Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - कोलकाता में एमएसटीसी के नए कार्यालय का केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने किया लोकार्पण

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • August-26-2021
देश में इस्पात सेक्टर को प्रगति का एक नया उपहार देते हुए आज कोलकाता में एमएसटीसी लिमिटेड कार्यालय का उद्घाटन केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह के द्वारा किया गया, इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन के लिए पहुँचने पर श्री सिंह का भव्य स्वागत एमएसटीसी लिमिटेड के अधिकारियों एवं स्टाफ द्वारा किया गया। लोकार्पण समारोह के बाद प्रेस मीटिंग का भी आयोजन रखा गया था, जिसमें श्री सिंह ने इसी प्रकार इस्पात विभाग को निरंतर प्रगति के पथ पर ले जाने और नए भारत के निर्माण में इस्पात सेक्टर की अहम भूमिका होने की बात रखी।

गौरतलब है कि एमएसटीसी लिमिटेड, जिसे पूर्व में मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, देश में विविध ई-कॉमर्स सेवाओं में शामिल एक सरकारी उद्यम है। इसका कॉर्पोरेट कार्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल में है और अन्य शहरों में क्षेत्रीय शाखा कार्यालय हैं। यह भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के स्वामित्व में है और वर्तमान समय में कंपनी का लगभग 65 फीसदी हिस्सा भारत सरकार का है।

एसएसटीसी कंपनी का मुख्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल में है और इसके चार क्षेत्रीय कार्यालय देश के चारों महानगरों कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में स्थित हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़, जयपुर, वडोदरा, भोपाल, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, बैंगलोर, लखनऊ, रांची, रायपुर, विजयवाड़ा, त्रिची, विजाग और हैदराबाद में भी कंपनी के शाखा कार्यालय उपस्थित हैं। कोलकाता में कंपनी का नया कार्यालय स्थापित होना इस्पात सेक्टर के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy