Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

रामचंद्र प्रसाद सिंह- लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • January-11-2022

आज हम सभी देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं. बेहद साधारण व्यक्तित्व वाले लाल बहादुर शास्त्री वास्तव में असाधारण प्रतिभा के धनी थे, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती थी. 2 अक्टूबर, 1904 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से सात मील दूर एक छोटे से रेलवे टाउन मुग़लसराय में जन्में लाल बहादुर शास्त्री ने गरीबी के बीच अपना जीवन गुजारा लेकिन तब भी इनमें देशभक्ति की भावना बेहद प्रबल थी. मात्र ग्यारह वर्ष की आयु में उन्होंने देश के लिए कुछ बेहतर करने का मन बना लिया था. स्वभाव से बेहद विनम्र लाल बहादुर शास्त्री अपने निर्णयों के प्रति चट्टान की भांति अटल रहते थे. जब महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन में शामिल होने के लिए देशवासियों से आह्वान किया तो सोलह वर्ष की आयु में युवा लाल बहादुर शास्त्री ने शिक्षा छोड़ कर बापू के असहयोग आंदोलन को समर्थन दिया और पारिवारिक जनों के रोकने पर भी उन्होंने अपना निर्णय नहीं बदला. 

स्वतंत्रता आंदोलन में लंबे समय तक सहयोग देते हुए भारतीय राजनीति में अनेकों पदों का वहन पूर्ण ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ किया. उन्होंने बहुत से विभागों में मंत्री पद संभाला, वह केंद्रीय मंत्री मंडल में रेल मंत्री; परिवहन एवं संचार मंत्री; वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री; गृह मंत्री रहे और राजनीति में उनके उच्च आदर्शों की सराहना आज भी की जाती है. उन्होंने 9 जून, 1964 से 11 जनवरी, 1966 तक देश के प्रधानमंत्री पद को संभाला, 27 मई, 1964 में जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु हो जाने पर उन्हें देश का प्रधानमंत्री पद सौंपा गया था, जिस पर उन्होंने मृत्युपर्यंत कार्य किया. उनके शासनकाल में भारत पाक युद्ध भी हुआ, जिसमें पकिस्तान को करारी शिकस्त मिली.   

महात्मा गांधी के ही समान उच्चतम आदर्श और सिद्धांत रखने वाले लाल बहादुर शास्त्री भारतीय संस्कृति की अभूतपूर्व पहचान हैं और भारतवर्ष के सच्चे लोकनायकों में से एक राष्ट्रीय राजनेता, जिन्होंने आजीवन अपनी दूरदर्शिता, उदात्त निष्ठा व सहिष्णुता का लोहा मनवाया. राजनीति, समाज और राष्ट्रीय हित के अंतर्गत अद्भुत योगदान देने वाली ऐसी महान शख्सियत को कोटि कोटि नमन है और देशवासियों से विनती है कि आइये हम सभी मिलकर देश व लोकतंत्र के प्रति सच्ची भावना से कार्य करें, यही लाल बहादुर शास्त्री को सच्ची श्रृद्धांजलि होगी.   

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy