Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

रामचंद्र प्रसाद सिंह-देश की प्रथम एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी इंदिरा गाँधी पुण्यतिथि इंदिरा गाँधी जी की जयंती पर कोटिश: नमन

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • October-30-2022

देश की इकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि है. आज ही के दिन 1984 में उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी. देश की प्रथम और इकलौती महिला प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी अपने दृढ़ निश्चयी व्यवहार, निडरता और साहसी निर्णयों के लिए जानी जाती हैं। इसी के चलते उन्हें देश की आयरन लेडी की उपाधि भी दी गई है। काँग्रेस द्वारा इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।  

"एक राष्ट्र की शक्ति उसकी आत्मनिर्भरता में है, दूसरों से उधार लेकर काम चलाने में नहीं", ऐसे जुझारू और प्रेरणादायक विचारों पर चलने वाली इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में बैंकों का राष्ट्रीयकरण और गरीबी उन्मूलन जैसे बड़े कदम उठाए। इंदिरा गांधी को भारतीय राजनीति के इतिहास में एक बेहद मजबूत इरादों वाली राजनेता के रूप में याद किया जाता है।  1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के समय भी उन्होंने बेहतरीन नेतृत्व का प्रदर्शन किया था। देश को परमाणुशक्ति संपन्न बनाने की दिशा में बढ़ने के लिए ज़रूरी परमाणु परीक्षण पहली बार इंदिरा गांधी के कार्यकाल में ही किए गए थे

19 नवंबर, 1917 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मी इंदिरा गांधी का बचपन का नाम प्रियदर्शिनी  था। उन्होंने वर्ष 1966 से 1977 तक के बीच लगातार तीन बार देश का शासन संभाला, जिसके बाद वर्ष 1980 में वें चौथी बार प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त हुई। स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अधिक राजनीतिक चर्चा का विषय रहा 1975 का आपातकाल इंदिरा गांधी के ही शासनकाल में लगाया गया था, जिसे उनके सबसे कठोर निर्णय के तौर पर देखा जाता है।  

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy