Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - पंजाब के विभिन्न धार्मिक स्थलों में श्री सिंह ने किया पूजन-अर्चन

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • December-18-2021
अपने पंजाब दौरे पर माननीय केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने पंजाब के प्रमुख धार्मिक स्थलों में पहुंचकर श्रद्धा सुमन प्रकट किए। इसी क्रम में वह आनंदपुर साहिब, गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब, भोरा साहिब जी पहुंचे और मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त किया। इसके साथ साथ मंत्री महोदय ने चंडीगढ़ स्थित इस्कॉन मंदिर में भी दर्शन एवं पूजा अर्चना की। श्री सिंह ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि देश की धार्मिक व सांस्कृतिक झलकियों से लबरेज पंजाब के इन आस्थापूर्ण स्थलों का भ्रमण करने का मौका हमें मिला है।

गौरतलब है कि आनन्दपुर साहिब सिख धर्म के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। यहाँ दो अंतिम सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी और श्री गुरु गोविंद सिंह जी रहे थे और यहीं सन् 1699 में गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। वहीं गुरुद्वारा फ़तेहगढ़ साहिब सिखों का एक मुख्य धार्मिक स्थल है। कहा जाता है कि वर्ष 1704 में साहिबज़ादा फतेहसिंह और साहिबज़ादा जोरावर सिंह को सरहिंद के फौजदार वज़ीर खान के आदेश पर दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था। यह गुरुद्वारा उन्हीं की शहादत की याद में बनाया गया था। पवित्र भोरा साहिब वह स्थान है, जहां सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी महाराज नौ दिन नजरबंद रहे। भोरा साहिब में 1984 से अखंड पाठ चलता है, जो एक बार भी भंग नहीं हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की हत्या के बाद जब देश में दंगे भड़के तो बहुत से सिखों ने सब कुछ छोड़कर गुरुद्वारे में आकार शरण ली थी। सबने भोरा साहिब में प्रार्थना की कि उनके जान माल का नुकसान न हो। ऐसा ही हुआ भी। तब से इस स्थान के लिए लोगों में आस्था और बढ़ गई और यहां निरंतर अखंड पाठ शुरू हुआ।



हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy