Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

कोसी नदी अपडेट - पटना में सोन और गंगा की बाढ़ (1975), जब छह दिनों तक अखबार तक नहीं छप सके

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra Dr Dinesh kumar Mishra
  • August-31-2022
पटना में सोन और गंगा की बाढ़ के पानी के कारण 26 अगस्त से लेकर 30 अगस्त,1975 तक अख़बार भी नहीं छपे थे...

25 अगस्त के समाचार पत्र के प्रकाशन के बाद सर्चलाइट का कोई अंक बाढ़ के कारण फैली दुर्व्यवस्था के कारण 30 अगस्त तक नहीं छपा। उसका अगला अंक छठे दिन 31 अगस्त, 1975 को प्रकाश में आया। इस समय सरकार द्वारा किये जा रहे राहत कार्यो ने रफ्तार पकड़ ली थी।

इस वक्त तक बाढ़ का पानी घटा तो जरूर था लेकिन बहुत सी जगहों पर यह अभी तक 6 फुट से लेकर 10 फुट तक की गहराई में मौजूद भी था। पटना शहर में अभी भी बहुत से लोग घरों की छतों, छप्परों के ऊपर बने हुए थे। शहर में हुई क्षति का प्रारम्भिक अनुमान प्राय: 10 करोड़ रुपयों तक लगाया गया था। यह पहला मौका था जब पटना के वासियों ने घरों की छतों पर आदमी और जानवरों को एक साथ देखा था।


कुछ लोकल गाड़ियां अब चलने लगी थीं लेकिन हवाई यात्रा, नौ-परिवहन और सड़क परिवहन अभी भी रुका पड़ा हुआ था। पटना एक तैरता हुआ शहर बन गया था।


पिछले सोमवार (25 अगस्त) को सोन और गंगा नदी के पानी ने इस शहर की दुर्गति करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। बाढ़ ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये थे, नदियों के पानी ने पश्चिम में रूपसपुर से लेकर राजेंद्र नगर तक पूरे इलाके को कमर से लेकर छाती भर पानी में डुबा रखा था। राजवंशी नगर, शास्त्री नगर, बोरिंग रोड, श्री कृष्ण नगर, मंदीरी, पटेल पथ, पाटलिपुत्र कॉलोनी अभी भी पानी से घिरी हुई थीं। इनमें से अधिकांश घरों का निचला तल्ला पानी में डूबा हुआ था।

बाढ़ के पानी ने कष्ट पहुंचाने में छोटे-बड़े, अमीर-गरीब के बीच में कोई फर्क नहीं किया और सबको समान भाव से तबाह किया। पाटलिपुत्र कॉलोनी और शास्त्री नगर संभ्रांत परिवारों की बस्तियां हैं और यहां के लोग अभी भी गहरे पानी से गिरे हुए थे। यहां बिजली नहीं थी, पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी, इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को किसी भी सहायता के लिए पानी से होकर ही गुजरना पड़ता था और उनकी रातें बिजली के अभाव में जागते ही बीतती थीं।


यह कठिनाइयां सिर्फ केवल आम आदमियों के साथ नहीं थी, इसमें मुख्यमंत्री आवास और उनके सहयोगियों के घर भी बराबर के शरीक थे। न्यायाधीश और राज्य के बड़े अधिकारी भी इसी दौर से गुजर रहे थे। पटना-गया रोड, फ्रेजर रोड, गार्डेनर रोड तथा गर्दनीबाग रोड और उनके आसपास के इलाके अभी भी घुटने भर पानी में डूबे हुए थे। गांधी मैदान में कमर भर पानी भरा हुआ था। पटना रेडियो स्टेशन, टेलिफोन एक्सचेंज, समाचार पत्रों के दफ्तर, पटना का जनरल पोस्ट ऑफिस, विद्युत भवन और राजस्व भवन आदि में पानी भरा हुआ था।

इन सबसे मुक्ति पाने में बहुत समय लगने वाला था। आज सुबह जिला प्रशासन ने 3 लोगों की इस बाढ़ में शहर में मारे जाने की घटना की पुष्टि की लेकिन गैर सरकारी सूत्रों के अनुसार कम से कम एक दर्जन लोग तो इस बाढ़ में पटना में जरूर काम आये होंगे। दो लाशें तो अभी भी वीमेंस कॉलेज कंपाउंड और श्रीकृष्ण नगर में देखी जा रही थीं। बड़ी संख्या में शहर में जानवर भी मारे गए और ऐसा लगता है कि यह मौतें दो-तीन पहले ही हुई होंगी। इनकी पहचान अभी तक नहीं हो पायी थी। शहर में बड़ी संख्या में घर भी गिरे थे।


(Patna limping back to normal-Large areas still under water, The Searchlight-Patna, 31st August,1975, p-1. से अनूदित)


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की सभी को कोटि कोटि शुभकामनाएं

  • आरसीपी सिंह - उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर उमड़े श्रद्धालु, नालंदा में रही छठ पूजा की धूम

  • आरसीपी सिंह - लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिवस की सभी प्रदेश वासियों को मंगल कामनाएं

  • आरसीपी सिंह - महापर्व छठ के द्वितीय दिवस "खरना" की सभी श्रद्धालुजनों को शुभकामनाएं

  • आरसीपी सिंह - नालंदा के बड़गांव में आयोजित छठ महोत्सव का किया शुभ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - बिहार में पूरी तरह विफल है शराबबंदी कानून

  • आरसीपी सिंह - नालंदा के रहुई प्रखंड में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का सैलाब

  • आरसीपी सिंह - कार्यकर्ता जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान मधुबनी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • आरसीपी सिंह - देश का संविधान किसी के भी साथ भेदभाव करने का अधिकार नहीं देता है

  • आरसीपी सिंह - अमर शहीद श्री चितरंजन कुमार जी को अर्पित की श्रद्धांजलि, नक्सलियों से मुठभेड़ में हुए थे वीरगति को प्राप्त

  • आरसीपी सिंह - सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में मां जानकी के जन्मस्थल पर पहुंचे श्री आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - बिहार के मोतिहारी, शिवहर और सीतामढ़ी में किया गया जनसम्पर्क अभियान

  • आरसीपी सिंह - शराबबंदी कानून से बिहार का हुआ आर्थिक और सामाजिक नुकसान, मोतिहारी प्रेस वार्ता में बोले श्री सिंह

  • आरसीपी सिंह - तारापुर से लौटने के प्रक्रम में महपुर में साथियों से हुई मुलाकात

  • आरसीपी सिंह - तारापुर की पूर्व विधायक स्व पार्वती देवी जी के आवास पर जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - रोहतास और कैमूर जनसम्पर्क अभियान में उमड़ा समर्थकों का सैलाब

  • आरसीपी सिंह - मुंडेश्‍वरी मंदिर, कैमूर में किए माँ के दर्शन एवं पूजा अर्चना

  • आरसीपी सिंह - लोकतंत्र में सभी की हैसियत बराबर है

  • आरसीपी सिंह - भोजपुर और रोहतास में आयोजित हुआ जनसम्पर्क अभियान, साथियों ने किया भव्य स्वागत

  • आरसीपी सिंह - आरा जाने के क्रम में नालंदा एवं पटना में विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत

  • आरसीपी सिंह - दिल्ली दौरे के बाद पटना पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री, साथियों के किया स्वागत

  • आरसीपी सिंह - ग्राम भगवान बीघा से समाजसेवी स्व श्री रवींद्र सिंह राठौर जी के आवास पर जाकर अर्पित की शोक संवेदनाएं

  • आरसीपी सिंह - पूर्व केंद्रीय मंत्री नूरसराय प्रखंड के कुंदी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - मैं जमीनी स्तर पर काम करने वाला सेवक हूं, पटना में बड़े कार्यालयों में बैठकर सियासत करनी मुझे नहीं आती

  • आरसीपी सिंह - सिवान और छपरा में स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए सभी साथियों का आभार

  • आरसीपी सिंह - गोपालगंज स्थित थावे मंदिर में मां थावेवाली का पूजन-वंदन किया, लोककल्याण की प्रार्थना की

  • आरसीपी सिंह - गोपालगंज सदर से विधायक स्व सुभाष सिंह जी के आवास पर जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - गोपालगंज जाने के क्रम में विभिन्न स्थानों पर समर्थकों एवं साथियों से हुई मुलाकात

  • आरसीपी सिंह - खिजरसराय, गया में साथी श्री सुचित कुमार की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - गया जाने के क्रम में विभिन्न स्थानों पर साथियों से मिलकर लिया आशीष

  • आरसीपी सिंह - देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक शुभकामनाएं

  • आरसीपी सिंह - संगठन के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता स्व चंदेश्वर बिंद जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

  • आरसीपी सिंह - जहानाबाद जाने के क्रम में नालंदा जिले में विभिन्न स्थानों पर साथियों ने किया स्वागत

  • आरसीपी सिंह - बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, जेपी आंदोलन के सेनानी स्व नरेंद्र सिंह जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

  • आरसीपी सिंह - नवनियुक्त इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से हुई भेंटवार्ता

  • आरसीपी सिंह - तिरुपति में इस्पात मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक का हुआ आयोजन

  • आरसीपी सिंह - हैदराबाद में एनएमडीसी के उत्पादन प्रदर्शन और भविष्य के रोडमैप की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

  • आरसीपी सिंह - देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिरुपति बालाजी के किए दर्शन

  • आरसीपी सिंह - इस्पात मंत्रालय की बैठक के लिए तिरुपति पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री

  • आरसीपी सिंह - रांची के सांसद श्री संजय सेठ से हुई भेंटवार्ता

  • आरसीपी सिंह - जमुई जाने के क्रम में साथियों ने केंद्रीय इस्पात मंत्री जी का किया भव्य स्वागत

  • आरसीपी सिंह - महाबोधि मंदिर, बोधगया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री महोदय

  • आरसीपी सिंह - केंद्रीय इस्पात मंत्री ने किया सरदार स्वराज आश्रम और दांडी स्मारक का भ्रमण

  • आरसीपी सिंह - सूरत में माध्यमिक इस्पात उत्पादकों और इस्पात उपभोक्ताओं के साथ संवादात्मक सत्र

  • आरसीपी सिंह - ड्रीम सिटी, सूरत में जल्द शुरू होने जा रही बहुआयामी परियोजना सूरत डायमंड बोर्स का किया दौरा

  • आरसीपी सिंह - सूरत के हजीरा में आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील के एकीकृत इस्पात संयंत्र का मंत्री जी ने किया निरीक्षण

  • आरसीपी सिंह - हरित और टिकाऊ बुनियादी ढांचे की दिशा में सार्थक कदम, भारत में पहली स्टील स्लैग रोड़ का शुभारंभ

  • आरसीपी सिंह - उत्तराखंड में माध्यमिक इस्पात उद्योगों के अवसरों और चुनौतियों पर संवाद सत्र

  • आरसीपी सिंह - पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव जी के साथ किया योगाभ्यास

  • आरसीपी सिंह - निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी मिले श्री सिंह

  • आरसीपी सिंह - शांतिकुंज हरिद्वार में श्रद्धेया जीजी श्रीमती शैलबाला पंड्या जी से मिलकर प्राप्त किया आशीर्वाद

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy