आरसीपी सिंह - भुवनेश्वर के वर्ल्ड स्किल सेंटर में पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री, पुरी के श्री जगन्नाथ मन्दिर में भी किए दर्शन
- By
Ram Chandra Prasad Singh - February-28-2022
ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री ने खनिज समृद्ध राज्यों के "खान और उद्योग मंत्रियों के साथ सम्मेलन" के दूसरे दिवस की शुरुआत से पहले आज पुरी के श्री जगन्नाथ मन्दिर में दर्शन किए और भगवान श्री जगन्नाथ से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह भुवनेश्वर में वर्ल्ड स्किल सेंटर में भी संबंधित अधिकारियों के साथ पहुंचे और केंद्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। श्री सिंह ने वर्ल्ड स्किल सेंटर जैसे उन्नत कौशल प्रशिक्षण संस्थान की उत्कृष्ट पहल के लिए ओडिशा सरकार को बधाई देते हुए कहा कि यह केंद्र कई विशिष्ट क्षेत्रों जैसे प्रीसिशन इंजीनियरिंग, मेक्ट्रोनिक्स आदि में उन्नत कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है और युवाओं के विकास के लिए यह बेहद अहम है।
गौरतलब है कि अपने आप में अनूठा विश्व कौशल केंद्र (WSC) ओडिशा सरकार, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा ओडिशा कौशल विकास प्राधिकरण (OSDA) के माध्यम से स्थापित एक प्रमुख उन्नत कौशल प्रशिक्षण संस्थान है, जिसका उद्घाटन ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक के द्वारा 5 मार्च 2021 को किया गया था। डब्ल्यूएससी की स्थापना की परियोजना को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) द्वारा तकनीकी शिक्षा सेवा संस्थान के साथ सहायता प्रदान की जाती है और ITEES सिंगापुर को इसके नॉलेज पार्टनर के रूप में शामिल किया गया है। डब्ल्यूएससी इंजीनियरिंग और सेवा क्षेत्रों से आठ ट्रेडों में उन्नत कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला