आरसीपी सिंह - केंद्रीय इस्पात मंत्री ने किया सरदार स्वराज आश्रम और दांडी स्मारक का भ्रमण
- By
Ram Chandra Prasad Singh - June-17-2022
अपनी सूरत यात्रा के दौरान आज केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गिरिजा सिंह ने बारडोली स्थित सरदार स्वराज आश्रम, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक भवन एवं सरदार कन्या विद्यालय को विजिट किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम से जुड़े बहुत से ऐतिहासिक पहलुओं को जाना और सशक्त, सुदृढ़ और समृद्ध भारत की नींव रखने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को शत् शत् नमन किया। इससे पहले श्री सिंह दांडी स्थित राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक का दर्शन करने भी गए, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गौरतलब है दांडी मार्च के मार्ग का प्रतीक राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक अथवा दांडी स्मारक साबरमती आश्रम से लगभग 250 मील की दूरी पर स्थित है और 15 एकड़ में फैला हुआ यह स्मारक अपने आप में बेहद अद्भुत और हमारे स्वतंत्रता के इतिहास के अनोखे जज्बे को समेटे हुए है। साथ ही बारडोली में स्थित सरदार स्वराज आश्रम एक ऐतिहासिक स्थान है, जिसकी स्थापना 1928 में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा की गई थी। इस ऐतिहासिक स्थान को मुख्यत: ब्रिटिश सरकार के खिलाफ सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में किसान विरोध आंदोलनों के लिए जाना जाता है।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला