Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - खजुराहो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे केन्द्रीय इस्पात मंत्री, पीएम मातृत्व वंदना योजना के सफल क्रियान्वयन को सराहा

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • June-04-2022
मध्य प्रदेश आगमन पर केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खजुराहो का दौरा किया। यहां उन्होंने महिलाओं के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से भी चर्चा की। श्री सिंह ने मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के सफल कार्यान्वयन की सराहना करते हुए कहा कि यह देखकर अत्याधिक प्रसन्नता हो रही है कि प्रदेश में सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ सुपात्रों को मिल रहा है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत मध्यप्रदेश को वर्ष 2020-21 में योजना क्रियान्वयन में देशभर में पहला स्थान प्राप्त हुआ था।

महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाती हैं। जिसके माध्यम से उनको आर्थिक लाभ प्रदान किया जाता है। यह सभी लाभ सभी लाभार्थी महिलाओं तक पहुंच सके इसके लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ की देखभाल करने के लिए एवं उन तक पोषण पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का शुभारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी 2017 को आरंभ की गई थी। इस योजना को नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 के अंतर्गत आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे कि वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सके।


-मध्य प्रदेश आगमन पर केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खजुरा
-मध्य प्रदेश आगमन पर केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खजुरा

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy