Ram Chandra Prasad Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • जुडें

कोसी नदी अपडेट - 1972 का बिहार अकाल, नवादा निवासी मोहतरमा जैनब बुआ से चर्चा के अंश

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra Dr Dinesh kumar Mishra
  • March-05-2022
-

1972 का अकाल


पत्रकार समी अहमद के सौजन्य से 94 वर्षीया मोहतरमा जैनब बुआ जी, ग्राम पकरी बरावां (तब गया और वर्तमान नवादा जिला) से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश।


उस साल अकाल जैसी हालत हो गयी थी। मेरी बेटी गुलशन गोद में थी। वह भी अब नानी बन गयी है और पटना में रहती है। हम लोगों के खाने में चावल, गेहूं वगैरह आम तौर पर शामिल रहता था पर उस साल बाहर से आया बाजरा, मड़ुआ खाना पड़ गया था क्योंकि खेतों में कुछ हुआ ही नहीं था। बारिश ना होने की वजह से सब कुछ झुलस गया था। राशन की दुकानों से गेहूं के बदले बाजरा मिलता था।

बाजरा सीधे खाना हम लोगों के लिये मुमकिन नहीं था। उसको गेहूं के आटे में मिला कर रोटियां बनायी जाती थीं। बाजरा तो हम लोग जानते भी नहीं थे। दुकान से जब आता था तो उसे ओखली में कूटा जाता था, फिर उसे धो कर सुखा कर पीसा जाता था तब उसका रंग हल्का हो जाता था और वह देखने लायक होता था। तब उसे पीसा जाता था और फिर उसे गेहूं के आटे में मिला कर रोटी बनती थी। उस रोटी को सब्जी से या दही से खाते थे तो उसका जायका खाने लायक हो जाता था। उस अकाल के पहले हमारी खुराक चावल और गेहूं की थी। बाजरा तो हम लोग जानते भी नहीं थे।

उस साल परेशानी बहुत हुई पर अगले साल धान इतना ज्यादा हुआ कि सारी दिक्कतें खत्म हो गयी थीं। अकाल में चावल तभी मंगाया जाता था जब कोई टाइम-बेटाइम हो जाये, कोई मेहमान आ जाये। पुलाव तो किसी बाहरी के आने पर ही उस गाढ़े वक्त में भी बन जाता था। चावल महंगा हो तो क्या मेहमान को घुमा दिया जायेगा?

उस समय हम लोग पकरी बरावां में दूसरे घर में रहते थे। यहां तो बाद में आये। मजदूरों के लिये सरकार ने कुछ काम खोले थे। उन कामों में भी मजदूरी में बाजरा ही दिया जाता था।

हमारे आंगन में कुआं था और खुशकिस्मती से हमारा कुआं कभी सूखा नहीं। इसलिये पानी की दिक्कत हमारे गांव में नहीं हुई थी। अगले मौसम में जब पानी बरसा तो धान हुआ और दुकानों में बाजरा मिलना बन्द हो गया। एक वह दिन और आज। उसके बाद कभी बाजरा नहीं खाया। बाद में जब मौसम माकूल हुआ तब मकई भी हुई। वह तो वैसे भी हमारी खुराक में शामिल थी। मकई को सब्जी या कुचला (लहसुन और मिर्च के साथ कूट पीसकर चटनी) के साथ खाते हैं।

कपड़े की बहुत दिक्कत हो गयी थी। शादी-ब्याह के समय कपड़ा अलग कोटा से मिलता था। उसमें भी साड़ी मिली तो पेटिकोट नहीं मिला और दोनों मिले तो ब्लाउज का कपड़ा नहीं मिला। वहां कुछ न कुछ हर समय घटा ही रहता था। कपड़ा आमतौर पर मोटा ही मिलता था पर कभी-कभी ऐसा भी होता था कि कोटा वाली साड़ी बहुत अच्छी मिल जाये। यह कपड़ा खुले बाजार में तो नहीं मिलता था इसके लिये कोटा वाली दुकानों पर लाइन लगानी पड़ती थी। शहनाज के बाप की शादी थी। शहनाज हमारी गोतनी (देवरानी) की बेटी थी। तब महीन कपड़ा खोजने पर भी नहीं मिला तो सारे रीत रस्म मोटे कपड़े में ही करने पड़े थे और वह भी बड़ी मुश्किल से मिला था।

बरसात आयी तो फिर सब कुछ नॉर्मल हो गया था। कोई नेता इधर दु:ख-सुख बांटने नहीं आया। रेडियो भी घर में नहीं था कि बाहर क्या हो रहा है उसकी खबर मिलती। मुझसे छोटी मेरी मंझली बहन सईदा की बेटी है, साजिदा, जो अब मेरी बहू भी है। साजिदा खातून का जब भाई पैदा हुआ तो डॉक्टर ने कहा कि इसको दूध-चावल दीजिये। अकाल के समय उसके लिये एक पाव चावल आता था जो उसे दूध के साथ दिया जाता था। भाई को दूध-चावल मिलता था तो साजिदा रोती थी कि उसे दूध-चावल क्यों नहीं मिलता? तब साजिदा को बताना पड़ता था कि वह तुम्हारे भाई के लिये जरूरी है। डॉक्टर ने बोला है कि मां को दूध होगा तब वह उसका दूध पीयेगा तब तुमको चावल-दूध मिलेगा। साजिदा के भाई का नाम भुट्टो रखा गया था। उन दिनों भुट्टो बड़ा पसंदीदा नाम हुआ करता था।

उन दिनों सवारी के नाम पर इलाके में हुड वाले रिक्शे चला करते थे, जिनमें औरतें पर्दे में आना-जाना करती थीं। वैसे भी बाहर निकलना कम ही होता था।

मोहतरमा जैनब बुआ

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • आरसीपी सिंह - मंत्री महोदय ने अबू धाबी में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर साइट का किया भ्रमण

  • आरसीपी सिंह - इस्पात सप्ताह के उद्घाटन समारोह के लिए दुबई पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- नारी शक्ति को नमन, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

  • आरसीपी सिंह - चंपारण जाने के क्रम में जदयू कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय इस्पात मंत्री जी का किया भव्य स्वागत

  • आरसीपी सिंह - सरदार पटेल मात्र नाम नहीं, बल्कि हमारे आदर्श हैं, प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में बोले श्री सिंह

  • आरसीपी सिंह - अरवल जिला, करहरी में केंद्रीय इस्पात मंत्री जी का हुआ भव्य स्वागत, जगह जगह उमड़ी जदयू कार्यकर्ताओं की भीड़

  • आरसीपी सिंह - इस्पात मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति की बैठक मदुरै में हुई आयोजित

  • आरसीपी सिंह - रामेश्वरम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - विकास दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71वां जन्मदिवस

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, जानते हैं..महाशिवरात्र‍ि पर उपवास का धार्मिक महत्व

  • आरसीपी सिंह - द्वितीयक इस्पात क्षेत्र के विकास का रोडमैप हो रहा है तैयार, संवाद सत्र में बोलें श्री सिंह

  • आरसीपी सिंह - भुवनेश्वर के वर्ल्ड स्किल सेंटर में पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री, पुरी के श्री जगन्नाथ मन्दिर में भी किए दर्शन

  • आरसीपी सिंह - ओडिशा में आयोजित खनिज समृद्ध राज्यों के "खान और उद्योग मंत्रियों के साथ सम्मेलन" का हुआ उद्घाटन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

  • आरसीपी सिंह - वास्तुकला और विज्ञान का अद्भुत संगम है कोणार्क मंदिर

  • आरसीपी सिंह - ओडिशा सीएम नवीन पटनायक से हुई भेंट, इस्पात उद्योग विकास के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

  • आरसीपी सिंह - दो दिवसीय ओड़िशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री

  • आरसीपी सिंह - केआईओसीएल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, कोक ओवन संयंत्र की रखी गई आधारशिला

  • आरसीपी सिंह - केंद्रीय इस्पात मंत्री ने न्यू मैंगलोर पोर्ट का किया दौरा

  • आरसीपी सिंह - मंगलुरु पहुंचे मंत्री महोदय, केआईओसीएल टाउनशिप में आवासीय परिसर की रखी आधारशिला

  • आरसीपी सिंह - सहरसा से मधेपुरा जाने के क्रम में पार्टी के सभी समर्पित साथियों ने किया स्नेहपूर्ण स्वागत

  • आरसीपी सिंह - बाबा हरिहरनाथ मंदिर, सोनपुर में दर्शन के लिए पहुंचे इस्पात मंत्री, पूजन कर लिए बाबा का आशीष

  • आरसीपी सिंह - हाजीपुर और मुजफ्फरपुर में स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार

  • आरसीपी सिंह - औरंगाबाद जाने के क्रम में पार्टी के समर्पित साथियों से गया में हुई मुलाकात

  • आरसीपी सिंह - रविवार को औरंगाबाद के देव सूर्य मन्दिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

  • आरसीपी सिंह - फल्गु नदी के किनारे स्थित विष्णुपद मंदिर में पहुंच श्री आरसीपी सिंह ने किया पूजन

  • आरसीपी सिंह - द्वितीयक इस्पात क्षेत्र के विकास और आत्म निर्भर भारत की ओर बढ़ने की प्रतिबद्धता दोहराई गई

  • आरसीपी सिंह - पार्टी के सभी समर्पित साथियों का अपार स्नेह पाकर हूं अभिभूत

  • आरसीपी सिंह - सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन से एक वर्षीय अभियान चलाएगा जदयू, विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता व एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत अभिनंदन

  • आरसीपी सिंह - मिनरल एक्सपलोरेशन कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ रणजीत रथ से हुई अहम चर्चा

  • आरसीपी सिंह - प्लास्टिक कचरे का उपयोग/निपटान एक अहम पर्यावरणीय मुद्दा, इस्पात उद्योग में किया जाएगा प्लास्टिक कचरे का प्रयोग

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं, जानें बसंत पंचमी का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्त्व

  • आरसीपी सिंह - केंद्रीय बजट 2022 से उद्योग क्षेत्र में होगा समग्र विकास, बढ़ेगी मांग में वृद्धि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- अहिंसा के प्रतीक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी महात्मा गांधी स्मृति दिवस पर विनम्र नमन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- लाला लाजपत राय जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, भारतीय लोकतंत्र के महोत्सव गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- महान क्रांतिकारी व आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हार्दिक अभिनंदन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गुरु गोबिंद सिंह जयंती की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- आप सभी को मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- सभी राष्ट्रवासियों को लोहड़ी पर्व की बहुत बहुत बधाइयां

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- महान चिंतक एवं दार्शनिक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - पावापुरी, नालंदा में स्व कपिलदेव प्रसाद सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

  • आरसीपी सिंह - केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह ने पटना आवास पर की जदयू साथियों से मुलाकात

  • आरसीपी सिंह - आठवें राष्ट्रीय अटल सम्मान समारोह में 25 विभूतियों को विज्ञान भवन में किया गया सम्मानित

  • आरसीपी सिंह - जेएसपीएल के अध्यक्ष श्री नवीन जिंदल ने इस्पात मंत्रालय के अनुरूप जेएस पीएल भविष्य विस्तार योजना पर दी प्रस्तुति

  • आरसीपी सिंह - इस्पात मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक में देश में मैंगनीज अयस्क उद्योग के विकास पर हुआ विचार विमर्श

  • आरसीपी सिंह - बाजार की जरूरतों के अनुसार अपना उत्पादन बढ़ाए सेल

  • आरसीपी सिंह - लुधियाना की विभिन्न इस्पात इकाईयों का किया दौरा, सेकेंडरी स्टील उत्पादकों से आत्मनिर्भर भारत में योगदान की अपील की

अधिक जानें

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy