Ram Chandra Prasad Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • जुडें

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1975 में पटना में आई बाढ़ की घटना

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra Dr Dinesh kumar Mishra
  • September-26-2021
-

पटना की बाढ़ -1975


श्रीमती अम्बिका सिंह, बिहार विद्यापीठ परिसर, पटना से मेरी बातचीत के कुछ अंश..


हम लोगों के यहाँ सदाकत आश्रम, बिहार विद्यापीठ में पानी पीछे से पाटलिपुत्र कॉलोनी की तरफ से पेड़ों को पार करता हुआ आया और एकबैक कमर भर से ऊपर पहुँच गया। दोपहर हो रही थी। उस समय जो बिहार रिलीफ समिति की बिल्डिंग थी, उसी की छत पर सब लोग गये। कुछ लोग ब्रज किशोर मेमोरियल संस्थान की छत पर गये। पानी पाँच फुट से कम नहीं था, ज्यादा ही रहा होगा। घर का तो कोई सामान नहीं बचा। मेरे पास 40 मन चावल था, जिसमें से कुछ हमारे तैराक लोगों ने निकाला। जो ठीक था उसका उपयोग रिलीफ कमिटी और ब्रज किशोर मेमोरियल की छत पर खाना बनाने में किया गया सो उसे वहीं भेज दिया गया। सभी लोग एक साथ बैठ कर खाते थे।

सरकार की तरफ से बाद में रिलीफ आयी और ऊपर हेलीकाप्टर से भी सामान मिल जाता था और कुछ मदद खुरजी हॉस्पिटल की तरफ से भी मेरे पतिदेव श्री राम प्रकाश जी को मिलती थी। जो उसे पाटलिपुत्र कॉलोनी, कुर्जी टोला, कुर्जी गोसाईं टोला, मैनपुरा और दानापुर आदि इलाकों में पहुँचा दिया करते थे। हम लोगों के पास नावें नहीं थीं और केले के खम्भे काट कर या बाँस की चचरी बना कर उसे जोड़ कर जुगाड़ बना लेते थे। जिनको तैरना आता था वह थोडा बहुत सामान ले कर दूसरों को देने के लिये निकल जाते थे। अगल-बगल के लोग भी जिनका ठिकाना नहीं था वह लोग भी रहने के लिये यहाँ आ गये थे। उस समय इस परिसर में दो सौ परिवार रहे होंगें और इतने ही बाहर वाले आये होंगें।

राजेन्द्र बाबू (भूतपूर्व राष्ट्रपति) का जो स्मारक का सामान था वह तो सब बह गया। जितना हमलोग निकाल कर बचा सकते थे, सुरक्षित निकाल लिया। बाद में बिहार सरकार ने मदद की तो उसकी पुनर्स्थापना की गयी। उनकी खाट और बिस्तर को, जहाँ नर्स लोग रहती थीं वह भवन दुमंजिला था, वहाँ पहुँचा दिया गया। उनका रहने वाला घर पहले वाला ही है। वह राष्ट्रीय धरोहर है और सभी को इस बात का अहसास था कि इसे किसी भी कीमत पर बचाना है। बिजली तो नहीं थी मगर हम लोगों के पास मिटटी का तेल था, लालटेन थी, टॉर्च थी, दिया सलाई थी इसलिये कोई परेशानी नहीं हुई। जो पानी में चला गया था उसे निकाल कर हम लोगों ने सुखाया और जिसके पास नहीं था उसे दिया गया। टट्टी-पेशाब सब पानी में ही होता था। दूसरा कोई उपाय भी नहीं था।

पंद्रह से बीस दिन लगा था पानी के पूरी तरह से निकलने में। उसी पानी में बर्तन धोना, कपडे धोना वगैरह चलता था। जब जमीन पर पैर पड़ने लगे तब नये सिरे से साफ़-सफाई का अभियान चला। तब साबुन का भी उपयोग हुआ। फर्श पर मिट्टी की मोटी पर्त जमा हो गयी थी। सब लोगों ने मिल कर मिट्टी साफ़ करने का काम श्रमदान से किया। महामारी कोई नहीं फैली क्योंकि बहुत छिड़काव किया गया था। कुर्जी अस्पताल ने बहुत दवा दी थी छिडकाव के लिये और यह भी कहा था कि जब भी कोई छत से उतरे तो एक मुट्ठी ब्लीचिंग पाउडर ले कर उतरे और पानी है तो पानी में या मिटटी में दाल दे। कुर्जी अस्पताल ने अपने यहाँ से सारे मरीजों को घर भेज दिया था और केवल उन्हीं को अपने यहाँ रखा जो मजबूर थे। वह सोचते थे कि बाढ़ की वजह से अगर ज्यादा मरीज़ आ गये तो उनका इलाज करने में सहूलियत होगी।

स्कूल-कॉलेज भी करीब 15-20 दिन बन्द रहे होंगें। बाढ़ आने पर शिक्षकों को छुट्टी दे दी गयी थी कि वह जा कर पहले अपना घर-बार संभाले और तब स्कूल आयें। मैं खुद राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, बोरिंग रोड में शिक्षिका थी। वहाँ पानी उतरने के बाद भी कुछ समय तक पढ़ाई बाधित रही थी।


श्रीमती अम्बिका सिंह

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं बसंत पंचमी जानें बसंत पंचमी का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्त्व

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-अहिंसा के प्रतीक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी महात्मा गांधी स्मृति दिवस जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र नमन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-लाला लाजपत राय जी की जयंती लाला लाजपत राय जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र के महोत्सव गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-महान क्रांतिकारी व आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस जयंती नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हार्दिक अभिनंदन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-गुरु गोबिंद सिंह जयंती की गुरु गोबिंद सिंह जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-आप सभी को मकर संक्रांति मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-सभी राष्ट्रवासियों को लोहड़ी पर्व लोहड़ी की बहुत बहुत बधाइयां

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-महान चिंतक एवं दार्शनिक स्वामी विवेकानंद की स्वामी विवेकानंद जयंती जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-लाल बहादुर शास्त्री जी लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - पावापुरी, नालंदा में स्व कपिलदेव प्रसाद सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

  • आरसीपी सिंह - केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह ने पटना आवास पर की जदयू साथियों से मुलाकात

  • आरसीपी सिंह - आठवें राष्ट्रीय अटल सम्मान समारोह में 25 विभूतियों को विज्ञान भवन में किया गया सम्मानित

  • आरसीपी सिंह - जेएसपीएल के अध्यक्ष श्री नवीन जिंदल ने इस्पात मंत्रालय के अनुरूप जेएस पीएल भविष्य विस्तार योजना पर दी प्रस्तुति

  • आरसीपी सिंह - इस्पात मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक में देश में मैंगनीज अयस्क उद्योग के विकास पर हुआ विचार विमर्श

  • आरसीपी सिंह - बाजार की जरूरतों के अनुसार अपना उत्पादन बढ़ाए सेल

  • आरसीपी सिंह - लुधियाना की विभिन्न इस्पात इकाईयों का किया दौरा, सेकेंडरी स्टील उत्पादकों से आत्मनिर्भर भारत में योगदान की अपील की

  • आरसीपी सिंह - पंजाब के विभिन्न धार्मिक स्थलों में श्री सिंह ने किया पूजन-अर्चन

  • आरसीपी सिंह - पंजाब में मिलेगी जदयू संगठन को मजबूती, केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह ने किया जदयू कार्यालय का उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - माध्यमिक इस्पात उत्पादकों के साथ वार्तालाप करने इस्पात मंत्री पहुंचे पंजाब, मंडी गोबिंदगढ़ स्टील सिटी का करेंगे दौरा

  • आरसीपी सिंह - जदयू वरिष्ठ नेता श्री दिलेश्वर कामत के दिल्ली आवास पर हुई सासंदों की बैठक

  • आरसीपी सिंह - जीरो बजट से होने वाली प्राकृतिक खेती पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री महोदय

  • आरसीपी सिंह - माननीय नीतीश कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व कार्य

  • आरसीपी सिंह - स्टील सेक्टर के सार्वजनिक उपक्रमों के पूंजीगत व्यय की समीक्षा बैठक में परियोजना कार्यों को समय पर पूरा करने के महत्व पर दिया गया बल

  • आरसीपी सिंह - बाल्मीकिनगर में बनाया जाएगा 500 सीटर बहुउद्देशीय सभागार व अतिथिगृह

  • आरसीपी सिंह - देश में स्टील उत्पादन को पूर्व-कोविड स्तरों तक ले जाने के लिए स्टील उत्पादकों के साथ हुई बैठक

  • आरसीपी सिंह - इस्पात मंत्रालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ संसदीय विषयों पर हुई चर्चा

  • आरसीपी सिंह - सुश्री रजनी सेखरी सिब्बल द्वारा लिखित पुस्तक विमेन ऑफ इनफ्लुएंस का केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह ने किया अनावरण

  • आरसीपी सिंह - मंगोलिया से आए संसदीय दल ने केंद्रीय इस्पात मंत्री से की मुलाकात

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-आप सभी देशवासियो को संविधान दिवस संविधान दिवस की शुभकामनायें

  • आरसीपी सिंह - मंत्रालय के उपक्रमों की पट्टे पर दी गई गैर-कार्यरत खदानों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

  • आरसीपी सिंह - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के 15 वर्ष हुए संपूर्ण, इन 15 वर्षों में बिहारियों का बढ़ा मान-सम्मान

  • आरसीपी सिंह - जीवन में ज्ञान से बढ़कर कुछ भी नहीं है, सरदार पटेल के जीवन से हमें मिलती है यह प्रेरणा

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

  • आरसीपी सिंह - गुजरात के सीएम से इस्पात क्षेत्र के विस्तार पर हुई चर्चा

  • आरसीपी सिंह - केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह ने गुजरात के विभिन्न स्थानों का किया भ्रमण, गुजरातवासियों को दी शुभकामनाएं

  • आरसीपी सिंह - गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल से हुई मुलाकात, डैशबोर्ड मॉनिटरिंग सिस्टम पर हुई चर्चा

  • आरसीपी सिंह - इस्पात मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में भारत में इस्पात उपयोग को बढ़ाने की रणनीति पर किया गया विचार-विमर्श

  • आरसीपी सिंह - जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर छोटा उदेपुर में जनसभा को किया संबोधित

  • आरसीपी सिंह - केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह ने नर्मदा दौरे पर सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-छठ पूजा की शुभकामनाएं छठ पूजा जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-शुभ दीपावली दीपावली रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

  • आरसीपी सिंह - बिहार विधानसभा उपचुनावों में एनडीए ने हासिल की जीत, नीतीश कुमार के समावेशी विकास पर जनता ने दिखाया भरोसा

  • आरसीपी सिंह - मॉयल लिमिटेड की सबसे बड़ी खदान बालाघाट माइंस का दौरा करने बालाघाट पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री

  • आरसीपी सिंह - केंद्रीय इस्पात मंत्री ने बालाघाट भूमिगत खदान का किया दौरा, कार्यात्मक प्रणाली का लिया जायजा

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिपालक लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सादर अभिनंदन

  • आरसीपी सिंह - नागपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री, मॉयल श्रमिकों के लिए की वेतन वृद्धि की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - पीएलआई योजना को लेकर इस्पात मंत्रालय की संगोष्ठी का हुआ आयोजन

  • आरसीपी सिंह - भारत और रूस के बीच ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हुए हस्ताक्षर, केंद्रीय इस्पात मंत्री ने की रूसी संघ के ऊर्जा मंत्री से मुलाकात

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-नवरात्री के नौवें दिन की शुभकामनायें - नवरात्री नवमी माँ सिद्धिदात्री

अधिक जानें

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy