Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - सेल-डीएसपी द्वारा समर्थित डीएसपी महिला समाज और सेल कन्या शिक्षा निकेतन का किया दौरा

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • August-27-2021
स्वामी विवेकानंद का कहना था कि महिलाओं की स्थिति में सुधार के बिना विश्व का कल्याण नहीं हो सकता क्योंकि पंछी के लिए एक पंख के साथ उड़ान भरना मुश्किल है। देश की तरक्की के लिए हमें भारत में महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। क्योंकि एक बार जब महिला कदम आगे बढ़ लेती है तो परिवार आगे बढ़ता है, समाज आगे बढ़ता है और राष्ट्र विकास की ओर आगे बढ़ता है।

महिला सशक्तिकरण की इसी दिशा में अमूल्य योगदान दे रहे सेल-डीएसपी के उपक्रमों का दौरा केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने किया। इन संस्थानों में माननीय मंत्री जी का स्वागत फूलों के साथ व आरती उतारकर सांस्कृतिक रूप से किया गया। मंत्री महोदय ने समाज के वंचित वर्ग के लिए आगे बढ़कर कार्य कर रहे गैर सरकारी संगठन डीएसपी महिला समाज के प्रयासों और नारी सशक्तिकरण में उनकी पहल को सराहा। साथ ही महिलाओं के विकास व प्रगति की लिए अहम योगदान देने के लिए डीएसपी महिला समाज के कार्यकर्ताओं को बधाई भी श्री सिंह के द्वारा प्रेषित की गई।

इसके अतिरिक्त श्री सिंह ने सेल-डीएसपी के सामाजिक उपक्रम कन्या शिक्षा निकेतन का भी दौरा किया। यह संस्थान सेल-डीएसपी की सीएसआर मुहिम के अंतर्गत संचालित है और गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रही बालिकाओं को शिक्षा-दीक्षा मुहैया करवाते हुए नारी शक्ति को मजबूती देने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। कन्या शिक्षा निकेतन में बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी मौजूद अतिथिगणों का मन मोह लिया। श्री सिंह ने शिक्षा निकेतन को विज़िट करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए महिला सशक्तिकरण बेहद आवश्यक है और इसके लिए हमारी बालिकाओं को सुशिक्षित होना जरूरी है। कन्या शिक्षा निकेतन बीपीएल परिवारों की बालिकाओं की शिक्षा के लिए जो अभियान चलाए हुए है, उसे मंत्री जी ने सराहनीय कदम बताया।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy