Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

विकास सिंह - रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में बसपा की हार पर कैमूर के बहुजन समाज का हौसला बुलंद, बसपा नेता विकास सिंह का प्रेरक संदेश

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • November-23-2024
आज बसपा नेता विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने फ़ेसबुक पर लाइव अयकर कैमूर जिले के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समर्थकों को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के परिणामों ने नई ऊर्जा और एकजुटता का संदेश दिया है। महज चंद वोटों के अंतर से हुई हार को लेकर बसपा नेता कैमूर, विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने सभी बहुजन समाज के साथियों को एकजुट रहने और संघर्ष को और मजबूत करने का आह्वान किया।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में बसपा ने शानदार प्रदर्शन किया और विपक्ष को कड़ी चुनौती दी। हालांकि मामूली अंतर से हार ने समर्थकों के बीच निराशा का माहौल बनाया, लेकिन विकास सिंह ने इसे भविष्य के संघर्ष के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि यह हार नहीं, बल्कि बहुजन समाज की एकता और शक्ति का प्रतीक है, जो आने वाले चुनावों में बड़े बदलाव का संकेत दे रही है।

विकास सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “हार और जीत एक प्रक्रिया का हिस्सा हैं। हमें अपनी कमजोरियों का विश्लेषण करते हुए अगले चुनाव के लिए तैयार होना है। बहुजन समाज की ताकत इस चुनाव में साफ दिखी है, और यही हमारी सच्ची जीत है। हमें एकजुट रहकर अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहना होगा।”

कैमूर जिले में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत समर्थन प्राप्त है। विकास सिंह ने जिला के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की सलाह दी। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा को और व्यापक रूप से फैलाने पर जोर दिया।

विकास सिंह ने स्पष्ट किया कि यह हार बसपा के संघर्ष और उत्साह को कमजोर करने के बजाय और अधिक ताकत देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को बसपा की नीतियों और बहुजन समाज के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताएं ताकि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में बसपा की जड़ें और अधिक गहरी हो सके।

अपने नेता विकास सिंह को लाइव सुनें - यहां क्लिक करें  

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

  • आरसीपी सिंह - जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी का महाजनसंपर्क अभियान, बताई गई केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy