Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - लुधियाना की विभिन्न इस्पात इकाईयों का किया दौरा, सेकेंडरी स्टील उत्पादकों से आत्मनिर्भर भारत में योगदान की अपील की

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • December-18-2021
केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश से देश में स्टील की मांग भी बढ़ रही है। वर्तमान सरकार ने कारोबारियों और उद्यमियों को विश्वास में लाने के लिए बहुत से नियम कानूनों को बदल है। जिसका सकारात्मक प्रभाव हुआ है। केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह ने मंडी गोविंदगढ़ और लुधियाना की विभिन्न इस्पात इकाइयों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ऑल इंडिया स्टील रीरॉलर्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया इंडक्शन फनेंस एसोसिएशन और मंडी गोविंदगढ़ फनेंस एसोसिएशन जैसे राष्ट्रीय और स्थानीय संघों के साथ बैठक भी की।

मंडी गोबिंदगढ़ स्टील क्लस्टर के दौरे के दौरान मंत्री महोदय ने इंडक्शन फर्नेस, कंटेन्यूअस कास्ट बिलेट्स को स्कैल्प के रूप में डायरेक्ट रोलिंग, एलॉय स्टील्स बनाने में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस, कोल्ड रोलिंग मिल और पाइप मेकिंग यूनिट की कार्यात्मक शैली का जायजा लिया। उन्होंने मंडी गोबिंदगढ़ स्टील क्लस्टर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बातचीत भी की, जिसके लिए एसोसिएशन ने उन्हें क्लस्टर का दौरा करने के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि 27 साल बाद केंद्रीय इस्पात मंत्री यहाँ पहुँचे हैं। मंत्री जी ने कहा कि बैठक के दौरान सदस्यों ने जो भी मुद्दे उठाए हैं, उन पर मंत्रालय गौर करके आवश्यक कार्रवाई करेगा।

इसके अतिरिक्त श्री सिंह राष्ट्रीय माध्यमिक इस्पात प्रौद्योगिकी संस्थान (NISST) प्रयोगशाला और अनुसंधान एवं विकास सुविधाओं का दौरा करने भी पहुंचे। गौरतलब है कि NISST ऊर्जा दक्षता, उत्पाद विकास और गुणवत्ता नियंत्रण के क्षेत्र में तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है और कौशल विकास में भी सहायता कर रहा है।



हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy