Ram Chandra Prasad Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • जुडें

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल 1968, श्री सुधीर नाथ मिश्र से हुई चर्चा के अंश

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra Dr Dinesh kumar Mishra
  • May-29-2022

बिहार-बाढ़-सूखा-अकाल-1968


1968 में कोसी नदी में भयंकर बाढ़ आयी थी और उसी साल नदी में 9.13 लाख क्यूसेक का प्रवाह आया था और यह रिकॉर्ड अभी तक नहीं टूटा है। इस बाढ़ में पूर्वी कोसी नहर और उसकी कई शाखाएं तहस-नहस हो गयी थीं। जिसकी वजह से पूर्णिया जिले की स्थिति बहुत ही नाजुक हो गयी थी। सहरसा जिले में इस बाढ़ से अकल्पनीय क्षति हुई थी, पर पूर्णिया में भी कम नुकसान नहीं हुआ था। इसका आख्यान लिखते समय मैंने अररिया के निवासी 76 वर्षीय श्री सुधीर नाथ मिश्र, ग्राम-पो. रमई वाया फारबिसगंज, जिला पूर्णिया (वर्तमान अररिया) से उस साल की बाढ़ के बारे में बात की। उन्होंने जो कुछ मुझे बताया वह उन्हीं के शब्दों में लिख रहा हूं। वह कहते हैं,

"इस इलाके में तो बाढ़ आती ही रहती है, उस साल थोड़ा ज्यादा आ गयी थी पर उसका अनुभव कुछ अलग नहीं था। बाढ़ के घर में तो हम लोग बैठे ही थे। सरकार का सिस्टम ऐसा था कि मुख्यालय से मदद गांव तक पहुंचते-पहुंचते उसका परिमाण काफी घट जाता था। गांव पहुंचते ही वहां के दुकानदार, मुखिया, कर्मचारी आदि उसका आपस में लेन-देन कर ही लिया करते थे और जो भुक्तभोगी था वह जो भी थोड़ा-बहुत मिल जाता था उससे संतोष कर लेता था।"


"हमारे यहां उत्तर से बहुत सी नदियां जैसे सुरसर, परमान और बकरा आदि इस इलाके में प्रवेश करती हैं। सुरसर के पश्चिम में कारी कोसी और उसके बाद कोसी, यहां से कोसी तक हर तरफ नदियों का ही साम्राज्य है। उनके किनारे बने जमींदारी या सरकारी बांध टूटते ही रहते थे, अभी भी टूटते हैं। मगर फसल का इतना नुकसान तब नहीं होता था जितना अब होने लगा है। पानी की निकासी पर जो काम होना चाहिये था वह नहीं हो पाया और इस वजह से परेशानियां पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ी है। सड़कों में जो पुल बने हैं वह पानी की मात्रा को देखते हुए छोटे हैं। उन से पानी निकल नहीं पाता और ज्यादा समय तक बना रहता है।"


"यहां से नेपाल नजदीक पड़ता है और वहां का एक बड़ा शहर विराटनगर यहां से ज्यादा दूर नहीं है। वहां से धरान के बीच में बहुत सी फैक्ट्रियां बन गयी हैं, जिनकी मशीनों और परिसर आदि की सफाई होती है तो उस कचड़े का रसायन युक्त पानी भी हमारी नदियों के साथ आता है। बरसात के शुरुआती दौर में जो खेती कर लेते हैं उसका बड़ा हिस्सा नदियों की बाढ़ में बह जाता था। बरसात के अन्त तक अगर फसल बच गयी और उतनी बरबाद नहीं हुई तो थोड़ा बहुत मिल जाता था। उन दिनों परती जमीन थी, चारागाह का विशेष प्रबन्ध था जो अक्सर ऊंची जमीन पर हुआ करता था। जानवरों को वहीं हांक दिया जाता था। फिर भी पानी ज्यादा दिन टिकने पर जानवर मरते भी थे। यहां एक समूह होता था जिसे हड़बिच्छा कहते थे। कभी कभार ऐसा भी होता था कि यह लोग मरे जानवरों की हड्डियां लेकर चले जाते थे। बड़ी बाढ़ या ज्यादा देर तक ठहर गई बाढ़ के समय उनका रोजगार बढ़ जाता था। वह बैल गाड़ियां लेकर आते थे और जानवरों की हड्डियां ले जाते थे। उस हालत में एक-एक गांव से 20-20 बैल गाड़ियों भर हड्डी उनको मिल जाती थी। जानवरों में खुरहा तो सामान्य था।"

"गांव में घर बनाते समय लोग अपनी बसाहट को आमतौर पर आसपास की जमीन से मिट्टी भर कर दो-तीन फुट ऊपर कर देते थे परन्तु यह भी कभी-कभी बाढ़ के पानी में डूब जाता था और घरों में पानी आ जाता था। आवागमन की स्थिति यह थी कि ज्यादातर लोग पैदल चला करते थे। तैरना प्राय: सभी जानते थे। छोटे-मोटे नदी नाले तो तैर करके पार कर लिया करते थे। नावें थीं तो उनकी मदद से महिलाओं को भी शौचादि के लिये कहीं ऊंची जगह पर ले जाना पड़ता था लेकिन अब स्थिति इतनी बुरी नहीं है। भैंसा गाड़ी से आना-जाना होता था। संसाधनों की कमी के बीच प्रकृति की मार झेलना आसान नहीं होता पर सामना तो करना पड़ता था। किसी के मर जाने पर अर्थी को नदी के पास ले जाकर सांकेतिक तौर पर उसे मुखाग्नि देकर बहा दिया जाता था। बड़ी और लम्बे समय तक खिंचने वाली बाढ़ में तो यह सब अभी भी करना पड़ता है। अब तो नावों पर भी दाह संस्कार होने की खबरें आने लगी हैं। सड़कों पर बहते पानी के बगल में भी चिताएं आज भी जलती हैं। लाशें ऊपर नेपाल से बहती हुई तब भी आती थीं और आज भी आती हैं। आसपास के गांवों से भी बहती हुई लाशें आती थीं और यह क्रम अभी भी टूटा नहीं है। यह बड़ा ही हृदय विदारक दृश्य होता है।"

"नावों से बरसात में यात्रा उतनी सुगम नहीं होती है जितनी कह दी जाती है। सांप तो उसमें भी आ जाता था। मनुष्यों की तरह वह भी डरा हुआ ही रहता है। डरे होने के कारण वह काटे भले ही नहीं मगर जितने भी लोग नाव में होते हैं, डर तो सबको लगता ही रहता है। घरों के छप्पर बहते हुए देखना तो आम बात थी।"

"1981 में मेरे पिताजी का देहान्त हो गया था। यहां सिकटी अंचल में हमारी एक कामत थी। मैं वहीं से लौट रहा था। बरदाहा एक रेलवे स्टेशन है जहां से शाम को अपने गांव को चले। बीच में एक छोटी नदी पड़ती थी। अंधेरा हो चुका था। नदी में धीरे-धीरे कदम रखते हुए आगे बढ़े। 3-4-5 फुट तक पानी मिला था पर जैसे-जैसे पार की। नदी पार करने के बाद एक गांव था जहां लोगों ने हम लोगों से कहा कि आगे मत जाइये। पता नहीं क्या स्थिति मिले पर मजबूरी थी कि जाना ही था। रात भर चलते रहे तब कहीं जाकर ठौर मिला।"

"मैंने उफनती नदियों में भी तैरने का काम किया है। इस मौसम में तो जान को जोखिम में भी डाल कर आना-जाना पड़ता था। अररिया जिले के पूर्वी भाग में ऐसी परिस्थितियां बन ही जाती हैं।"

"अब सुधार तो निश्चित रूप से हुआ है। पहले कोई बीमार पड़ता था तो खटिया की एंबुलेंस बना कर नाव से सड़क तक पहुंचाने का प्रयास करना पड़ता था। उसके बाद वहां की व्यवस्था देखनी पड़ती थी। अभी तो सड़क पर पहुंच जाने के बाद कुछ न कुछ व्यवस्था हो जाती है लेकिन उसका दूसरा भी पक्ष है। पतन जैसे शिक्षा के क्षेत्र में हुआ है, स्कूल का भवन बन गया है, विद्यालय खुल गया है जो पहले नहीं था, पर शिक्षा का स्तर गिर गया है। चिकित्सा के क्षेत्र में भी वैसे ही गति हुई है। स्वास्थ्य के स्तर का भी वैसा ही हाल है। डॉक्टर है, पर वह जरूरत के समय नहीं रह सकता है। चिकित्सालय बन गया है पर वहां खोजने पर कंपाउंडर भी मिल जायेगा, यह जरूरी नहीं है। यह सुविधा है पर विश्वसनीय नहीं है। जैसे चल रही है उसे उसी रूप में स्वीकार कर लेना पड़ेगा।"

"अपने गांव की एक घटना कहता हूं। एक आदमी ने कुछ अपराध किया, जिसकी मैंने गांव के मुखिया से शिकायत की। वह कहता है कि जो दोषी है उसे कठोर से कठोर दंड मिलना चाहिये। ऐसा उनकी मान्यता थी। मैंने उनसे कहा कि हर गांव में एक दो लोग ऐसे भी होते हैं जो जनप्रतिनिधि से भी ऊपर होते हैं और उसी के अनुरूप आचरण करते हैं। ऐसे लोगों के रहते हुए भी हमारा समाज कितना व्यवस्थित रह पाये वह तो देखना पड़ता है। दोषी को नियंत्रित किया जाये और निर्दोष को बरबाद न होने दिया जाये, ऐसी एक सामाजिक व्यवस्था का निर्माण हमें करना चाहिये।"

श्री सुधीर नाथ मिश्र


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • आरसीपी सिंह - ड्रीम सिटी, सूरत में जल्द शुरू होने जा रही बहुआयामी परियोजना सूरत डायमंड बोर्स का किया दौरा

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-मिथुन चक्रवर्ती मिथुन चक्रवर्ती जन्मदिन के जन्मदिन पर उन्हें ढेरो बधाई व् शुभकामनायें

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-देशबंधु चितरंजन जी देशबंधु चितरंजन जी पुण्यतिथि की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - सूरत के हजीरा में आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील के एकीकृत इस्पात संयंत्र का मंत्री जी ने किया निरीक्षण

  • आरसीपी सिंह - हरित और टिकाऊ बुनियादी ढांचे की दिशा में सार्थक कदम, भारत में पहली स्टील स्लैग रोड़ का शुभारंभ

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-गुरु हरगोविंद जी के प्रकाश पर्व प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-महाराज श्री राजेंद्र सिंह जी महाराज श्री राजेंद्र सिंह जी जयंती की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-शिव दयाल साहब जी शिव दयाल साहब जी पुण्यतिथि की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-पवन ग्लोबल दिवस पवन ग्लोबल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-सुशांत सिंह राजपूत जी सुशांत सिंह राजपूत जी पुण्यतिथि की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-कबीर दास जी कबीर दास जी जयंती की जयंती पर उन्हें शत शत नमन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-देव स्नान पूर्णिमा देव स्नान पूर्णिमा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-श्रीमती किरण खेर जी श्रीमती किरण खेर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-श्री गणेश दामोंदर दास सावरकर जी श्री गणेश दामोंदर दास सावरकर जी जयंती की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - उत्तराखंड में माध्यमिक इस्पात उद्योगों के अवसरों और चुनौतियों पर संवाद सत्र

  • आरसीपी सिंह - पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव जी के साथ किया योगाभ्यास

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-श्री गोपीनाथ कविराज जी श्री गोपीनाथ कविराज जी पुण्यतिथि की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी मिले श्री सिंह

  • आरसीपी सिंह - शांतिकुंज हरिद्वार में श्रद्धेया जीजी श्रीमती शैलबाला पंड्या जी से मिलकर प्राप्त किया आशीर्वाद

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जयंती की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - श्री आरसीपी सिंह ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम के ऋषिकेश स्थित वीरभद्र बैराज का किया निरीक्षण

  • आरसीपी सिंह - जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर आध्यात्मिक गुरु आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी मिले श्री सिंह

  • आरसीपी सिंह - परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज से हुई आत्मीय भेंट

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-उद्योगपति राहुल बजाज जी उद्योगपति राहुल बजाज जी जयंती की जयंती पर उन्हें शत शत नमन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-विश्व नेत्रदान दिवस विश्व नेत्रदान दिवस नेत्र दान महा दान

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-निर्जला एकादशी निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं

  • आरसीपी सिंह - बाबा रामदेव जी से हुई मुलाकात, वैदिक कन्या गुरुकुल का किया भ्रमण

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-बिरसा मुंड़ा बिरसा मुंड़ा पुण्यतिथि की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-डॉ किरण बेदी डॉ किरण बेदी जन्मदिन के जन्मदिन पर बधाई व् शुभकामनायें

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-विश्व महासागर दिवस विश्व महासागर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-बी डी जत्ती जी बी डी जत्ती जी पुण्यतिथि की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - एनएमडीसी की हीरा खदान का निरीक्षण एवं पदाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक

  • आरसीपी सिंह - पन्ना जिले में पारधी जनजाति के लोगों से मिले केन्द्रीय इस्पात मंत्री

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-सुनील दत्त जी सुनील दत्त जी जयंती की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-गोपीनाथ बोरोदोलई गोपीनाथ बोरोदोलई जयंती की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पन्ना टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क के दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय इस्पात मंत्री

  • आरसीपी सिंह - केन्द्रीय इस्पात मंत्री ने किया पन्ना में एनएमडीसी की मझगवां हीरा खदान का दौरा

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-कैंसर सर्वाइवर दिवस कैंसर सर्वाइवर दिवस - जानकारी ही बचाओ

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-माध्व सदाशिव गोलवलकर जी माध्व सदाशिव गोलवलकर जी पुण्यतिथि की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-योगी आदित्य नाथ जी योगी आदित्य नाथ जी जन्मदिन के जन्मदिन पर उन्हें ढेरो बधाई व् शुभकामनायें

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-विश्व पर्यावरण दिवस विश्व पर्यावरण दिवस आओ पर्यावरण बचाए, पृथ्वी के भविष्य को समृद्ध बनाएं

  • आरसीपी सिंह - खजुराहो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे केन्द्रीय इस्पात मंत्री, पीएम मातृत्व वंदना योजना के सफल क्रियान्वयन को सराहा

  • आरसीपी सिंह - स्वयं सहायता समूह से मिल रहा है महिलाओं को संबल

  • आरसीपी सिंह - प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की हितग्राही दीदी विष्णुप्रिया वैरागी के आवास का किया निरीक्षण

  • आरसीपी सिंह - पन्ना में जारी अमृत सरोवर योजना का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री महोदय

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-एस पी बालासुब्रमण्यम जी एस पी बालासुब्रमण्यम जी जयंती की जयंती पर उन्हें शत शत नमन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-अभिनेत्री नूतन जी अभिनेत्री नूतन जी जयंती की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - दो दिवसीय दौरे पर खजुराहो पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री, हुआ भव्य स्वागत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-वीर वामनराव जोशी जी वीर वामनराव जोशी जी पुण्यतिथि की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-श्री गोपीनाथ मुंडे जी श्री गोपीनाथ मुंडे जी पुण्यतिथि की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

अधिक जानें

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy