Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

रामचंद्र प्रसाद सिंह-शुभ धनतेरस धनतेरस सभी राष्ट्रवासियों को मंगलता के सूचक धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • October-22-2022

दीपावली से दो दिन पहले से ही त्यौहारों की श्रृंखला शुरू हो जाती है. दिवाली के आगमन का श्री गणेश होता है धनतेरस से, यह पर्व धन और आरोग्य के देवता धन्वंतरि को समर्पित है तथा यह दिन उनकी जयंती के तौर पर भी मनाया जाता है. इसके मूल में यह मान्यता छिपी है कि भगवान धन्वंतरि का पूजन करने से हम परिवार सहित सुख, संपत्ति, वैभव और आरोग्य को प्राप्त करते हैं और हमारे घरों में धन-धान्य, कुशल-मंगल का आगमन होता है. सभी भारतवासियों के लिए दिवाली के त्यौहार की शुरुआत का प्रतीक यह त्यौहार बेहद विशेष है, इसके आगमन से लगता है कि दीपोत्सव अब जल्द ही आने वाला है, मन में सकारात्मकता के भाव आ जाते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का अंत होकर वातावरण स्वच्छ होता है.

रामचंद्र प्रसाद सिंह-शुभ धनतेरस  धनतेरस सभी राष्ट्रवासियों को मंगलता के सूचक धनतेरस पर्व की हार्दिक

भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य का स्थान धन से ऊपर माना जाता रहा है. यह कहावत आज भी प्रचलित है कि 'पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में माया' इसलिए दीपावली में सबसे पहले धनतेरस को महत्व दिया जाता है, जो भारतीय संस्कृति के हिसाब से बिल्कुल अनुकूल है. हमारे धर्म शास्त्रों एवं पुराणों में दी गयी व्याख्या के अनुसार कहा जाता है कि जब समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे, तब उनके हाथों में अमृत भरा कलश था. विश्व में चिकित्सा और विज्ञान के प्रसार के लिए प्रकट हुए भगवान धन्वन्तरि को भगवान विष्णु का ही अवतार कहा गया है. धनतेरस के दिन दीपदान करना, नए बर्तन, गहनें या इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि खरीदने का भी शुभ मुहूर्त होता है. दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाने वाला धनतेरस हर किसी के लिए बहुत ही खास होता है.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy