रामचंद्र प्रसाद सिंह- नारी शक्ति को नमन, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
- By
Ram Chandra Prasad Singh - March-08-2022
प्रति वर्ष 8 मार्च को हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। इसके मूल में जाकर देखें तो पाएंगे कि कैसे महिलाओं ने अपने हितों के लिए लंबी लड़ाई लआदि है और समाज में अपने लिए विशेष स्थान प्राप्त किया है। देश-विदेश में महिलाओं को अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष व आंदोलन करने पड़े हैं और वैश्विक इतिहास इन्हीं सब घटनाओं का साक्षी रहा है।

18वीं शताब्दी में महिलाओ को समाज में किसी प्रकार के अधिकार प्राप्त नहीं थे, लेकिन 1837 में फ़्रांस के समाजवादी चार्ल्स फुरियर ने पहली बार फेमिनिज़म शब्द का प्रयोग अपने दस्तावेजों में किया, जिनका इशारा भविष्य में महिलाओं की मुक्ति से था। 1848 वह वर्ष था, जब महिलाओं ने न्यूयार्क में पहली बार अपने लिए महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया और एलिजाबेथ कैडी व ल्यूक्रेटिया मॉट के नेतृत्व में महिलाओं ने अपने लिए हर क्षेत्र में अधिकारों की मांग की।
न्यूज़ीलैंड ऐसा पहला देश है, जिसने 1873 में महिलाओं को पहली बार मतदान का कानूनी अधिकार प्रदान किया। पहली बार "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" 8 मार्च 1911 में मनाया गया था, और इसमें डेनमार्क, जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया जैसे देशों में महिलाओं के मताधिकार की बात रखी गई। इसके बाद धीरे धीरे विश्व के अलग अलग देशों में महिलाओं के खिलाफ सदियों से चल रही क्रूर प्रथाओं और उनके अधिकारों का दमन करने वली प्रथाओं का कानूनी रूप से अंत किया जाने लगा और स्त्रियों को उनके सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक अधिकार मिलने लगे। मिस्त्र का फीमेल जेनिटल म्यूटीलेशन, भारत में सती प्रथा, बालिका विवाह जैसी अनेकों कुप्रथाओं का अंत करना महिलाओं की प्रगति का प्रतीक बना।
हालांकि वर्तमान में महिलाओं ने अपने अथक परिश्रम और कड़ी संघर्षों के बाद अपने लिए समाज में विशेष स्थान बनाया है और आज वह किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है, इसके बावजूद भी आज महिलाओं को कईं देशों में समानता, स्वतंत्रता और राजनीतिक अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसके बाद भी महिलायें हर बाधा को पार कर अपने सपनों को आकार देते हुए नित प्रति समाज में नए मुकाम हासिल कर रही हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नमन है उन सभी महिलाओं को जिनके अद्वितीय योगदान ने समाज को नूतन आकार दिया, जिनके संस्कारों और विचारों ने समाज को अलंकृत किया। महिलाओं के सम्मान के प्रतीक इस दिवस पर हम सभी को यही प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि समाज से महिलाओं के प्रति भेदभाव, क्रूरता और सामाजिक प्रताड़ना को समाप्त करने की दिशा में हम सभी एकजुट होकर व संकल्पित होकर प्रयास करेंगे और इसी शुरुआत हम आज से, अभी से करेंगे।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला