रामचंद्र प्रसाद सिंह-शुभ बैसाखी बैसाखी सुख व समृद्धि के पावन पर्व बैसाखी की सभी देशवासियों को लख लख बधाइयां
- By
Ram Chandra Prasad Singh - April-14-2022
भारतवर्ष विविधता से भरा एक देश हैं, जहां विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के एक्तव के अनोखे दर्शन होते हैं. साथ ही विविधता से भरे उत्सवों से सजी हमारी भूमि हमें स्मरण कराती है कि हम अनेक होकर भी एक हैं. अनेकता में एकता का ऐसा ही प्रतीक उत्सव है “बैसाखी”, जो हम प्रत्येक वर्ष 13 या 14 अप्रैल को मनाते हैं. खेतों में रबी की पकी हुई फसल जब सोने सी की आभा लिए चमकती है, तो हमारे किसान भाइयों के चेहरों पर भी खुशियों की लहर दमक उठती है.
दरअसल 13 अप्रैल 1699 के दिन ही सिख पंथ के 10वें गुरू श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी, इसके साथ ही इस दिन को पर्व के तौर पर मनाने की शुरुआत की गई थी। ना केवल पंजाब में बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी बैसाखी की धूम रहती है। असम में बिहू, केरल में विशु, बंगाल में नबा इत्यादि विविध नामों के साथ यह त्यौहार मनाया जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, तब बैसाखी मनाई जाती है, इस समय आकाश में विशाखा नक्षत्र होता है, जिसके चलते वैशाख माह के पहले दिन को बैसाखी के रूप में मनाया जाता है। अक्सर 13 या 14 अप्रैल को मनाए जाने वाले इस पर्व के मूल में कृषि परंपरा का सम्मान छिपा हुआ है। अप्रैल माह में जब धूप प्रखर हो जाती है और सर्दियां पूरी तरह से समाप्त हो जाती है, तो इस कीदरती बदलाव के चलते खेतों में रबी की फसल पक जाती है, जो किसानों के लिए किसी पर्व से कम नहीं होता।
देश भर में विविध विविध नामों से मनाया जाने वाला यह त्यौहार बेहद विशेष है क्योंकि पर्व कोई भी हो, वह हमें आपस में जुड़ना सिखाता है, आपसी प्रेम और सद्भावना के मार्ग पर चलते हुए आत्मउन्नति के साथ साथ सामाजिक प्रगति की भी सीख देता है. आप सभी को बैसाखी के सुन्दर पर्व की हार्दिक बधाइयाँ. यह त्यौहार आप सभी देशवासियों के जीवन में नूतनता का संचार करे और आप सभी की बैसाखी शुभ और मंगलमय हो.
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला