Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

सर्वेश अंबेडकर - नगरीय निकायों में अनुसूचित जाति जनजाति एवं ओबीसी हेतु आरक्षण देने संबंधी आपत्ति पत्र दाखिल किया

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • April-06-2023
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को अनुमन्य आरक्षण से कम आरक्षित सीटें देने पर निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ में आपत्तियां दाखिल की है।

30 मार्च 2023 को जारी आरक्षण सूची में कई खामियां इंगित करते हुए श्री पटेल ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में कम सीटे आरक्षित करने का विवरण दिया है। समाजवादी पार्टी ने नियमावली में हुई अनियमितताओं में सभी नियमानुसार संसोधन की मांग स्थानीय निकाय निदेशालय के नाम भेजी गयी आपपत्तियों की सूची में बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कुल 544 में जिला बलरामपुर, कानपुर नगर, ललितपुर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं की गयी है।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कुल 544 में इसी तरह जिला अमेठी, अमरोहा, बलरामपुर, बिजनौर, चन्दौली, गाजियाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, ललितपुर, महोबा, मिर्जापुर, रामपुर, श्रावस्ती, वाराणसी में अनुसूचित जाति के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं की गयी है। जिला बलरामपुर, चित्रकूट, इटावा, हापुड, कानपुर नगर, ललितपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं की गयी है।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कुल 544 पदों के सापेक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए लेकिन कई जिलों में कम आरक्षण मिला। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के कुल पद 199 में अनुसूचित जनजाति को एक भी सीट आरक्षित नहीं की गयी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद में बस्ती एवं देवीपाटन मण्डल में अनुसूचित जाति के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं की गयी है।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के कुल पद 199 पदों के सापेक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए लेकिन कई जिलों में कम आरक्षण मिला। उत्तर प्रदेश में नगर निगम के महापौर पद के लिए कुल 17 पदों के सापेक्ष अनुसूचित जाति के लिए 21 फीसदी अनुमन्य आरक्षण के अनुसार 3.57 सीटें आरक्षित होनी चाहिए जबकि घोषित आरक्षण में केवल 02 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गयी है। अनुमन्य आरक्षण के अनुपात में 1.57 सीटे कम आरक्षित की गयी है। अनुसूचित जाति को 11 फीसदी की आरक्षण दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में नगर निगम महापौर पद के कुल 17 पदों के सापेक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी अनुमन्य आरक्षण के अनुसार 4.59 सीटे आरक्षित होनी चाहिए जबकि घोषित आरक्षण में केवल 4 सीटे ही अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गयी है। अनुमन्य आरक्षण के अनुपात में 0.59 सीटे कम आरक्षित की गयी है। अन्य पिछड़ा वर्ग को 23 फीसदी ही आरक्षण दिया गया है।

उत्तर प्रदेश नगर पंचायत अध्यक्षों के कुल पद 544 के सापेक्ष अनुसूचित जाति के लिए 84 सीटे आरक्षित है जिनमें अनुसूचित जाति की महिलाओं का आरक्षण नियमावली के विपरीत अधिक 61 पद आरक्षित कर 75 फीसदी भागीदारी दी गयी है जबकि अनुसूचित जाति पुरूष के लिए 23 पद आरक्षित कर मात्र 27 फीसदी ही दिया गया है।

उत्तर प्रदेश नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए 199 पदों के सापेक्ष अनुसूचित जाति को 24 सीटे आरक्षित है जिसमें अनुसूचित जाति महिलाओ को आरक्षण नियमावली के विपरीत 16 पद आरक्षित कर 66 फीसदी भागीदारी दी है जबकि आरक्षण की परिधि में 33 फीसदी होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के कुल पद 544 के सापेक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग को 147 पद आरक्षित किये गये है जिसके सापेक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग महिला हेतु 76 पद आरक्षित कर 51 फीसदी भागीदारी दी है एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पुरूष हेतु 71 पद आरक्षित है। जोकि 48 फीसदी होता है।

उत्तर प्रदेश नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए 199 पदों के सापेक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग को 53 सीटे आरक्षित की गयी है जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाओं को आरक्षण नियमावली के विपरीत 23 पद आरक्षित कर 56 फीसदी भागीदारी दी गयी जबकि आरक्षण की परिधि में 33 फीसदी होना चाहिए। समाजवादी पार्टी की ओर से सर्वश्री के.के. श्रीवास्तव, सर्वेश अम्बेडकर, डॉ हरिश्चन्द्र सिंह, राधेश्याम सिंह ने नगर निकाय सम्बंधी आपत्तियों पर चर्चा की।

(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता


क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं सर्वेश अम्बेडकर आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - बिहार के हर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है

  • आरसीपी सिंह - सुल्‍तानगंज पुल का गिरना नीतीश बाबू का फेलियर है

  • आरसीपी सिंह - हवनपुरा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • आरसीपी सिंह - ग्राम चंदौरा में स्व श्रीमती जानकी देवी जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिजा धाम में किया गया वृक्षारोपण

  • आरसीपी सिंह - बरबीघा के निमी ग्राम में स्व श्री सरोवर सिंह जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - वार्ड पार्षद श्रीमती उषा देवी की सुपुत्री के विवाह समारोह में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के पिल्लीच गांव में माता मनसा देवी के किए दर्शन और पूजन

  • आरसीपी सिंह - डॉ लोहिया के विचारों और सिद्धांतों की तिलांजलि दे चुके हैं बिहार के मुख्यमंत्री, अब बस कुर्सीवाद नीति है कायम

  • आरसीपी सिंह - जिस बिहार में वैश्विक पर्यटन की अपार संभावनाएं निहित हैं, वहां 33 वर्षों में एक फाइव स्टार होटल तक नहीं बना पाई बिहार सरकार

  • आरसीपी सिंह - बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदतर, सरकारी विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा का अभाव

  • आरसीपी सिंह - बिहार की कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं अपराधी और माफिया

  • आरसीपी सिंह - मोतिहारी ज़हरीली शराबकाण्ड में एएसआई और चौकीदार निलम्बित, बिहार सरकार के दोहरे मापदंड

  • आरसीपी सिंह - विपक्षी एकता की दलदल में फंसी है पीएम पद की दावेदारी, दिल्ली प्रवास में असहज रहे बिहार सुप्रीमो

  • आरसीपी सिंह - भारतीय संविधान के निर्माता महान समाज सुधारक डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर सादर नमन

  • आरसीपी सिंह - समाजवाद के अपने पुरखों के सिद्धांतों को भूलकर विपक्षी एकता की मुहिम में लगे हैं नीतीश बाबू

  • आरसीपी सिंह - विपक्षियों से मिलकर नीतीश जी साबित कर रहे हैं कि राजनीति में कुर्सी से बड़ा कुछ भी नहीं है

  • आरसीपी सिंह - चैत्र नवरात्रि के समापन पर हवन, अनुष्ठान के साथ ही किया गया राम नवमी पूजन

  • आरसीपी सिंह - नारदीगंज, नवादा में श्री सरयू कुशवाहा जी की सासु माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - चैत्र नवरात्रि के मंगल अवसर पर गिरिजा धाम, नालंदा में हुई घट स्थापना

  • आरसीपी सिंह - बिहार सरकार को अपनी मानसिकता को बदलना पड़ेगा, बिहार में सरकारी योजनाएं फेल हैं

  • आरसीपी सिंह - गिरियक प्रखंड के चोरसुआ में आयोजित हुआ "बदलो बिहार" कार्यक्रम

  • आरसीपी सिंह - मुख्यमंत्री जी खुद ज़ीरो टोलरेंस की बात करते हैं तो अपने ही उपमुख्यमंत्री को लेकर उनकी नीति अस्पष्ट क्यों है?

  • आरसीपी सिंह - ग्राम बेढना में स्व श्री बच्चू राम जी के आवास पर जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - बिहार में विकास के स्थान पर हो रहा है भ्रष्टाचार, इसलिए पिछड़ रहा है प्रदेश

  • आरसीपी सिंह - पटना के बेलछी प्रखंड में "बदलो बिहार" की हुंकार, बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार को लेकर उठे सवाल

  • आरसीपी सिंह - बघुआ, मधुबनी में जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा शिलान्यास समारोह का हुआ आयोजन

  • आरसीपी सिंह - बीबीसी अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचार पर डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाती

  • आरसीपी सिंह - खड़गपुर प्रखंड से बिहार की सियासत को बदलने के लिए फूंका गया "बदलो बिहार" का बिगुल

  • आरसीपी सिंह - धरती की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए प्राकृतिक कृषि एक बड़ा विकल्प है

  • आरसीपी सिंह - पालीगंज, रानीपुर में साथी श्री जितेंद्र नीरज की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - दरावाँ, कौआकोल में शहीद जगदेव प्रसाद जयंती समारोह का आयोजन

  • आरसीपी सिंह - बसंत सप्तमी के उपलक्ष्य में गिरिजा धाम में हुआ भगवान सूर्य नारायण का पूजन

  • आरसीपी सिंह - गिरिजा धाम के पांच मंदिरों में विधिवत संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

  • आरसीपी सिंह - अरवल जिले में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी को किया गया नमन

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के हरनौत विधानसभा क्षेत्र में स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए किया सभी का आभार

  • आरसीपी सिंह - समस्तीपुर जिले में मन्नीपुर सिद्धहस्त माई स्थान मंदिर में किया पूजन

  • आरसीपी सिंह - मनीगाछी प्रखंड में वाणेश्वरी भगवती शक्तिपीठ पहुंचे श्री आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - दरभंगा के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

  • आरसीपी सिंह - दरभंगा जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर में समर्थकों एवं साथियों द्वारा अभिनंदन

  • आरसीपी सिंह - पटेल स्वाभिमान मंच धरहरा द्वारा आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह

  • आरसीपी सिंह - आशापुरी मंदिर, घोसरावां में किए माँ के दर्शन एवं पूजा अर्चना

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सिंह का हुआ भव्य स्वागत

  • आरसीपी सिंह - ग्राम अजनौरा से स्व श्री सुधीर सिंह जी के आवास पर जाकर अर्पित की शोक संवेदनाएं

  • आरसीपी सिंह - पटना के हसनपुर गांव में किया गया जनसम्पर्क अभियान

  • आरसीपी सिंह - देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में किए महादेव के दर्शन, की लोककल्याण की प्रार्थना

  • आरसीपी सिंह - भागलपुर के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

  • आरसीपी सिंह - भागलपुर में काली स्थान मंदिर में किया पूजन, स्थानीय जनता से किया संपर्क

  • आरसीपी सिंह - लखीसराय और मुंगेर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, जनता ने किया हार्दिक स्वागत

  • आरसीपी सिंह - जयंती के उपलक्ष्य में जमालपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी गई श्रद्धांजलि

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy