Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - चंपारण जाने के क्रम में जदयू कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय इस्पात मंत्री जी का किया भव्य स्वागत

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • March-07-2022
केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह फिलवक्त बिहार में जदयू कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और जदयू परिवार के सुख-दु:ख में शिरकत कर रहे हैं। इसी क्रम में उनके चंपारण जाने के क्रम में मार्ग में कईं स्थानों पर मंत्री महोदय का स्वागत किया गया। मंत्री जी के चंपारण दौरे के क्रम में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा बेतिया में ब्लॉक चौक, प्रभु चौक, मेला चौक लौरिया के पास, बसवरिया, मेन रोड-लौरिया के पास, शनिचरी चौक, मेन रोड - लौरिया के पास, सरिसिया अड्डा, मेन रोड - लौरिया के पास, जिला जनता दल यूनाइटेड सभागार के पास, हरिवाटिका चौक के पास, मनसा टोला, बेलदारी चौक, नानोसती चौक, मझौलिया, लालसरैया, शेख टोली, माधोपुर, पंचायत चौक, श्रीपुर चौक, सुगौली के पास; मोतिहारी में छपवा, सिंधिया गुमटी, बेतिया रोड, कर्पूरी ठाकुर महाविद्यालय, जदयू कार्यालय, पिपरा कोठी, मेन रोड; चंपारण में टोल प्लाजा - चकिया, दामोदरपुर, महेंद्र चौक, मेंहसी, NH 28 काली मंदिर के नजदीक - मोतीपुर,मुजफ्फरपुर, मेन रोड,मोतीपुर (मुजफ्फरपुर, फतेहपुर, भगवानपुर इत्यादि अनेकों स्थानों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा मंत्री महोदय का भव्य स्वागत किया गया।

अपने चंपारण दौरे पर मंत्री जी ने लौरिया में जदयू पार्टी के समर्पित नेता स्वर्गीय इंद्रासन बिंद जी के गाँव जाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व सवर्ण आयोग सदस्य और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय श्री राजन मिश्रा को भी नरकटियागंज स्थित उनके आवास स्थान पर जाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिवार जनों से मिलकर अपनी संवेदनाएँ प्रकट की।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy