Ram Chandra Prasad Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • जुडें

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, 1968 में कोसी के पश्चिमी तटबन्ध का टूटना

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra Dr Dinesh kumar Mishra
  • October-05-2021

1968 में कोसी के पश्चिमी तटबन्ध का टूटना


आज 5 अक्टूबर है, आज के ही दिन 1968 में कोसी नदी का अब तक का सर्वाधिक प्रभाव 9.13 लाख क्यूसेक हो गया था। जब यह पानी बीरपुर बराज पहुंचा तो बराज के सारे 56 फाटक एक साथ खोल देने पड़े थे क्योंकि इतना पानी आ जाने की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कोसी नदी में तब तक का सबसे ज्यादा प्रवाह 1954 में देखा गया था जबकि कोसी कैद न होकर पूरी तरह आजाद थी और उस समय भी यह 8.54 लाख क्यूसेक तक ही सीमित था। अब कोसी बराज के ऊपर और नीचे दोनों तरफ नदी पर तटबन्ध बने हुए थे जिनकी इस प्रवाह के सामने परीक्षा होने वाली थी।

उस समय राज्य में राष्ट्रपति शासन था और स्थानीय सरकार नहीं थी। इस मसले पर बहस लोकसभा में 21 नवम्बर, 1968 को हुई और वहां मोर्चा सम्भाला सहरसा से सांसद गुणानंद ठाकुर ने, जिनका गुस्सा थमने का नाम ही नहीं लेता था। उनका कहना था कि, "शुरू से हम लोग कोसी में रह गये और डॉक्टर राव (डॉ. के.एल. राव उस समय केन्द्रीय सिंचाई मंत्री थे और कोसी पर तटबन्धों के निर्माण में निर्णायक भूमिका में थे) की कृपा से सदा के लिए कोसी पीड़ित बना दिये गये। जो कोसी योजना बनी उसके लिये तो हम सरकार को बधाई देते हैं लेकिन जो सरकारी आंकड़े हैं, सरकार ने जो कोसी तटबंध के भीतर 300 गांवों के 3.50 लाख लोगों को सदा के लिये उनकी किस्मत पर छोड़ दिया है, उसकी हमें बड़ी चिंता है। किसी भी जनतांत्रिक सरकार को इसके लिए शर्म और लज्जा आनी चाहिये।"

ठाकुर का यह आक्रोश बाजिब था क्योंकि वह खुद तटबन्धों के बीच सहरसा जिले के बनैनिया गांव के रहने वाले थे। कोसी योजना में पुनर्वास का काम बड़ी मंथर गति से चल रहा था और उसमें भी बहुत से परिवार पुनर्वास में जाकर वापस तटबन्धों के अन्दर अपने पैतृक गांव चले आये थे। ऐसे लोगों की हालत अब सांप छछूंदर जैसी हो गयी थी। घर छोड़ कर पुनर्वास में गये और वह रास नहीं आया तो फिर अपने गांव तटबन्धों के बीच लौट आये। उन पर तटबन्धों की वजह से कोसी की सरकारी मार पड़ी और सरकारी चीजें मान्यता प्राप्त होती हैं मगर दुर्योग और विपत्ति के समय सरकार बड़ी विनम्र होती है। उसी विनम्रता में सरकार ने तटबन्ध टूटने की जिम्मेवारी खालिस लखनवी अन्दाज में अदना से चूहों और लोमड़ियों के नाम कर दी, जो तटबन्धों में अपने बिल बना दिये करते हैं।


इस दुर्घटना की जांच करने के लिए केंद्रीय जल आयोग के एक इंजीनियर कुमरा साहब भेजे गये जिन्हें पश्चिमी कोसी तटबन्ध में जमालपुर के पास पड़ी पांच दरारों का अध्ययन करके उसके कारणों पर रिपोर्ट और इस दुर्घटना के लिये कौन जिम्मेवार था, यह तय करना था।

कुमरा साहब ने जो रिपोर्ट दी थी उस पर भी गुणानंद ठाकुर जम कर बरसे और कहा कि बहुत से संसद सदस्य उस इलाके में घूमे हैं और देखा है कि कोसी से कैसी बर्बादी हुई लेकिन कुमरा साहब जब तटबन्ध टूट गया उसके पांच दिन बाद वह रिपोर्ट करते हैं और कहते हैं कि सियार के छेद से सरकार की यह योजना फेल कर गई पांच जगह। जरा बहानाबाज़ी देखिये। दरभंगा जिले की लाखों की पापुलेशन खत्म हो गयी, हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गयी, पांच जगह सियार के छेद से तटबन्ध का यह हाल हो गया।

गुणानंद ठाकुर ने डॉक्टर के.एल. राव को भी नहीं बख्शा और कहा कि जैसा कि हम जानते हैं तटबन्ध बनने के पहले कोसी अनेक धाराओं से होकर बहती थी। उस समय परेशानी यह थी कि नदी की कौन सी धारा मुख्यधारा बन जायेगी इसका अंदाज नहीं हो पाता था मगर इतना जरूर होता था कि बहुत सी धाराओं में बहने के कारण नदी की मारक शक्ति घट जाती थी। तटबन्धों के निर्माण ने नदी को वह ताकत दे दी है।

ठाकुर ने आगे कहा कि 1954 में 8.15 लाख क्यूसेक तक बाढ़ का पानी आया था और अबकी बार 1968 में जो बाढ़ आई उसमें 9.13 लाख क्यूसेक पानी आ गया। आप स्वयं अंदाजा कीजिये कि उस 8.15 लाख क्यूसेक पानी में, जबकि तटबन्ध नहीं बना था, पूरा दरभंगा और सहरसा जिला बर्बाद हुआ था। अब जबकि 9.13 लाख क्यूसेक पानी 10 मील (16 किलोमीटर) के अंदर आ गया है तो उसके परिणाम स्वरूप वहां के बसने वालों की कैसी दुर्दशा हुई होगी? क्या गारंटी है कि वहां पर 10 लाख क्यूसेक पानी नहीं आ सकता है? क्या राव साहब ऐसी गारंटी दे सकते हैं?


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं बसंत पंचमी जानें बसंत पंचमी का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्त्व

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-अहिंसा के प्रतीक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी महात्मा गांधी स्मृति दिवस जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र नमन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-लाला लाजपत राय जी की जयंती लाला लाजपत राय जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र के महोत्सव गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-महान क्रांतिकारी व आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस जयंती नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हार्दिक अभिनंदन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-गुरु गोबिंद सिंह जयंती की गुरु गोबिंद सिंह जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-आप सभी को मकर संक्रांति मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-सभी राष्ट्रवासियों को लोहड़ी पर्व लोहड़ी की बहुत बहुत बधाइयां

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-महान चिंतक एवं दार्शनिक स्वामी विवेकानंद की स्वामी विवेकानंद जयंती जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-लाल बहादुर शास्त्री जी लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - पावापुरी, नालंदा में स्व कपिलदेव प्रसाद सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

  • आरसीपी सिंह - केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह ने पटना आवास पर की जदयू साथियों से मुलाकात

  • आरसीपी सिंह - आठवें राष्ट्रीय अटल सम्मान समारोह में 25 विभूतियों को विज्ञान भवन में किया गया सम्मानित

  • आरसीपी सिंह - जेएसपीएल के अध्यक्ष श्री नवीन जिंदल ने इस्पात मंत्रालय के अनुरूप जेएस पीएल भविष्य विस्तार योजना पर दी प्रस्तुति

  • आरसीपी सिंह - इस्पात मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक में देश में मैंगनीज अयस्क उद्योग के विकास पर हुआ विचार विमर्श

  • आरसीपी सिंह - बाजार की जरूरतों के अनुसार अपना उत्पादन बढ़ाए सेल

  • आरसीपी सिंह - लुधियाना की विभिन्न इस्पात इकाईयों का किया दौरा, सेकेंडरी स्टील उत्पादकों से आत्मनिर्भर भारत में योगदान की अपील की

  • आरसीपी सिंह - पंजाब के विभिन्न धार्मिक स्थलों में श्री सिंह ने किया पूजन-अर्चन

  • आरसीपी सिंह - पंजाब में मिलेगी जदयू संगठन को मजबूती, केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह ने किया जदयू कार्यालय का उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - माध्यमिक इस्पात उत्पादकों के साथ वार्तालाप करने इस्पात मंत्री पहुंचे पंजाब, मंडी गोबिंदगढ़ स्टील सिटी का करेंगे दौरा

  • आरसीपी सिंह - जदयू वरिष्ठ नेता श्री दिलेश्वर कामत के दिल्ली आवास पर हुई सासंदों की बैठक

  • आरसीपी सिंह - जीरो बजट से होने वाली प्राकृतिक खेती पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री महोदय

  • आरसीपी सिंह - माननीय नीतीश कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व कार्य

  • आरसीपी सिंह - स्टील सेक्टर के सार्वजनिक उपक्रमों के पूंजीगत व्यय की समीक्षा बैठक में परियोजना कार्यों को समय पर पूरा करने के महत्व पर दिया गया बल

  • आरसीपी सिंह - बाल्मीकिनगर में बनाया जाएगा 500 सीटर बहुउद्देशीय सभागार व अतिथिगृह

  • आरसीपी सिंह - देश में स्टील उत्पादन को पूर्व-कोविड स्तरों तक ले जाने के लिए स्टील उत्पादकों के साथ हुई बैठक

  • आरसीपी सिंह - इस्पात मंत्रालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ संसदीय विषयों पर हुई चर्चा

  • आरसीपी सिंह - सुश्री रजनी सेखरी सिब्बल द्वारा लिखित पुस्तक विमेन ऑफ इनफ्लुएंस का केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह ने किया अनावरण

  • आरसीपी सिंह - मंगोलिया से आए संसदीय दल ने केंद्रीय इस्पात मंत्री से की मुलाकात

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-आप सभी देशवासियो को संविधान दिवस संविधान दिवस की शुभकामनायें

  • आरसीपी सिंह - मंत्रालय के उपक्रमों की पट्टे पर दी गई गैर-कार्यरत खदानों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

  • आरसीपी सिंह - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के 15 वर्ष हुए संपूर्ण, इन 15 वर्षों में बिहारियों का बढ़ा मान-सम्मान

  • आरसीपी सिंह - जीवन में ज्ञान से बढ़कर कुछ भी नहीं है, सरदार पटेल के जीवन से हमें मिलती है यह प्रेरणा

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

  • आरसीपी सिंह - गुजरात के सीएम से इस्पात क्षेत्र के विस्तार पर हुई चर्चा

  • आरसीपी सिंह - केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह ने गुजरात के विभिन्न स्थानों का किया भ्रमण, गुजरातवासियों को दी शुभकामनाएं

  • आरसीपी सिंह - गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल से हुई मुलाकात, डैशबोर्ड मॉनिटरिंग सिस्टम पर हुई चर्चा

  • आरसीपी सिंह - इस्पात मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में भारत में इस्पात उपयोग को बढ़ाने की रणनीति पर किया गया विचार-विमर्श

  • आरसीपी सिंह - जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर छोटा उदेपुर में जनसभा को किया संबोधित

  • आरसीपी सिंह - केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह ने नर्मदा दौरे पर सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-छठ पूजा की शुभकामनाएं छठ पूजा जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-शुभ दीपावली दीपावली रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

  • आरसीपी सिंह - बिहार विधानसभा उपचुनावों में एनडीए ने हासिल की जीत, नीतीश कुमार के समावेशी विकास पर जनता ने दिखाया भरोसा

  • आरसीपी सिंह - मॉयल लिमिटेड की सबसे बड़ी खदान बालाघाट माइंस का दौरा करने बालाघाट पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री

  • आरसीपी सिंह - केंद्रीय इस्पात मंत्री ने बालाघाट भूमिगत खदान का किया दौरा, कार्यात्मक प्रणाली का लिया जायजा

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिपालक लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सादर अभिनंदन

  • आरसीपी सिंह - नागपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री, मॉयल श्रमिकों के लिए की वेतन वृद्धि की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - पीएलआई योजना को लेकर इस्पात मंत्रालय की संगोष्ठी का हुआ आयोजन

  • आरसीपी सिंह - भारत और रूस के बीच ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हुए हस्ताक्षर, केंद्रीय इस्पात मंत्री ने की रूसी संघ के ऊर्जा मंत्री से मुलाकात

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-नवरात्री के नौवें दिन की शुभकामनायें - नवरात्री नवमी माँ सिद्धिदात्री

अधिक जानें

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy