Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - इस्पात मंत्रालय के अधीनस्थ सार्वजनिक उपक्रमों की राजभाषा हिन्दी में गृह पत्रिकाओं का विमोचन

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • May-14-2022
इस्‍पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आज गंगटोक, सिक्किम में केंद्रीय इस्‍पात मंत्री, श्री राम चन्‍द्र प्रसाद सिंह की अध्‍यक्षता में सम्‍पन्‍न हुई। समिति के उपाध्‍यक्ष इस्‍पात राज्‍य मंत्री एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, श्री फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते भी इस बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में सभी सार्वजनिक उपक्रमों को विभिन्न बैठकों के दौरान तकनीकी बातों को सुगमता के साथ लिखने एवं अमृत महोत्सव के अवसर पर हिंदी विशेषांक निकालने की सलाह श्री सिंह के द्वारा दी गई ताकि हिन्दी राजभाषा का अधिकाधिक प्रचार प्रसार हो सके।

इस मौके पर इस्पात मंत्रालय के अधीनस्थ सार्वजनिक उपक्रमों की राजभाषा हिन्दी में गृह पत्रिकाओं का विमोचन किया गया। साथ ही राजभाषा हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को "राजभाषा निष्ठा सम्मान" प्रदान किया गया। इस दौरान मंत्री महोदय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी सदैव अपनी बातों को मजबूती से रखते है और उनकी भाषा का माध्यम हिन्दी ही होता है यह हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

इस बैठक में प्रमुख रूप से हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य श्री गोपाल कृष्ण फरलिया, डॉ. रिंकु कुमारी, श्री देशपाल सिंह राठौर, श्री महेश बंशीधर अग्रवाल और डॉ. प्रणव शर्मा ‘शास्त्री’ उपस्थित थे। इस मौके पर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में से एनएमडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री सुमित देब, आरआईएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री अतुल भट्ट, एमएसटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, केआईओसीएल लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री टी. सामिनाथन और मेकॉन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री सलिल कुमार भी मौजूद रहे।


-इस्‍पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आज गंगटोक, सिक्किम में केंद्रीय इस्‍पात मंत्री, श्र
-इस्‍पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आज गंगटोक, सिक्किम में केंद्रीय इस्‍पात मंत्री, श्र

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy