रामचंद्र प्रसाद सिंह- सभी राष्ट्रवासियों को लोहड़ी पर्व की बहुत बहुत बधाइयां
- By
Ram Chandra Prasad Singh - January-13-2022
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार, जिसे फसल कटाई के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। फसल काटने के बाद किसानों को होने वाली आमदनी से घरों में जो बरकत और खुशियां आती हैं, उन्हें मनाने के लिए घरों में पवित्र अग्नि जलायी जाती है और उसमें गुड, तिल, रेवड़ी, गज्जक, मूंगफली आदि डाली जाती है।

यदि लोहड़ी के इतिहास की बात करें तो पहले के समय में इसे तिलोड़ी नाम से जाना जाता था, यानि तिल तथा गुड की रोटी (रोड़ी) का संगम। आज भी पंजाब के बहुत से हिस्सों में इसे लोई या लोही कहा जाता है। पौष माह की अंतिम रात्रि को मनाए जाने वाले इस त्यौहार को बसंत ऋतु के प्रवेश द्वार के रूप में भी देखते हैं। पंजाबी समुदाय के लिए तो यह पर्व बेहद विशेष होता है, खासकर जिस घर में नववधू अथवा नवजात शिशु आया हो, उनके लिए लोहड़ी बहुत चाव से मनाई जाती है।
आप सभी को हर्ष, उल्लास और प्रफुल्लता के प्रतीक लोहड़ी पर्व की बहुत बहुत बधाईयां, आप सबके घरों में नवता और शुभता का आगमन हो और जीवन मंगलमय बना रहे।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला