आरसीपी सिंह - स्टील सेक्टर के सार्वजनिक उपक्रमों के पूंजीगत व्यय की समीक्षा बैठक में परियोजना कार्यों को समय पर पूरा करने के महत्व पर दिया गया बल
- By
Ram Chandra Prasad Singh - December-10-2021
इस्पात मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा आज उद्योग भवन में आयोजित बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 में नवंबर तक किए गए पूंजीगत व्यय की समीक्षा बैठक केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में की गई। इस बैठक में मुख्य तौर पर लक्ष्य प्राप्ति में कमी को पूरा करने के लिए सभी सीएमडी को वित्तीय वर्ष की शेष अवधि के लिए दैनिक आधार पर योजना बनाने की सलाह दी। इस बैठक में मुख्य तौर पर इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, स्टील सीपीएसई यानि सेल, एनएमडीसी, आरआईएनएल, केआईओसीएल, एमओआईएल और मेकॉन के सीएमडी तथा इस्पात मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण सम्मिलित रहे।
परियोजनाओं का कार्यान्वयन समयबद्ध और दैनिक लक्ष्यों के साथ हो - श्री सिंह
बैठक के अंतर्गत मंत्री महोदय ने इस्पात सीपीएसई की सभी जारी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी परियोजना कार्यों को समय पर पूरा करने के अत्याधिक महत्व पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने दैनिक लक्ष्यों को निर्धारित करने और कड़ी निगरानी के साथ कार्य करने पर बल दिया। मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि लक्ष्यों की उपलब्धि से ही कार्यबल को प्रेरणा मिलेगी, जिससे देश के इस्पात उत्पादन को वृद्धि व उच्च विकास को संबल मिलेगा। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक उपक्रमों के सभी सीएमडी को इन सभी प्रयासों को दोगुना करने के लिए निर्देशित भी किया ताकि वित्तीय वर्ष 2021-22 के परियोजना लक्ष्यों को बिना किसी परेशानी के हासिल किया जा सके।
इसके अतिरिक्त श्री सिंह ने कहा कि जब प्रौद्योगिकी, जनशक्ति और अन्य सभी संसाधन उपलब्ध हैं, तो कोई कारण नहीं है कि जो लक्ष्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा स्वयं निर्धारित किए गए हैं, वह उनसे चूक जाएं। सभी सार्वजनिक उपक्रमों को मेहनत करकर लक्ष्य प्राप्ति करना चाहिए और अपने सभी अधिकारी एवं कर्मियों में सार्वजनिक उपक्रमों के प्रति स्वामित्व की भावना पैदा करनी चाहिए।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला