आरसीपी सिंह - बीबीसी अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचार पर डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाती
- By
Ram Chandra Prasad Singh - February-17-2023
अपने मिथिलांचल दौरे पर दरभंगा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने आज प्रेस वार्ता में बीबीसी के द्वारा बनाई गई डाक्यूमेंट्री पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बीबीसी के कार्यालयों पर आयकर विभाग के सर्वे को लेकर अपनी राय रखी और बीबीसी के साथ खड़े होने वाली कॉंग्रेस पार्टी को भी खरी खोटी सुनाई। श्री सिंह ने कहा कि बीबीसी पर आयकर विभाग की कार्यवाही पूरी तरह से विधिसम्मत है। अंग्रेजों ने 200 वर्ष तक हमारे देश पर शासन किया, आज जब भारत विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है तो ना तो इंग्लैंड को अच्छा लग रहा है और ना ही वहां की किसी ब्रॉडकास्टिंग संस्था को।
श्री सिंह ने कहा कि बीबीसी अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचार पर डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाती, अंग्रेजों ने जालियांवाला बाग में जो अत्याचार निर्दोष भारतीयों पर किया, कैसे सोने की चिड़िया भारत को लूटकर अपने खजाने भरे, इस विषय पर भी डॉक्यूमेंट्री बनाकर बीबीसी देश-दुनिया के सामने रखे। साथ ही श्री सिंह ने कहा कि बीबीसी उस समय भारत में आया, जब हम पराधीन थे और इस संस्था का तो मुख्य काम ही अंग्रेजी शासन को संरक्षण देने का था।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला