Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

कोसी नदी अपडेट - कुसहा त्रासदी की पन्द्रहवीं वर्षगांठ, टूटते तटबंधों के बीच पीड़ित लोग

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra Dr Dinesh kumar Mishra
  • August-18-2022
कुसहा त्रासदी की पन्द्रहवीं वर्षगांठ, 18 अगस्त, 2022

कोसी के टूटते तटबंध

1. डलवा – नेपाल 21 अगस्त, 1963
2. जमालपुर – दरभंगा 5 अक्टूबर, 1968
3. भटनिया – सुपौल 14 अगस्त, 1971
4. बहुअरवा – सहरसा, अगस्त 1980 (सही तारीख खोजनी पड़ेगी)
5. हेमपुर – नवहट्टा, सहरसा, 5 सितम्बर 1984
6. गन्डौल/समानी, सहरसा, 16 अगस्त, 1987
7. जोगिनियाँ, नेपाल 18 जुलाई, 1991
8. कुसहा, नेपाल, 18 अगस्त, 2008


2008 में मैं कुसहा क्षेत्र में काफी घूमा था। सरकार के साथ-साथ वहां देश-विदेश से कटाव पीड़ितों की मदद करने के लिये बहुत से लोग और संस्थाएं आयी थीं और उसके लिये बिहार वासियों को उनका कृतज्ञ रहना चाहिये।


मैंने उन लोगों और संस्थाओं से बहुतों से पूछा था कि यह पानी अगर कुसहा से निकल कर कटिहार तक गंगा से मिलने के लिये नहीं जाता और पूरे रास्ते को तबाह नहीं करता तो कहां गया होता। आमतौर पर उनका कहना होता था कि पानी कहां जाता, यह तो उन्हें नहीं मालूम पर इस समय लोग मुसीबत में हैं इसलिये हम उनकी मदद करने के लिये आये हैं। उनमें से बहुत से लोग यह भी कहते थे कि यह इलाका बहुत पिछड़ा हुआ है, अब हम यहीं रहेंगे और लोगों के साथ मिल कर विकास मूलक काम करेंगे। मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है कि सब शान्त हो जाने के बाद वह अपनी बात रखने के लिये कभी वापस नहीं आये।

कोसी तटबन्धों का काम 1963 में पूरा कर लिया गया था और उसके बाद यह तटबन्ध 2008 तक आठ बार टूट चुके थे, जिसकी सूची ऊपर दी हुई है। कोसी तटबन्धों के बीच सहरसा, सुपौल, मधुबनी और दरभंगा जिलों के सरकार के अनुसार 1963 में 304 गांव बसे हुए थे, जिसकी आबादी 1.92 लाख बताई जाती थी। हमारे अनुसार तटबन्धों के बीच गांवों की संख्या 380 है और उसकी आबादी 2001 की जनगणना के अनुसार 9.88 लाख थी।

गांवों की संख्या इस लिये बढ़ी क्योंकि यह तटबन्ध पहले पूरब में भारत के बीरपुर से बनगांव और पश्चिम में नेपाल के भारदह से भारत के भंथी तक ही बनने वाले थे, जिन्हें बाद में बढ़ा कर पूरब में कोपड़िया और पश्चिम में घोंघेपुर तक कर दिया गया था। बीरपुर के ऊपर नदी पर 34 किलोमीटर तक अफ्लक्स बांध का नेपाल में विस्तार है और पश्चिम में भारदह के ऊपर 9 किलोमीटर तटबन्ध बना हुआ है। कुसहा नेपाल में बीरपुर बराज से 14 किलोमीटर पर स्थित है। इस वृद्धि के कारण गांवों की संख्या रजिस्टर में बढ़नी चाहिये थी, जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया और सुई 304 पर ही अटकी हुई है।

अब वापस आते हैं अपने सवाल पर कि कुसहा में पूर्वी तटबन्ध के टूटने जो पानी सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार के 35 प्रखंडों के 1167 गांवों को डुबाता और 4.5 लाख हेक्टेयर भूमि को तबाह करता हुआ गंगा से जा मिला, जिसमें प्रभावित लोगों की मदद के लिये देश-विदेश से लोग और संस्थाएं बिहार पहुंच गयी थीं। उनको यह मालुम ही नहीं था कि वह पानी अगर उधर न जाता तो कहां जाता।

1963 से लेकर 2008 के बीच 45 वर्ष का समय बीत गया था और यह तटबन्ध इस दौरान 8 बार टूटे। इसका सीधा अर्थ है कि 37 बार कोसी का पानी इन्हीं 380 गांवों के ऊपर से गुज़रा और वहां बसे लोग अपनी सामर्थ्य भर धरना-प्रदर्शन कर के चुप बैठ गये। हम यहां ज़ोर देकर कहना चाहते हैं कि कुसहा की दरार से निकले पानी को यह आजादी थी कि वह जहां तक चाहे, वहां तक फैल सके पर कोसी तटबन्धों के बीच का क्षेत्र सीमित है और वहां नदी तय करती है कि वह कितनी तबाही पैदा करना चाहती है।

इस नाइंसाफी कोई जवाब किसी सभ्य समाज के पास है?

पुनश्च: हमने यहां केवल 1963 से 2008 तक की चर्चा की है और केवल 37 बार तटबन्धों के सुरक्षित रहने का जिक्र किया है। अब तक का अगर हिसाब किया जाय तो अपने जीवन काल में कोसी के तटबन्धों ने 51 बार उनके बीच रहने वालों को कुसहा जैसी विपत्ति के सम्मुखीन किया है। वह ऐसी जगह है जहां हर साल कुसहा घटित होता है।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की सभी को कोटि कोटि शुभकामनाएं

  • आरसीपी सिंह - उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर उमड़े श्रद्धालु, नालंदा में रही छठ पूजा की धूम

  • आरसीपी सिंह - लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिवस की सभी प्रदेश वासियों को मंगल कामनाएं

  • आरसीपी सिंह - महापर्व छठ के द्वितीय दिवस "खरना" की सभी श्रद्धालुजनों को शुभकामनाएं

  • आरसीपी सिंह - नालंदा के बड़गांव में आयोजित छठ महोत्सव का किया शुभ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - बिहार में पूरी तरह विफल है शराबबंदी कानून

  • आरसीपी सिंह - नालंदा के रहुई प्रखंड में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का सैलाब

  • आरसीपी सिंह - कार्यकर्ता जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान मधुबनी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • आरसीपी सिंह - देश का संविधान किसी के भी साथ भेदभाव करने का अधिकार नहीं देता है

  • आरसीपी सिंह - अमर शहीद श्री चितरंजन कुमार जी को अर्पित की श्रद्धांजलि, नक्सलियों से मुठभेड़ में हुए थे वीरगति को प्राप्त

  • आरसीपी सिंह - सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में मां जानकी के जन्मस्थल पर पहुंचे श्री आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - बिहार के मोतिहारी, शिवहर और सीतामढ़ी में किया गया जनसम्पर्क अभियान

  • आरसीपी सिंह - शराबबंदी कानून से बिहार का हुआ आर्थिक और सामाजिक नुकसान, मोतिहारी प्रेस वार्ता में बोले श्री सिंह

  • आरसीपी सिंह - तारापुर से लौटने के प्रक्रम में महपुर में साथियों से हुई मुलाकात

  • आरसीपी सिंह - तारापुर की पूर्व विधायक स्व पार्वती देवी जी के आवास पर जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - रोहतास और कैमूर जनसम्पर्क अभियान में उमड़ा समर्थकों का सैलाब

  • आरसीपी सिंह - मुंडेश्‍वरी मंदिर, कैमूर में किए माँ के दर्शन एवं पूजा अर्चना

  • आरसीपी सिंह - लोकतंत्र में सभी की हैसियत बराबर है

  • आरसीपी सिंह - भोजपुर और रोहतास में आयोजित हुआ जनसम्पर्क अभियान, साथियों ने किया भव्य स्वागत

  • आरसीपी सिंह - आरा जाने के क्रम में नालंदा एवं पटना में विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत

  • आरसीपी सिंह - दिल्ली दौरे के बाद पटना पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री, साथियों के किया स्वागत

  • आरसीपी सिंह - ग्राम भगवान बीघा से समाजसेवी स्व श्री रवींद्र सिंह राठौर जी के आवास पर जाकर अर्पित की शोक संवेदनाएं

  • आरसीपी सिंह - पूर्व केंद्रीय मंत्री नूरसराय प्रखंड के कुंदी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - मैं जमीनी स्तर पर काम करने वाला सेवक हूं, पटना में बड़े कार्यालयों में बैठकर सियासत करनी मुझे नहीं आती

  • आरसीपी सिंह - सिवान और छपरा में स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए सभी साथियों का आभार

  • आरसीपी सिंह - गोपालगंज स्थित थावे मंदिर में मां थावेवाली का पूजन-वंदन किया, लोककल्याण की प्रार्थना की

  • आरसीपी सिंह - गोपालगंज सदर से विधायक स्व सुभाष सिंह जी के आवास पर जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - गोपालगंज जाने के क्रम में विभिन्न स्थानों पर समर्थकों एवं साथियों से हुई मुलाकात

  • आरसीपी सिंह - खिजरसराय, गया में साथी श्री सुचित कुमार की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - गया जाने के क्रम में विभिन्न स्थानों पर साथियों से मिलकर लिया आशीष

  • आरसीपी सिंह - देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक शुभकामनाएं

  • आरसीपी सिंह - संगठन के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता स्व चंदेश्वर बिंद जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

  • आरसीपी सिंह - जहानाबाद जाने के क्रम में नालंदा जिले में विभिन्न स्थानों पर साथियों ने किया स्वागत

  • आरसीपी सिंह - बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, जेपी आंदोलन के सेनानी स्व नरेंद्र सिंह जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

  • आरसीपी सिंह - नवनियुक्त इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से हुई भेंटवार्ता

  • आरसीपी सिंह - तिरुपति में इस्पात मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक का हुआ आयोजन

  • आरसीपी सिंह - हैदराबाद में एनएमडीसी के उत्पादन प्रदर्शन और भविष्य के रोडमैप की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

  • आरसीपी सिंह - देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिरुपति बालाजी के किए दर्शन

  • आरसीपी सिंह - इस्पात मंत्रालय की बैठक के लिए तिरुपति पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री

  • आरसीपी सिंह - रांची के सांसद श्री संजय सेठ से हुई भेंटवार्ता

  • आरसीपी सिंह - जमुई जाने के क्रम में साथियों ने केंद्रीय इस्पात मंत्री जी का किया भव्य स्वागत

  • आरसीपी सिंह - महाबोधि मंदिर, बोधगया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री महोदय

  • आरसीपी सिंह - केंद्रीय इस्पात मंत्री ने किया सरदार स्वराज आश्रम और दांडी स्मारक का भ्रमण

  • आरसीपी सिंह - सूरत में माध्यमिक इस्पात उत्पादकों और इस्पात उपभोक्ताओं के साथ संवादात्मक सत्र

  • आरसीपी सिंह - ड्रीम सिटी, सूरत में जल्द शुरू होने जा रही बहुआयामी परियोजना सूरत डायमंड बोर्स का किया दौरा

  • आरसीपी सिंह - सूरत के हजीरा में आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील के एकीकृत इस्पात संयंत्र का मंत्री जी ने किया निरीक्षण

  • आरसीपी सिंह - हरित और टिकाऊ बुनियादी ढांचे की दिशा में सार्थक कदम, भारत में पहली स्टील स्लैग रोड़ का शुभारंभ

  • आरसीपी सिंह - उत्तराखंड में माध्यमिक इस्पात उद्योगों के अवसरों और चुनौतियों पर संवाद सत्र

  • आरसीपी सिंह - पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव जी के साथ किया योगाभ्यास

  • आरसीपी सिंह - निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी मिले श्री सिंह

  • आरसीपी सिंह - शांतिकुंज हरिद्वार में श्रद्धेया जीजी श्रीमती शैलबाला पंड्या जी से मिलकर प्राप्त किया आशीर्वाद

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy