रामचंद्र प्रसाद सिंह-भाईचारे और एकता की मिसाल ईद-उल-फितर ईद-उल-फितर की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद
- By
Ram Chandra Prasad Singh - May-03-2022
चौतरफा खुशियां, मेले और चहल-पहल, यह सब भारत में त्योहारों की सबसे बड़ी पहचान है. हमारा देश त्योहारों का ही देश माना जाता है, जहां प्रत्येक धर्म, संप्रदाय या समुदाय अपने अपने धार्मिक रिवाजों को सप्रेम एक दूसरे के साथ मनाते हैं. इसी तरह के उल्लासपूर्ण त्यौहार का नाम है ईद, इस्लामी कैलेंडर के अनुसार नए चाँद के दिखने के साथ मनाया जाने वाला उत्सव ईद-उल-फितर या मीठी ईद के नाम से जाना जाता है. पवित्र कुरान के मुताबिक, रजमान के पाक महीने में रोजे रखने के बाद अल्लाह एक दिन अपने बंदों को बख्शीश और इनाम देता है. इसीलिए इस दिन को ईद कहते हैं. बख्शीश और इनाम के इस दिन को ईद-उल-फितर कहा जाता है.

ईद के दिन खासतौर से बनाई जाने वाली सेवईयां या शीर-खुरमे से मुंह मीठा करने के बाद छोटे-बड़े, अपने-पराए, दोस्त-दुश्मन गले मिलते हैं तो चारों तरफ मोहब्बत ही मोहब्बत नजर आती है और इस पाक खुशी से दमकते सभी चेहरे इंसानियत का पैगाम सभी को देते हैं.
किसी भी पर्व का असल मकसद इंसानियत और आपसी सौहार्द को कायम करना है और ईद का त्यौहार भी इसी आपसी भाईचारे और एकता का पैगाम हमें देता है. कुरान में भी साफ़ तौर पर यही कहा गया है कि केवल अल्लाह की इबादत काफी नहीं है बल्कि उसके बन्दों की मदद करना और सभी के साथ मिलजुल कर रहना सबसे बड़ा मजहब है और यही सच्ची इबादत भी है.
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला