आरसीपी सिंह - इस्पात के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सेकेंडरी स्टील क्षेत्र की भूमिका पर आयोजित हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन
- By
Ram Chandra Prasad Singh - March-27-2022
आज विज्ञान भवन नई दिल्ली में सेकेंडरी स्टील क्षेत्र की भूमिका पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के राज्यमंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी गण एवं इस्पात क्षेत्र से जुड़े देश के तमाम उद्यमी गण शामिल हुए।
“इस्पात के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाना- सेकेंडरी स्टील क्षेत्र की भूमिका” विषय पर इस्पात मंत्रालय द्वारा आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में देश के 20 राज्यों से आए स्टील क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया। श्री सिंह ने सम्मेलन के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की भारतीय स्टील उद्योग को आत्मनिर्भर बनाने की कल्पना को अमली जामा पहनाना है। सेकेंडरी स्टील क्षेत्र से संवाद और विचारों के आदान प्रदान की इस शुरुआत को आगे भी जारी रखा जाएगा।
साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिए योजनाओं को व्यापारियों और निवेशकों के अनुरूप बनाया जा रहा है। सम्मेलन से प्राप्त उद्योग के सुझावों पर विचार किया जाएगा और उद्योग के लिए एक निर्बाध, पारदर्शी और लचीली प्रक्रिया सुनिश्चित करना भारत सरकार का उद्देश्य है।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला