पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह जी ने आज नालंदा के बेन प्रखंड स्थित भगवान बीघा के निवासी एवं प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय श्री रवींद्र सिंह राठौर जी के आवास स्थान पर जाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने समस्त परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएँ प्रकट की और ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवगंत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की विनती की। श्री सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि,
"नालंदा के बेन प्रखंड स्थित ग्राम भगवान बीघा के निवासी व समाजसेवी श्री रविन्द्र सिंह राठौड़ जी का विगत कुछ दिनों पहले असामयिक निधन हो गया था। आज उनके आवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएँ प्रकट की। ॐ शान्ति शान्ति।"
