उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जदयू ने पुरी ताकत से लड़ने का निश्चय कर लिया है। दिल्ली कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह ने चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी ने दूसरे राज्यों में अपने विस्तार को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है और अब इसी योजना के तहत पार्टी उत्तर प्रदेश विस चुनावों में अपनी पुरी ताकत झोंक देगी।
दिल्ली कार्यालय में पार्टी अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल, प्रधान महासचिव सुशील कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद त्यागी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पटेल, शैलेन्द्र प्रसाद, हरिशंकर प्रसाद, भरत पटेल, मनीष नंदन, रमेश उपाध्याय इत्यादि मौजूद रहे। इसी कड़ी में आने वाली 12 फरवरी को भी राष्ट्रीय कार्यालय में बैठक की जाएगी।