रामचंद्र प्रसाद सिंह-शुभ विजयदशमी दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरे पर्व की शुभकामनाएं
- By
Ram Chandra Prasad Singh - October-04-2022
देशभर में धूमधाम से मनाया जाने वाला दशहरा भारतीय संस्कृति के असीम गौरव, वीरता और पराक्रम की पराकाष्ठा का प्रतीक है. आश्विन शुक्ल दशमी को आने वाला यह पर्व हिन्दुओं के प्रमुख त्यौहार के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. शारदीय नवरात्रों के दसवें दिन आने वाले इस पर्व को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध करके सृष्टि को दानवों के आतंक से मुक्त किया था.

इसके साथ साथ दशहरा पर्व के साथ बहुत सी पौराणिक कथाएँ भी जुडी हुयी हैं, इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने रावण का अंत करके माता सीता को उसकी कैद से मुक्त कराया था. एक किवदंती के अनुसार ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री राम ने देवी दुर्गा से रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए प्रार्थना की थी और इसके लिए उन्होंने 108 कमल पुष्पों का प्रयोग किया था, जिनमें से एक कमल कम रह गया था. प्रार्थना के अंतिम समय पर जब भगवान राम को महसूस हुआ कि एक कमल कम रह गया है, तो उन्होंने अपने नेत्रों को ही काटना प्रारंभ कर दिया, क्योंकि भगवान श्री राम के नेत्र भी कमल समान होने के कारण उन्हें कमलनयन की उपाधि दी गयी है.
भगवान श्री राम के इस भक्तिभाव से प्रसन्न होकर देवी माता ने उन्हें युद्ध में विजय पाने का आशीष प्रदान किया. यह विजयदशमी का ही दिन था और तभी से इसे पर्व के रूप में भारत में मनाया जाता है. दशहरे का यह पावन त्यौहार आप सभी के जीवन में अपार खुशियाँ लायें. भगवान श्री राम का आशीर्वाद एवं मां दुर्गा का स्नेह आप सभी पर बना रहे.
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला