आरसीपी सिंह - अजगैबीनाथ महादेव मंदिर, सुल्तानगंज में किए भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा अर्चना
- By
Ram Chandra Prasad Singh - November-05-2022
आज पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने बिहार की ऐतिहासिक नगरी सुल्तानगंज में पहुंचकर यहां के विख्यात अजगैबीनाथ महादेव मंदिर के दर्शन किए। श्री आरसीपी सिंह जी यहां अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू स्वरूप का दिव्य दर्शन कर स्वयं को कृतार्थ किया और पूजन-अर्चन के सौभाग्य प्राप्त किया। इस दौरान श्री सिंह के साथ मौजूद साथी कार्यकर्ताओं ने भी भूतभावन भगवान शंकर के दिव्य दर्शनों से अपने जीवन को धन्य बनाया।
गौरतलब है कि पश्चिमी सुलतानगंज में मां गंगा के मध्य में ग्रेनाइट पत्थर की विशालकाय चट्टान पर स्थित अजगैबीनाथ महादेव का मंदिर बेहद आकर्षक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगीरथ जी के प्रयासों से मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ, तो उनका वेग अथाह था, जिसे झेल पाना पृथ्वीवासियों के वश में नहीं था। जिसके चकते महादेव स्वयं ही अपनी जटाएं खोलकर मां गंगा के प्रवाह पथ पर खड़े हो गए, जिससे गंगा अदृश्य हो गईं। इसके बाद सभी देवताओं की विनती पर भगवान शंकर ने मां गंगा को अपनी जटाओं से बहने का मार्ग दिया। इसी के चलते इस स्थान पर आज अजगैबीनाथ महादेव मंदिर की स्थापना की गई है।



More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला