Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - पन्ना जिले में पारधी जनजाति के लोगों से मिले केन्द्रीय इस्पात मंत्री

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • June-06-2022
मध्य प्रदेश के दौरे पर पन्ना आए केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने आज जिले की आदिवासी जनजाति पारधी समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पन्ना ज़िले में पारधी जनजाति के लोगों से मिलकर उनकी जीवनशैली और सरकारी कार्यक्रमों से उनमें आए बदलावों की जानकारी प्राप्त की। बताते चलें कि विगत माह ही इस समुदाय से पहली बार एक 20 वर्षीय लड़की नीलम नेशनल कबड्डी खिलाड़ी के रूप में चयनित हुई है, जो समस्त समुदाय के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर श्री सिंह ने नीलम सहित समुदाय के अन्य लोगों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया और ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

गौरतलब है कि प्रदेश के पन्ना जिले के जंगलों में गुजर-बसर करने वाली पारधी जनजाति को अंग्रेजों के समय में एक आपराधिक जनजाति के तौर पर अधिसूचित किया गया था लेकिन आजादी मिलने के बाद कानूनों में बदलाव आया और इस जनजाति को गैर-अपराधी जनजाति का दर्जा मिला। समय भले ही कितना आगे बढ़ गया हो लेकिन आज भी पारधी समुदाय जंगलों पर ही आश्रित है और इस समुदाय के लिए जीविका का प्रमुख आधार शिकार करना है। वर्तमान में सरकार कि पहल पर इस समुदाय के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कौशल विकास, शिक्षा आदि से जुड़े तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे इनका समुचित विकास हो सके।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy