Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई चर्चा के अंश

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra Dr Dinesh kumar Mishra
  • May-14-2023

बिहार -बाढ़-सुखाड़ -अकाल


बीरपुर-सुपौल के 91 वर्षीय श्री कुमार शचीन्द्र सिंह से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश

हमारा मूल गाँव आज के समस्तीपुर जिले में डुमरी दियारे में है, जहाँ धान नहीं होता था। हमारे पिताजी खेती, जमीन-जायदाद के बड़े शौकीन थे। धान न होने से हमें चावल खरीद कर खाना पड़ता था और आसपास के लोग ताने मारते थे कि जो खरीद के चावल खाए वो रईस कैसा? तब पिताजी ने मधेपुरा के पास एक अराड़घाट है, वहाँ दरभंगा महाराज से कुछ जमीन बन्दोबस्ती करवा ली जिससे वहाँ धान बोया जा सके। दस साल खेती हुई, उसके बाद कोसी ने उस जमीन को बालू से पाट दिया। जमीन ऊँची हो गयी और धान की खेती फिर बन्द हो गयी।

तब सवाल उठा कि कहाँ जमीन ली जाये, तो पूर्णिया में झलारी नाम की एक जगह है, उसका पता लगा। जहाँ के एक ज़मींदार की जमीन सहरसा के बीरपुर में थी। वह जमीन पिताजी ने बिना देखे खरीद ली।

वहाँ जाने का रास्ता नहीं था। फारबिसगंज रेलगाड़ी से उतर कर 28 मील पैदल चल कर बीरपुर जाना पड़ता था। हमारे यहाँ से कानपुर-जोगबनी ट्रेन चलती थी, जिससे हम लोग पटोरी में बैठते थे और बारह घंटे बाद जोगबनी में उतर जाते थे। वहाँ से आगे जाने के लिए रास्ता केवल पैदल का था। दिन का खाना घर पर ही होता था क्योंकि उन दिनों बाहर कुछ खाने का रिवाज नहीं था। अब घर पहुंचने में चाहे जितना समय लग जाये। इन दिनों बीरपुर में जहाँ अस्पताल है कोसी वहीं से बहा करती थी। भीमनगर नदी के पश्चिम में था, जहाँ हफ्ते में दो दिन हाट लगा करती थी। कोई सामान घट जाये तो लेने के लिये बीरपुर ही जाना पड़ता था और वहाँ जाने के लिये डोंगी वाली नाव से नदी को पार करना पड़ता था। नाव भी कैसी? पेड़ के तने को काट कर उसे खुरच कर डोंगी की शक्ल देते थे जिसके खुलने का कोई समय नहीं होता था। किसान और घसियारे इसी डोंगी से अपना सामान लेकर इस पार से उस पार ले जाया करते थे। इन लोगों के भी खाने पीने का कोई ठिकाना नहीं रहता था। गाय-भैंस का दूध पीते थे लेकिन सीधा दूध भी कहाँ तक पीते? गाय का गोबर जला कर जो कंडा बनता था उसकी राख को दूध में थोड़ा सा डाल कर उसे गाढ़ा करते थे और वही उनका भोजन होता था।

बाजार या आबादी थी ही नहीं। बड़ा संभाल कर खर्च चलाना पड़ता था। दो हाटों के दिनों के बीच आपके यहाँ अगर कोई मेहमान आ गया और दो दिन रह गया तो आपका तो दो दिन का भोजन घट जायेगा। धान तो होता नहीं था, पाट होता था। चावल तो बाहर से ही आने वाला था। बांध का काम जब शुरू हुआ तब उसी साल बाढ़ आयी। बाढ़ से फायदा भी था और नुकसान भी था। फायदा यह था कि जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती थी पर जब खेती करनी ही नहीं हो तो उर्वरा शक्ति बढ़े या घटे क्या फर्क पड़ता है?

दूध का थोड़ा बहुत कारोबार कर लेना और गाय का बाछा- बाछी बेच लेना, बस यही व्यवसाय था। अनाज के नाम पर मड़ुआ होता था। अकाल पड़ने का मुख्य कारण था कि वहाँ के लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से अपने को ढाल लिया था। कुछ न मिले तो दूध से काम चलाओ और अल्हुआ उबाल कर रख लो और खा लो। करमी का साग मिलता था, उस से काम चला लिया। मर्द लोग कमर में पटुआ की रस्सी बांध कर आधी धोती लपेट लिया करते थे तो उनका काम चल गया और औरतें मारकीन इन की साड़ी पहन लेती थीं। ब्लाउज पहनने का रिवाज ही नहीं था।

1950-52 में तो यहाँ सिंचाई की कोई सुविधा नहीं थी, खेती भी नहीं होती थी। बीरपुर का तो कहीं से कोई सम्पर्क ही नहीं था। न पूर्णिया से, न सहरसा या सुपौल से, और न ही फारबिसगंज से। जहाँ भी जाना हो वहाँ पैदल ही जाना था। जब सूखा पड़ गया तब हाहाकार मचा। जब यहाँ कोई रहता ही नहीं था तब राहत कार्य किसके लिए किया जाता? कपड़े का जरूर अभाव था। कपड़ा जो भी आता था रिलीफ फंड में उसे स्थानीय नेता लोग जिनके बीच चाहते थे उनके बीच बटवा देते थे। कोई पूछने वाला तो था नहीं। एकछत्र राज्य था उनका। इस क्षेत्र में सरकार की कोई दुकान भी नहीं थी क्योंकि यहाँ आने जाने का कोई साधन ही नहीं था।

जब कोसी प्रोजेक्ट का काम शुरू हुआ तब टी.पी. सिंह ICS प्रशासक थे और पी.एन. शर्मा उप-प्रशासक थे। फिर लोग यहाँ आना-जाना शुरू हुए और उनके लिए राशन-पानी तथा रोजमर्रा की चीजों की जरूरत पड़ी। तब यह हुआ कि उस दुकान के लिए सामान कहाँ से आयेगा। सामान लाने की एक ही जगह थी और वह थी पूर्णिया। पूर्णिया से अगर सामान आयेगा तो वह केवल बथनाहा तक आ सकता था। उसे बीरपुर तक लाने की समस्या अभी भी बाकी रह जाती थी। तय हुआ कि बथनाहा से बीरपुर तक ट्रक से सामान आयेगा और पी.एन. शर्मा ने मेरे चाचा को जिम्मा दिया कि वह इसकी व्यवस्था करें। उन्होंने मुझसे कहा तो मैं रेलवे की ट्रैक पर सामान के साथ ट्रक लेकर अररिया तक आता था। अररिया के बाद यहाँ तक रास्ता कच्चा ही था। यहाँ अकाल था पर आबादी भी खास नहीं थी, इसलिये उतनी कोई समस्या भी नहीं थी। जो कुछ भी यहाँ है वह सब कोसी प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद का है। उसके पहले यहाँ उस वक्त के जो भी लोग थे उनका जीवन आदिमानव जैसा था। जो भी मोटा कपड़ा मिला वह पहन लिया और जो भी मिला उसे खा कर जिंदगी बसर कर ली।

पिताजी द्वारा बीरपुर में जमीन खरीदने के बाद मेरा यहाँ आना-जाना शुरू हुआ। लेकिन यहाँ रहने के लिये मैं 1955 में आया जब पिताजी ने मुझे यहाँ भेजा। तब तक मैं पटोरी में अपनी दवा की दुकान पर बैठता था। हम लोगों को फारबिसगंज से बीरपुर तक का बस का परमिट मिल गया था। उस समय यहाँ एक मिठाई साह की चूड़ा-मूढ़ी की दुकान हुआ करती थी और अभी जहाँ एयरपोर्ट है उसके बगल में शालीमार कालोनी हुआ करती थी जो फूस से निर्मित थी। दिन में वहाँ कोई कुछ नहीं खाता था क्योंकि जब हवा चलती थी तब बालू उड़ कर थाली में आ जाता था। रात में हवा शान्त रहती थी। एक बार उस कालोनी में आग लग गयी तब उस घटना के बाद यह नयी वाली कालोनी बनी।

श्री कुमार शचीन्द्र सिंह


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - पूर्वी चंपारण के अरेराज में बीजेपी महाजनसंपर्क अभियान में प्रजापति समाज के लोगों ने सदस्यता ग्रहण की

  • आरसीपी सिंह - सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन

  • आरसीपी सिंह - मलाही स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुआ भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, बिहार सरकार के खिलाफ उठाई आवाज

  • आरसीपी सिंह - बिहार के हर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है

  • आरसीपी सिंह - सुल्‍तानगंज पुल का गिरना नीतीश बाबू का फेलियर है

  • आरसीपी सिंह - हवनपुरा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • आरसीपी सिंह - ग्राम चंदौरा में स्व श्रीमती जानकी देवी जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिजा धाम में किया गया वृक्षारोपण

  • आरसीपी सिंह - बरबीघा के निमी ग्राम में स्व श्री सरोवर सिंह जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - वार्ड पार्षद श्रीमती उषा देवी की सुपुत्री के विवाह समारोह में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के पिल्लीच गांव में माता मनसा देवी के किए दर्शन और पूजन

  • आरसीपी सिंह - डॉ लोहिया के विचारों और सिद्धांतों की तिलांजलि दे चुके हैं बिहार के मुख्यमंत्री, अब बस कुर्सीवाद नीति है कायम

  • आरसीपी सिंह - जिस बिहार में वैश्विक पर्यटन की अपार संभावनाएं निहित हैं, वहां 33 वर्षों में एक फाइव स्टार होटल तक नहीं बना पाई बिहार सरकार

  • आरसीपी सिंह - बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदतर, सरकारी विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा का अभाव

  • आरसीपी सिंह - बिहार की कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं अपराधी और माफिया

  • आरसीपी सिंह - मोतिहारी ज़हरीली शराबकाण्ड में एएसआई और चौकीदार निलम्बित, बिहार सरकार के दोहरे मापदंड

  • आरसीपी सिंह - विपक्षी एकता की दलदल में फंसी है पीएम पद की दावेदारी, दिल्ली प्रवास में असहज रहे बिहार सुप्रीमो

  • आरसीपी सिंह - भारतीय संविधान के निर्माता महान समाज सुधारक डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर सादर नमन

  • आरसीपी सिंह - समाजवाद के अपने पुरखों के सिद्धांतों को भूलकर विपक्षी एकता की मुहिम में लगे हैं नीतीश बाबू

  • आरसीपी सिंह - विपक्षियों से मिलकर नीतीश जी साबित कर रहे हैं कि राजनीति में कुर्सी से बड़ा कुछ भी नहीं है

  • आरसीपी सिंह - चैत्र नवरात्रि के समापन पर हवन, अनुष्ठान के साथ ही किया गया राम नवमी पूजन

  • आरसीपी सिंह - नारदीगंज, नवादा में श्री सरयू कुशवाहा जी की सासु माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - चैत्र नवरात्रि के मंगल अवसर पर गिरिजा धाम, नालंदा में हुई घट स्थापना

  • आरसीपी सिंह - बिहार सरकार को अपनी मानसिकता को बदलना पड़ेगा, बिहार में सरकारी योजनाएं फेल हैं

  • आरसीपी सिंह - गिरियक प्रखंड के चोरसुआ में आयोजित हुआ "बदलो बिहार" कार्यक्रम

  • आरसीपी सिंह - मुख्यमंत्री जी खुद ज़ीरो टोलरेंस की बात करते हैं तो अपने ही उपमुख्यमंत्री को लेकर उनकी नीति अस्पष्ट क्यों है?

  • आरसीपी सिंह - ग्राम बेढना में स्व श्री बच्चू राम जी के आवास पर जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - बिहार में विकास के स्थान पर हो रहा है भ्रष्टाचार, इसलिए पिछड़ रहा है प्रदेश

  • आरसीपी सिंह - पटना के बेलछी प्रखंड में "बदलो बिहार" की हुंकार, बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार को लेकर उठे सवाल

  • आरसीपी सिंह - बघुआ, मधुबनी में जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा शिलान्यास समारोह का हुआ आयोजन

  • आरसीपी सिंह - बीबीसी अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचार पर डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाती

  • आरसीपी सिंह - खड़गपुर प्रखंड से बिहार की सियासत को बदलने के लिए फूंका गया "बदलो बिहार" का बिगुल

  • आरसीपी सिंह - धरती की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए प्राकृतिक कृषि एक बड़ा विकल्प है

  • आरसीपी सिंह - पालीगंज, रानीपुर में साथी श्री जितेंद्र नीरज की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - दरावाँ, कौआकोल में शहीद जगदेव प्रसाद जयंती समारोह का आयोजन

  • आरसीपी सिंह - बसंत सप्तमी के उपलक्ष्य में गिरिजा धाम में हुआ भगवान सूर्य नारायण का पूजन

  • आरसीपी सिंह - गिरिजा धाम के पांच मंदिरों में विधिवत संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

  • आरसीपी सिंह - अरवल जिले में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी को किया गया नमन

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के हरनौत विधानसभा क्षेत्र में स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए किया सभी का आभार

  • आरसीपी सिंह - समस्तीपुर जिले में मन्नीपुर सिद्धहस्त माई स्थान मंदिर में किया पूजन

  • आरसीपी सिंह - मनीगाछी प्रखंड में वाणेश्वरी भगवती शक्तिपीठ पहुंचे श्री आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - दरभंगा के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

  • आरसीपी सिंह - दरभंगा जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर में समर्थकों एवं साथियों द्वारा अभिनंदन

  • आरसीपी सिंह - पटेल स्वाभिमान मंच धरहरा द्वारा आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह

  • आरसीपी सिंह - आशापुरी मंदिर, घोसरावां में किए माँ के दर्शन एवं पूजा अर्चना

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सिंह का हुआ भव्य स्वागत

  • आरसीपी सिंह - ग्राम अजनौरा से स्व श्री सुधीर सिंह जी के आवास पर जाकर अर्पित की शोक संवेदनाएं

  • आरसीपी सिंह - पटना के हसनपुर गांव में किया गया जनसम्पर्क अभियान

  • आरसीपी सिंह - देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में किए महादेव के दर्शन, की लोककल्याण की प्रार्थना

  • आरसीपी सिंह - भागलपुर के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy