Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - जम्मू में इस्पात उपभोक्ताओं से हुई मुलाकात में श्री सिंह ने विकास के लिए स्टील को बताया महत्वपूर्ण

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • October-09-2021
केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने जम्मू और कश्मीर में दो दिवसीय सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम के दौरान कल जम्मू में एक इस्पात उपभोक्ता बैठक को संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा कि स्टील आर्थिक विकास के लिए अपरिहार्य धातु है, जो निर्माण, बुनियादी ढांचे, रक्षा, ऑटोमोबाईल, इंजीनियरिंग, पैकेजिंग इत्यादि उद्योगों के लिए एक अहम इनपुट सामग्री है।

इस मौके पर मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि कईं नई सड़क और रेल परियोजनाओं के पूर्ण होने पर उद्योग तेजी से बढ़ेगा और इस्पात मंत्रालय की इस्पात कंपनियां आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इसके साथ ही मंत्री महोदय ने जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा अपने प्राकृतिक संसाधनों और मेहनती जनशक्ति पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस क्षेत्र को एक निवेश केंद्र के रूप में पेश करने में की गई पहल की सराहना की। श्री सिंह ने जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए एम्स, मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों इत्यादि के निर्माण के साथ साथ बिजली की कमी को दूर करने के लिए विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण पर ध्यान देने की बही सराहना की, जिससे क्षेत्र में स्टील की खपत बड़े पैमाने पर बढ़ाने के अवसर भी पैदा हुए हैं।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy