आरसीपी सिंह - सुश्री रजनी सेखरी सिब्बल द्वारा लिखित पुस्तक विमेन ऑफ इनफ्लुएंस का केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह ने किया अनावरण
- By
Ram Chandra Prasad Singh - December-03-2021
केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने सुश्री रजनी सेखरी सिब्बल द्वारा लिखित पुस्तक "विमेन ऑफ इनफ्लुएंस" का नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में अनावरण किया गया। यह पुस्तक 10 महिला प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य पर आधारित है। इस अवसर पर रिटायर्ड और कार्यरत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस मौके पर श्री सिंह ने अपने अभिभाषण में अपने कई दशक के प्रशासनिक और राजनैतिक अनुभव को साझा किया। उन्होंने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि पुस्तक में वर्णित 10 महिलाओं में से 2 महिलाएं उनके 1984 बैच से ही हैं। मंत्री महोदय ने प्रशासनिक सेवा के लिए बाबूडम और नौकरशाही जैसे शब्दों के प्रयोग को अनुचित बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा परीक्षा में बैठने के प्रयासों पर सीमा व साक्षात्कार प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। श्री सिंह ने जानकारी दी कि कुशल प्रशासनिक नेतृत्व के लिए कौन से गुणों व क्षमताओं की आवश्यकता है और भारतीय प्रशासनिक सेवा के इतिहास को उन्होंने गौरवपूर्ण व सेवा के भविष्य को उज्ज्वल बताया। श्री सिंह ने प्रशासनिक सेवा क्षेत्र की चुनौतियों पर भी चर्चा की और कहा कि एक अधिकारी की छवि और विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करती है कि लोग उस तक कितनी सरलता व सुगमता से पहुँच सकते हैं।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला