Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - जीरो बजट से होने वाली प्राकृतिक खेती पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री महोदय

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • December-15-2021
जीरो बजट से होने वाली प्राकृतिक खेती पर आयोजित हुए राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतर्गत उद्योग भवन में हुए वर्चुअल कार्यक्रम में पीएम श्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुनने के बाद केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने कहा कि,

"प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर प्राकृतिक खेती को देश में एक जन आंदोलन बनाने के लिए बिहार में असीम संभावनाएं हैं। आज गुजरात, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश के लाखों किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। गुजरात के डांग जिले को पूर्णत प्राकृतिक खेती जिला घोषित किया जा चुका है। किसानों के लाभ के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाने की आवश्यकता है। मैं खुद अपने गांव में अपनी धरती पर प्राकृतिक खेती करना शुरू करूंगा। मुझे गुजरात के माननीय राज्यपाल श्री आचार्य देववृत जी से अहमदाबाद में हुई मुलाकात में प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त हुई थी। प्राकृतिक खेती मेरी भी रुचि का विषय रहा है, जिसे अब सरकार द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है, जो एक ऐतिहासिक पहल है।"

इसके अतिरिक्त माननीय मंत्री महोदय ने बिहार में प्राकृतिक खेती की असीम संभावनाएं हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि स्वस्थ धरती, स्वस्थ जीवन और आत्मनिर्भर कृषि के लिए प्रधानमंत्री जी का किसानों को आह्वान उनके दूरदर्शी व समग्र दृष्टिकोण का द्योतक है। यह उनके किसान प्रेम का ही प्रमाण है कि वो आने वाले 25 वर्षों में कृषि की आवश्यकताओं और चुनौतियों के अनुसार स्वयं को ढलने के लिए सभी को प्रोत्साहित कर रहे हैं।




हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy