Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - केंद्रीय इस्पात मंत्री ने न्यू मैंगलोर पोर्ट का किया दौरा

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • February-20-2022
केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने अपने मैंगलोर दौरे के दौरान आज न्यू मंगलौर बंदरगाह का दौरा संबंधित अधिकारियों के साथ किया। इस दौरान उन्होंने विगत वर्ष में जारी हुई परियोजनाओं पार्किंग टर्मिनल इत्यादि का भी जायजा लिया। इसके साथ साथ श्री सिंह ने न्यू मंगलौर बंदरगाह की कार्यप्रणाली को भी वहां मौजूद अधिकारियों और सदस्यों के साथ देखा-परखा।

गौरतलब है कि विगत वर्ष न्यू मंगलौर बंदरगाह पर केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री द्वारा तीन नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था, जिन पर कार्य जारी है। इन परियोजनाओं में ट्रक पार्किंग टर्मिनल की आधारशिला रखना और यूएस माल्या गेट का रूपपरिवर्तन और नवनिर्मित व्यापार विकास केंद्र को राष्ट्र को समर्पण करना शामिल हैं।

न्यू मैंगलोर बंदरगाह, कर्नाटक का एकमात्र प्रमुख पोर्ट है, जो कोचीन व गोवा बंदरगाहों के बीच मौजूद है। इसका ढांचा इस प्रकार से विकसित किया गया है, जिससे जहाजों को ग्राहकों की लॉजिसटिक आवश्यकताओं का पता चलने में आसानी होती है। इसके साथ ही यह पर्यावरण मानकों का भी पूरी तरह से पालन करता है और पर्यावरण को लेकर जागरूकता भी बढ़ा रहा है।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy