Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

रामचंद्र प्रसाद सिंह- बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं, जानें बसंत पंचमी का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्त्व

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • February-04-2022

प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को विद्या की देवी सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है, जिसे बसंत पंचमी के रूप में समस्त देश में मनाया जाता है. कहा जाता है कि सृष्टि की रचना करते समय जब ब्रह्मा जी को लगा कि जीवों के सृजन के बाद भी सृष्टि में शुन्यता छाई हुयी है तो उन्होंने अपने कमंडल से जल लेकर पृथ्वी पर छिड़का जिससे एक अद्भुत स्वरुप वाली देवी प्रकट हुयी. देवी के हाथों में वीणा, कमंडल, पुष्प और वेद-शास्त्र थे, जिसके बाद ब्रहमाजी ने देवी से वीणा बजाने के निवेदन किया. 

रामचंद्र प्रसाद सिंह-बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं  बसंत पंचमी   जानें बसंत पंचमी का धार्मिक एवं

शास्त्रों में वर्णित है कि जैसे ही देवी ने वीणा का नाद किया, वैसे ही पृथ्वी पर प्रफुल्लता का प्रसार हो गया, वेद ऋचाओं से पृथ्वी गूंज उठी, पुष्प खिल उठे और मधुर व स्वच्छ वायु से पृथ्वी पर पर्वों का वातावरण व्याप्त हो गया. पृथ्वी पर सरसता का वातावरण विस्तृत होने के चलते ऋषियों ने इन देवी को सरस्वती देवी का नाम दिया और तभी से इनके प्राकट्य दिवस के रूप में यह दिन बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है.

इस दिन का अपना वैज्ञानिक और धार्मिक महत्त्व है, कहा जाता है कि बसंत ऋतु के आते ही फसलें पकनी शुरू हो जाती है और खेतों में लहलहाती पीली फसलों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि समस्त धरती ने पीली ओढनी ओढ़ ली हो. इसी कारण इस दिन पीले वस्त्रों, पीले खाद्य पदार्थों का महत्त्व काफी अधिक माना जाता है. पीले रंग के अपने वैज्ञानिक महत्त्व भी हैं. यह रंग व्यक्ति को आशावादी बनाता है, साथ ही यह प्रकाश, प्रफुल्लता और ज्ञान का प्रतीक भी माना गया है. इस रंग से व्यक्ति की सात्विकता व शुद्धता बढ़ती है और उसके जीवन में शुभता का आगमन होता है. चाइना की फेंगशुई विद्या के अनुसार भी पीले रंग को ऊर्जा का द्योतक बताया गया है, जिसके बहुत से मानसिक लाभ होते है, यह हमें एकाग्रचित्त होने में सहायक है और मानसिक शांति प्रदान करता है.

अत: आप सभी को मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस की कोटि कोटि शुभकामनाएं, बसंत पंचमी का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में उल्लास और नवऊर्जा लेकर आये तथा आप सभी अपने जीवन में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हों सकें.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy