रामचंद्र प्रसाद सिंह-छत्रपती राजर्षी शाहू महाराज जी छत्रपती राजर्षी शाहू महाराज जी जयंती की जयंती पर उन्हें शत शत नमन
- By
Ram Chandra Prasad Singh - June-26-2022
लोकतांत्रिक और सामाजिक सुधारक के तौर पर विख्यात छत्रपति शाहू जी महाराज मराठा के भोसले राजवंश के राजा और कोल्हापुर की भारतीय रियासतों के महाराजा थे। उन्होंने शासक वर्ग का हिस्सा होने के बावजूद भी वंचित वर्गों की पीड़ा को आत्मसात किया और आजीवन शोषितों के उद्धार के लिए कार्य किया। अपने जीवनकाल में उन्होंने दलित वर्ग के बच्चों के लिए मुफ़्त शिक्षा की व्यवस्था की। बाल विवाह पर प्रतिबंध, विधवा पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता देना, बलूतदारी प्रथा (जिसमें किसी दलित वर्गीय व्यक्ति को थोड़ी सी जमीन देकर उससे व उसके परिजनों से समस्त गांव मुफ़्त सेवाएं लेता था) का अंत, वतनदारी प्रथा का अंत, पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण की सुविधा जैसे कईं समाज सुधार कार्य किए।
छत्रपति शाहूजी महाराज ने सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए बहुत से तरीके अमल में लाए, वह बोलने से अधिक क्रियान्वयन में भरोसा रखते थे। उनका मानना था कि समाज आदेशों से नहीं बल्कि ठोस पहल से बदलता है, इसके लिए उन्होंने खुद अपने दलित मित्र की दुकान पर जाकर चाय पी और अपने को उच्च जाति का कहने वाले लोगों के सामने एक उदाहरण रखा। विकास के लक्ष्य के लिए शिक्षा और जागरूकता को सबसे बाद साधन मनाने वाले ऐसे परम समाज सुधारक को नमन है।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला