रामचंद्र प्रसाद सिंह-आप सभी को विश्व ओजोन दिवस की शुभकामनाएं
- By
Ram Chandra Prasad Singh - September-16-2022
ओजोन, यानि एक प्रकार की वायुमंडलीय गैस जो हमारी धरती को चारों और से घेरे हुए है और सूर्य से निकलने वाली खतरनाक अल्ट्रा वायलेट (पराबैंगनी) किरणों से धरती की सुरक्षा करती है. ओजोन (O3) एक प्रकार की ऑक्सीजन है जो तीन ऑक्सीजन परमाणुओं के संयोजन से बनती है. इसी ओजोन परत के संरक्षण को समर्पित है "विश्व ओजोन दिवस".

विश्व ओजोन दिवस का इतिहास
16 सितम्बर को विश्व भर में हर वर्ष विश्व ओज़ोन दिवस मनाया जाता है, जिसका प्रमुख उद्देश्य लोगों को ओजोन लेयर का महत्व समझाते हुए इसके संरक्षण के लिए जागरूक करना है. इसकी शुरुआत 23 जनवरी, 1995 को यूनाइटेड नेशन की आमसभा में की गई थी और यह निश्चय किया गया था कि हर 16 सितम्बर को "अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस" मनाया जायेगा.
क्या होगा यदि ओजोन लेयर नहीं रहेगी?
सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रा वायलेट किरणें, जिन्हें तीन भागों में विभाजित किया गया है, यदि इनका सीधे धरती से संपर्क होता है तो यह रेडिएशन की मात्रा कहीं गुणा अधिक बढ़ा देती हैं, जिनसे कैंसर, चर्म रोग, प्रतिरोधक क्षमता का खत्म होना, फसलों का नष्ट होना, विभिन्न प्रजातियों का विलुप्त होना इत्यादि का खतरा बढ़ जाता है. इन किरणों से निकलने वाली ऊर्जा बेहद अधिक होती है, जिनसे यदि ओजोन लेयर हमें नहीं बचाए तो यह धरती के लिए बेहद घातक होंगी.
ओजोन लेयर छिद्र
हम सभी ने बहुत बार सुना है कि ओजोन लेयर में अंटार्कटिका के ऊपर एक छिद्र बड़ा छिद्र वैज्ञानिकों द्वारा देखा गया है, जिसका सबसे प्रमुख कारण मानवीय गतिविधियों द्वारा उत्पन्न हानिकारक गैसें मानी जा रही हैं. विगत दो से तीन दशकों से जिस प्रकार एयर कंडीशनर, रेफ्रीजरेटर, अन्य वातानुकूलित उपकरण आदि का चलन बढ़ा है, उससे समताप मंडल पर ही ओजोन में कमी आत्री जा रही है. यहां तक कि सुपर सोनिक जेट विमानों से निकलने वाली नाइट्रोजन ऑक्साइड से भी ओजोन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला