रामचंद्र प्रसाद सिंह-नवरात्री के सातवें दिन की शुभकामनायें - नवरात्री सप्तमी माँ कालरात्रि
- By
Ram Chandra Prasad Singh - September-30-2022
"या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थितानमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:"
अर्थात जो देवी सब प्राणियों में शक्ति रूप से स्थित हैं, उनको नमस्कार, उनको नमस्कार, उनको बारम्बार नमस्कार है.
शारदीय शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होकर नवमी तिथि तक नवरात्रि का शुभ पर्व सम्पूर्ण भारत में पूर्ण उत्साह के साथ मनाया जाता है. सभी श्रद्धालु इन पावन नौ दिनों तक पूर्ण समर्पण भाव से उपवास रखते हैं तथा दुर्गा माँ के सुमिरन हेतु घरों एवं मंदिरों में कीर्तन का आयोजन किया जाता हैं.

जीवन में समृद्धि एवं नवचेतना का सूचक माने जाने वाला नवरात्रि पर्व का वैज्ञानिक पहलू भी है, कहा जाता है कि दोनों ही नवरात्रि के समय भारत में ऋतुचक्र परिवर्तन आता है, जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में निरंतर किये गए उपवास, अल्पाहार एवं कुछ विशेष प्रकार के फलाहार से व्यक्ति का स्वास्थ्य उत्तम रहता है. इसके साथ ही आध्यात्मिक जागरण होने से हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और वर्तमान में जिस प्रकार कोरोना महामारी ने विश्व भर को त्रस्त किया हुआ है उससे लड़ने के लिए हम सभी को बेहतर प्रतिरोधक क्षमता व पॉजिटिव ऊर्जा की अत्याधिक आवश्यकता है.
शुभता एवं मंगल के प्रतीक नवरात्रि पर्व के इस मंगल अवसर पर आप सभी देशवासियों, सहयोगियों एवं बंधुजनों को हार्दिक मंगल कामनाएं. सभी पर्वों की भांति यह पर्व भी हम सभी को आध्यात्मिकता एवं नवता की सीख प्रदान करता है. आप सभी के जीवन में सुख व समृद्धि का संचार हो, माँ दुर्गा आपको अच्छा स्वास्थ्य व शक्ति प्रदान करें.
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला