Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

कोसी नदी अपडेट - नहरों और नदियों के तटबन्धों के टूटने का वृतांत 1976, बड़हिया

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra Dr Dinesh kumar Mishra
  • June-11-2023

बड़हिया की सितम्बर,1976 की यादगार बाढ़


1976 में सितम्बर महीने के तीसरे सप्ताह में पटना, मुंगेर (वर्तमान बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा) पूर्णिया (वर्तमान किशनगंज, अररिया, कटिहार तथा पूर्णिया) आदि जिलों में भयंकर बाढ़ आ गयी थी। इस बाढ़ के बारे में मुझे बड़हिया श्री कृष्ण मोहन सिंह (आयु 66 वर्ष) ने बहुत कुछ बताया। उनका कहना था कि,

हमारा गाँव बड़हिया पूरब से गंगा, पश्चिम से हरोहर नदी (यह नदी कहीं से आयी नहीं है) से घिरा हुआ है। दक्षिण बिहार के पहाड से 14 पहाड़ी नदियाँ निकलती हैं, जिनका अस्तित्व बड़हिया-मोकामा टाल में प्रवेश करते ही समाप्त हो जाता है। वह सभी नदियाँ जो किसी नदी में नहीं मिल पाती हैं और जो क्षेत्र 1064 वर्ग मील में फैला हुआ है उसी में आकर समाप्त हो जाती है। इस जगह का एक नाम ताल था मगर अंग्रेज ताल शब्द का उच्चारण नहीं कर पाते थे तो टाल कहते थे। उसी से धीरे-धीरे इसका नाम टाल ही हो गया। टाल में हाल के दिनों में एक नया प्रखंड सृजित हुआ है घोसवरी और मोकामा के साथ उसका नाम लिया जाता है। इस तरह से यह मोकामा-घोसवरी हो गया। इसी में त्रिमुहान पड़ता है जो तीन नदियों के एक साथ आने से नामित हुआ है। यह नदियाँ त्रिमुहान पहुँचती हैं और यही से हरोहर नदी का सृजन होता है।

यह हारोहर नदी हमारे मोकामा-बड़हिया ताल होते हुए किउल नदी में जाकर मिल जाती है वहाँ से आगे हरोहर नदी का नाम चिल्ली हो जाता है। अब यह नदी लाल दरवाजा मुंगेर तक जाती है। चिल्ली नदी लखीसराय के बगल से हमारे दियारा क्षेत्र से होते हुए आगे जाती है और अब तो उसके पहले डकरा नाला में ही मिल जाती है और वही से यह गंगा में विलीन हो जाती है।

बड़हिया में हर साल विश्वकर्मा पूजा का बहुत बड़ा आयोजन होता था। इसमें राष्ट्रीय स्तर के कव्वाल बुलाये जाते थे जो मुख्यतः बम्बई से यहाँ आते थे। कई दिनों तक यहां बड़ा उत्सव का माहौल रहता था। उस साल 17 से 19 सितम्बर के बीच हमारे दियारा क्षेत्र में बहुत जोरों से बारिश हुई थी। लगातार वर्षा के कारण गाँव-गाँव में पानी भरना शुरू हो गया। यह वर्षा दक्षिण बिहार में भी हुई थी और उधर का पानी भी इधर ही आता है और जबरदस्त उफान के साथ इस तरफ बहने वाली नदियों में भी था। इधर गंगा में भी उफान था। हम लोग गंगा और ताल की नदियों के पानी से घिरे हुए हैं। हमारे लिये दोनों ओर से तबाही आयी। मोकामा के इधर बाढ़ और बख्तियारपुर की तरफ जो पी.डब्ल्यू.डी. की सड़क थी वह बाढ़ के पानी में डूब गयी और उस पर से पानी की धार चलने लगी। पटना से जो सड़क इधर आती है उस पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया था।


उसी समय मैं मुजफ्फरपुर से दुमका जाने वाली बस में मुजफ्फरपुर से बड़हिया अपने गांव बड़हिया आ रहा था। राजेंद्र पुल के उत्तर तरफ बाढ़ का पानी सड़क पर नहीं था लेकिन इस पार बाटा मोड़ के सड़क के पास कमर भर पानी भर रहा था। बस आगे नहीं जा सकती थी। बस को वापस करवाया गया और सड़क से उतर कर बहुत से लोग हाथीदह स्टेशन पर आ गये। मैं भी उनमें से एक था। बारिश लगातार हो रही थी, इस स्टेशन के दोनों तरफ जांघ भर पानी हो गया था, सिर्फ प्लेटफार्म पर पानी नहीं था। एक तरफ से हरोहर का पानी था और दूसरी तरफ से गंगा का पानी उफन कर आ गया था। हाथीदह स्टेशन के बाहर तो सड़क पानी में डूबी हुई थी मगर रेलवे लाइन पर पानी नहीं था। रात में मैं हाथीदह स्टेशन पर ही रह गया। यहां रेलवे लाइन पर सांप और बिच्छू बड़ी संख्या में आ गये थे। हाथीदह स्टेशन के आसपास खाने-पीने की सारी दुकानें पानी में डूबी हुई थी। यहाँ स्टेशन पर मरांची गाँव के एक दुकानदार की मेहरबानी से कुछ खाने पीने का इंतजाम हो पाया। स्टेशन पर औरतों, बच्चों समेत काफी लोग थे।

यही रेल लाइन पकड़ कर मैं सुबह बड़हिया आ गया। यहां जब पहुँचे तो वहाँ का दृश्य तो भयावह था। प्लेटफार्म से जब नीचे उतरे सड़क पर तो यहाँ भी कमर पर पानी था और वह लोहिया चौक तक भरा हुआ था। जैसे-तैसे घर पहुँचा, मेरा घर कुछ ऊंचाई पर है इसलिये घर में पानी नहीं घुसा था। हमारे गाँव में एक सड़क है उसको अब जगदम्बा स्थान रोड कहते हैं। गाँव में एक त्रिपुरा सुन्दरी का मन्दिर है और वहाँ जाने वाली इस सड़क के पूर्व में जो तबाही हुई थी वहाँ अधिकांश गंगा की ओर के घर पानी में डूबे हुए थे। वहाँ के डीह पर बसे घरों को छोड़ कर बाकी घरों में पानी प्रवेश कर गया था। हमारे गाँव की स्थिति यह है कि पूरब में गंगा है और पश्चिम में हरोहर है। रेलवे लाइन के उस पार हरोहर और इस पार गंगा है। हमारा गाँव उत्तर दक्षिण दिशा में बसा हुआ है क्योंकि पूरब और पश्चिम दोनों तरफ नदियां है। पश्चिम में गाँव में टाल का पानी हमारे यहाँ भी पहुंच जाता है। हमारे पुराने गाँव का जो डीह है, जिस पर हमारे पूर्वज आकर बसे थे, उस डीह पर पानी नहीं चढ़ा था और किसी के घर में भी पानी नहीं घुसा था।

हम लोग मूलत: दरभंगा जिले के रहने वाले थे और वहीं से यहाँ आकर बसे। हमारे पूर्वज दरभंगा से चले थे देवघर बाबा का दर्शन करने और स्नान करने के लिये और लौटते समय इसी रास्ते से गुजरे थे। यहाँ पर उन्होंने इस डीह पर एक चूहे और बिल्ली को लड़ते हुए देखा। यहाँ चूहों के घने बिल थे और बिल्ली भी वहीं रहती थी। पूर्वजों ने देखा कि एक बिल्ली एक चूहे को देख कर गुर्रा रही थी। आमतौर पर चूहा या तो भाग जाता है या बिल्ली उसे दौड़ा लेती पर वह चूहा बिल्ली के सामने तन कर खड़ा हो गया और जोर से चिल्लाया और बिल्ली वहाँ से भाग गयी। पूर्वजों ने देखा कि प्रकृति तो यह है कि बलवान कमजोर को दबा देता है पर यह स्थान ऐसा था जहाँ कमजोर प्राणी भी बलवान को खदेड़ देने के लिए सामर्थ्य रखता है। उन लोगों को लगा कि यह तो चमत्कारी स्थान है और यहीं रहना चाहिये।

उन लोगों ने यहाँ के उस समय के राजा का पता लगाया और उनसे मिलना चाहा। तब मालूम हुआ कि यहाँ का राजा बीमार है। फिर भी वह लोग उससे मिलने के लिये गये। इस समूह में कुछ वैद्यक के जानकार भी थे और उन्होंने राजा का उपचार किया और राजा स्वस्थ हो गया। जब उन्होंने राजा से अपने गांव जाने की आज्ञा मांगी और वहाँ से वापस घर जाने का कार्यक्रम बनाया तो राजा नहीं माना। उसने इन लोगों से कहा कि वह अब लोग यहीं बस जायें। तब इन लोगों ने राजा से वही डीह बसने के लिये मांगा जहां पर चूहे बिल्ली का खेल उन्होंने देखा था। वही डीह आज का बड़ाहिया डीह है। यही वजह थी कि चारों ओर पानी होने के बावजूद यह बड़हिया डीह उस साल (1976) में भी पानी में नहीं डूबा था।

क्रमशः

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी का महाजनसंपर्क अभियान, बताई गई केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां

  • आरसीपी सिंह - विपक्षी एकता की बैठक को लेकर बोले श्री सिंह, अलग लग विचारधारा के लोग कभी एक नहीं हो सकते हैं

  • आरसीपी सिंह - लखीसराय के गांधी मैदान में गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने किया जनसभा को संबोधित

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को हर क्षेत्र में पीछे पहुंचा दिया है

  • आरसीपी सिंह - पूर्वी चंपारण के अरेराज में बीजेपी महाजनसंपर्क अभियान में प्रजापति समाज के लोगों ने सदस्यता ग्रहण की

  • आरसीपी सिंह - सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन

  • आरसीपी सिंह - मलाही स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुआ भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, बिहार सरकार के खिलाफ उठाई आवाज

  • आरसीपी सिंह - बिहार के हर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है

  • आरसीपी सिंह - सुल्‍तानगंज पुल का गिरना नीतीश बाबू का फेलियर है

  • आरसीपी सिंह - हवनपुरा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • आरसीपी सिंह - ग्राम चंदौरा में स्व श्रीमती जानकी देवी जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिजा धाम में किया गया वृक्षारोपण

  • आरसीपी सिंह - बरबीघा के निमी ग्राम में स्व श्री सरोवर सिंह जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - वार्ड पार्षद श्रीमती उषा देवी की सुपुत्री के विवाह समारोह में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के पिल्लीच गांव में माता मनसा देवी के किए दर्शन और पूजन

  • आरसीपी सिंह - डॉ लोहिया के विचारों और सिद्धांतों की तिलांजलि दे चुके हैं बिहार के मुख्यमंत्री, अब बस कुर्सीवाद नीति है कायम

  • आरसीपी सिंह - जिस बिहार में वैश्विक पर्यटन की अपार संभावनाएं निहित हैं, वहां 33 वर्षों में एक फाइव स्टार होटल तक नहीं बना पाई बिहार सरकार

  • आरसीपी सिंह - बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदतर, सरकारी विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा का अभाव

  • आरसीपी सिंह - बिहार की कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं अपराधी और माफिया

  • आरसीपी सिंह - मोतिहारी ज़हरीली शराबकाण्ड में एएसआई और चौकीदार निलम्बित, बिहार सरकार के दोहरे मापदंड

  • आरसीपी सिंह - विपक्षी एकता की दलदल में फंसी है पीएम पद की दावेदारी, दिल्ली प्रवास में असहज रहे बिहार सुप्रीमो

  • आरसीपी सिंह - भारतीय संविधान के निर्माता महान समाज सुधारक डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर सादर नमन

  • आरसीपी सिंह - समाजवाद के अपने पुरखों के सिद्धांतों को भूलकर विपक्षी एकता की मुहिम में लगे हैं नीतीश बाबू

  • आरसीपी सिंह - विपक्षियों से मिलकर नीतीश जी साबित कर रहे हैं कि राजनीति में कुर्सी से बड़ा कुछ भी नहीं है

  • आरसीपी सिंह - चैत्र नवरात्रि के समापन पर हवन, अनुष्ठान के साथ ही किया गया राम नवमी पूजन

  • आरसीपी सिंह - नारदीगंज, नवादा में श्री सरयू कुशवाहा जी की सासु माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - चैत्र नवरात्रि के मंगल अवसर पर गिरिजा धाम, नालंदा में हुई घट स्थापना

  • आरसीपी सिंह - बिहार सरकार को अपनी मानसिकता को बदलना पड़ेगा, बिहार में सरकारी योजनाएं फेल हैं

  • आरसीपी सिंह - गिरियक प्रखंड के चोरसुआ में आयोजित हुआ "बदलो बिहार" कार्यक्रम

  • आरसीपी सिंह - मुख्यमंत्री जी खुद ज़ीरो टोलरेंस की बात करते हैं तो अपने ही उपमुख्यमंत्री को लेकर उनकी नीति अस्पष्ट क्यों है?

  • आरसीपी सिंह - ग्राम बेढना में स्व श्री बच्चू राम जी के आवास पर जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - बिहार में विकास के स्थान पर हो रहा है भ्रष्टाचार, इसलिए पिछड़ रहा है प्रदेश

  • आरसीपी सिंह - पटना के बेलछी प्रखंड में "बदलो बिहार" की हुंकार, बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार को लेकर उठे सवाल

  • आरसीपी सिंह - बघुआ, मधुबनी में जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा शिलान्यास समारोह का हुआ आयोजन

  • आरसीपी सिंह - बीबीसी अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचार पर डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाती

  • आरसीपी सिंह - खड़गपुर प्रखंड से बिहार की सियासत को बदलने के लिए फूंका गया "बदलो बिहार" का बिगुल

  • आरसीपी सिंह - धरती की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए प्राकृतिक कृषि एक बड़ा विकल्प है

  • आरसीपी सिंह - पालीगंज, रानीपुर में साथी श्री जितेंद्र नीरज की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - दरावाँ, कौआकोल में शहीद जगदेव प्रसाद जयंती समारोह का आयोजन

  • आरसीपी सिंह - बसंत सप्तमी के उपलक्ष्य में गिरिजा धाम में हुआ भगवान सूर्य नारायण का पूजन

  • आरसीपी सिंह - गिरिजा धाम के पांच मंदिरों में विधिवत संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

  • आरसीपी सिंह - अरवल जिले में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी को किया गया नमन

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के हरनौत विधानसभा क्षेत्र में स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए किया सभी का आभार

  • आरसीपी सिंह - समस्तीपुर जिले में मन्नीपुर सिद्धहस्त माई स्थान मंदिर में किया पूजन

  • आरसीपी सिंह - मनीगाछी प्रखंड में वाणेश्वरी भगवती शक्तिपीठ पहुंचे श्री आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - दरभंगा के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

  • आरसीपी सिंह - दरभंगा जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर में समर्थकों एवं साथियों द्वारा अभिनंदन

  • आरसीपी सिंह - पटेल स्वाभिमान मंच धरहरा द्वारा आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह

  • आरसीपी सिंह - आशापुरी मंदिर, घोसरावां में किए माँ के दर्शन एवं पूजा अर्चना

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सिंह का हुआ भव्य स्वागत

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy