Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

कोसी नदी अपडेट - बिहार: बाढ़-सुखाड़-अकाल, गया के अकाल में कृषि की दयनीय स्थिति (1967)

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra Dr Dinesh kumar Mishra
  • December-02-2023
गया में 1967 के अकाल में कृषि की जो स्थिति बन गयी थीं, उसके बारे में विशेष जानकारी के लिये हमने श्री चन्द्रभूषण सिंह, आयु 80 वर्ष, ग्राम श्रीपुर, प्रखंड बेला, जिला गया से संवाद स्थापित किया। चन्द्र भूषण जी एक सरकारी स्कूल में भौतिक विज्ञान और गणित के अध्यापक रह चुके थे।

उनका कहना था कि, हमारा गाँव फल्गु नदी के किनारे हैं। उस समय मैं कॉलेज का विद्यार्थी था। 1967 की घटनायें तो अब कहानी हो गयी हैं। 1966-67 के साल भयंकर अकाल पड़ा था। 1966 में बारिश बहुत कमजोर थी और हथिया का पानी बरसा ही नहीं था। इसका असर हमारे जिले पर बहुत बुरा पड़ा था।

राहत कार्य में सरकार की तरफ से कच्चा कुआँ खोदने के लिये परिवार को 30 रुपया अनुदान मिलता था। आदेश था कि आप लोग एक कच्चा कुआँ काटिये। इससे थोड़ी सहूलियत हो गयी। तब कोई रहट से तो कोई लाठा से पानी लेकर खेतों में डालता था लेकिन जो पानी उपलब्ध हो पाता था उससे धान का काम कहाँ तक चलता? सुखाड़ की स्थिति इतनी बुरी थी कि पीने का पानी भी मिलना मुश्किल हो गया था। उपलब्ध पानी से ज्यादा से ज्यादा 10 से 20 डेसिमल में धान हो पाया तो बहुत था और नहीं तो वह भी नहीं हुआ। ज्यादातर जमीन तो परती ही रह गयी थी।

सरकार की तरफ से राहत के नाम पर हमें बाजरा और लाल गेहूँ दिया गया था। इससे किसी तरह भोजन चल जाता था पर दिक्कत फिर भी कम नहीं थी क्योंकि हम लोग तो चावल खाने वाले थे। पैसा हम लोगों के पास था नहीं और स्थिति वैसे भी खराब थी। भूखों मरने की नौबत आ गयी। धान के न होने से मंहगाई इतनी बढ़ी कि धान की लूटपाट शुरू हो गयी। चावल से कहीं अधिक भाव धान का हो गया था क्योंकि उसे जानवरों को भी खिलाया जा सकता था। उसके बाद गेहूँ की फसल का प्रयास हुआ जो पानी के अभाव में लगभग हुई ही नहीं।

जानवरों का चारा सरकार की तरफ से मिलता था लेकिन उससे आवश्यकता की पूर्ति नहीं हो पाती थी। गाँव में चारे के अभाव में बहुत से जानवर मर गये। बहुत आदमी इस इलाके में भोजन के अभाव में भी मरे थे मगर उनका नाम बताया पाना अब हमारे लिये मुश्किल है। 1967 में हमारे श्रीपुर के मांझी टोला में कई लोग मरे थे। मरने वालों में बूढ़े अधिक थे, कुछ जवान भी काल की भेंट चढ़ गये थे।

बाद में तो बाजरा और लाल गेहूँ सरकारी दुकानों से मिलने लगा था, पर उसके लिये पैसा देना पड़ता था और यह तो वही ले सकता था जिसके पास पैसा हो। सबके पास पैसा था ही नहीं। पाउडर का दूध स्कूलों में बच्चों के लिये आता था पर बहुत सा दूध वहाँ से ही बाजार में चला जाता था, बच्चों को बहुत कम मिल पाता था। इन्हीं परिस्थितियों में जो बच गया तो बच गया और जो मर गया वह मर गया।

पानी तो हमारे यहाँ 1966-67 में पड़ा ही नहीं था। उसके बाद अगले साल 1968 में वर्षा हुई और उसके बाद ही स्थितियाँ सामान्य होने की जगह और बढ़ने लगी थीं। पैसा लोगों के पास अभी भी नहीं था। यूनिवर्सिटी का फॉर्म भरने के लिये हमें 70 रुपये की जरूरत थी पर परिवार के पास उतना भी नहीं था और किसी से माँग सकें, वह स्थिति भी नहीं थी। फार्म न भर पाने के कारण हमारा एक साल बरबाद हो गया।

1968 में बाढ़ आयी थी और सामान्य स्थिति तो 1968 के बाद ही हुई। उस साल पूरा इलाका बाढ़ में डूब गया था और नदी का पूरा पानी हमारे गाँव में प्रवेश कर गया था। उस बाढ़ में भी हमारा काफी नुकसान हुआ।

अब तो खेती घाटे का सौदा हो गयी है। दावे जरूर किया जा रहे हैं की आय दोगुनी हो जायेगी पर कहाँ हो रही है? सरकार जरूर जगी है। अब अनाज मिल जाता है, किसानों को भी वार्षिक तौर पर कुछ अनुदान मिल जाता है।

पिछले साल का गुड़ बचा हुआ था, जिसका शरबत पी-पी कर हम लोग काम चलाते थे, उसी ने जान बचायी। चना भी कुछ बचा हुआ था। उसका भूजा खाते थे। आर्थिक तंगी तो इतनी थी कि शादी-ब्याह किसी के यहाँ क्या होता? कपड़ा भी कंट्रोल से मिलता था। करघा से बना हुआ कपड़ा मिलता था और उसकी भी भारी कमी थी। लुंगी खरीद पाना भी मुश्किल था। धोती की हालत यह थी कि एक लुंगी को फाड़ कर दो आदमी पहनते थे। कंट्रोल की दुकान से ही धोती को फाड़ करके दो ग्राहकों को दे दिया जाता था। हमने खुद वैसी लुंगी पहनी थी।

देहाती क्षेत्र में कपड़ों की बुरी हालत थी। 10-12 साल के लड़के नंगे रहते थे। लड़कियाँ तो घर से बाहर निकलती ही नहीं थीं। हम लोग तो खानाबदोशों जैसी जिंदगी जी रहे थे। बहुत से लोग काम की तलाश में शहर की ओर भागे पर काम तो वहाँ भी नहीं था। यहाँ से एक बस चलती थी गया के लिये जिसके रास्ते में फल्गु नदी पड़ती थी और उस समय नदी में पुल नहीं था। नदी को नाव से पार करना पड़ता था जो कभी-कभी दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाती थी। 1968 में बहुत से लोग नौका में दुर्घटना में मारे गये थे। पुल तो इधर हाल में बना है जब जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री बने।

श्री चन्द्रभूषण सिंह

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी का महाजनसंपर्क अभियान, बताई गई केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां

  • आरसीपी सिंह - विपक्षी एकता की बैठक को लेकर बोले श्री सिंह, अलग लग विचारधारा के लोग कभी एक नहीं हो सकते हैं

  • आरसीपी सिंह - लखीसराय के गांधी मैदान में गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने किया जनसभा को संबोधित

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को हर क्षेत्र में पीछे पहुंचा दिया है

  • आरसीपी सिंह - पूर्वी चंपारण के अरेराज में बीजेपी महाजनसंपर्क अभियान में प्रजापति समाज के लोगों ने सदस्यता ग्रहण की

  • आरसीपी सिंह - सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन

  • आरसीपी सिंह - मलाही स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुआ भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, बिहार सरकार के खिलाफ उठाई आवाज

  • आरसीपी सिंह - बिहार के हर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है

  • आरसीपी सिंह - सुल्‍तानगंज पुल का गिरना नीतीश बाबू का फेलियर है

  • आरसीपी सिंह - हवनपुरा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • आरसीपी सिंह - ग्राम चंदौरा में स्व श्रीमती जानकी देवी जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिजा धाम में किया गया वृक्षारोपण

  • आरसीपी सिंह - बरबीघा के निमी ग्राम में स्व श्री सरोवर सिंह जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - वार्ड पार्षद श्रीमती उषा देवी की सुपुत्री के विवाह समारोह में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के पिल्लीच गांव में माता मनसा देवी के किए दर्शन और पूजन

  • आरसीपी सिंह - डॉ लोहिया के विचारों और सिद्धांतों की तिलांजलि दे चुके हैं बिहार के मुख्यमंत्री, अब बस कुर्सीवाद नीति है कायम

  • आरसीपी सिंह - जिस बिहार में वैश्विक पर्यटन की अपार संभावनाएं निहित हैं, वहां 33 वर्षों में एक फाइव स्टार होटल तक नहीं बना पाई बिहार सरकार

  • आरसीपी सिंह - बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदतर, सरकारी विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा का अभाव

  • आरसीपी सिंह - बिहार की कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं अपराधी और माफिया

  • आरसीपी सिंह - मोतिहारी ज़हरीली शराबकाण्ड में एएसआई और चौकीदार निलम्बित, बिहार सरकार के दोहरे मापदंड

  • आरसीपी सिंह - विपक्षी एकता की दलदल में फंसी है पीएम पद की दावेदारी, दिल्ली प्रवास में असहज रहे बिहार सुप्रीमो

  • आरसीपी सिंह - भारतीय संविधान के निर्माता महान समाज सुधारक डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर सादर नमन

  • आरसीपी सिंह - समाजवाद के अपने पुरखों के सिद्धांतों को भूलकर विपक्षी एकता की मुहिम में लगे हैं नीतीश बाबू

  • आरसीपी सिंह - विपक्षियों से मिलकर नीतीश जी साबित कर रहे हैं कि राजनीति में कुर्सी से बड़ा कुछ भी नहीं है

  • आरसीपी सिंह - चैत्र नवरात्रि के समापन पर हवन, अनुष्ठान के साथ ही किया गया राम नवमी पूजन

  • आरसीपी सिंह - नारदीगंज, नवादा में श्री सरयू कुशवाहा जी की सासु माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - चैत्र नवरात्रि के मंगल अवसर पर गिरिजा धाम, नालंदा में हुई घट स्थापना

  • आरसीपी सिंह - बिहार सरकार को अपनी मानसिकता को बदलना पड़ेगा, बिहार में सरकारी योजनाएं फेल हैं

  • आरसीपी सिंह - गिरियक प्रखंड के चोरसुआ में आयोजित हुआ "बदलो बिहार" कार्यक्रम

  • आरसीपी सिंह - मुख्यमंत्री जी खुद ज़ीरो टोलरेंस की बात करते हैं तो अपने ही उपमुख्यमंत्री को लेकर उनकी नीति अस्पष्ट क्यों है?

  • आरसीपी सिंह - ग्राम बेढना में स्व श्री बच्चू राम जी के आवास पर जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - बिहार में विकास के स्थान पर हो रहा है भ्रष्टाचार, इसलिए पिछड़ रहा है प्रदेश

  • आरसीपी सिंह - पटना के बेलछी प्रखंड में "बदलो बिहार" की हुंकार, बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार को लेकर उठे सवाल

  • आरसीपी सिंह - बघुआ, मधुबनी में जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा शिलान्यास समारोह का हुआ आयोजन

  • आरसीपी सिंह - बीबीसी अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचार पर डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाती

  • आरसीपी सिंह - खड़गपुर प्रखंड से बिहार की सियासत को बदलने के लिए फूंका गया "बदलो बिहार" का बिगुल

  • आरसीपी सिंह - धरती की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए प्राकृतिक कृषि एक बड़ा विकल्प है

  • आरसीपी सिंह - पालीगंज, रानीपुर में साथी श्री जितेंद्र नीरज की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - दरावाँ, कौआकोल में शहीद जगदेव प्रसाद जयंती समारोह का आयोजन

  • आरसीपी सिंह - बसंत सप्तमी के उपलक्ष्य में गिरिजा धाम में हुआ भगवान सूर्य नारायण का पूजन

  • आरसीपी सिंह - गिरिजा धाम के पांच मंदिरों में विधिवत संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

  • आरसीपी सिंह - अरवल जिले में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी को किया गया नमन

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के हरनौत विधानसभा क्षेत्र में स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए किया सभी का आभार

  • आरसीपी सिंह - समस्तीपुर जिले में मन्नीपुर सिद्धहस्त माई स्थान मंदिर में किया पूजन

  • आरसीपी सिंह - मनीगाछी प्रखंड में वाणेश्वरी भगवती शक्तिपीठ पहुंचे श्री आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - दरभंगा के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

  • आरसीपी सिंह - दरभंगा जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर में समर्थकों एवं साथियों द्वारा अभिनंदन

  • आरसीपी सिंह - पटेल स्वाभिमान मंच धरहरा द्वारा आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह

  • आरसीपी सिंह - आशापुरी मंदिर, घोसरावां में किए माँ के दर्शन एवं पूजा अर्चना

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सिंह का हुआ भव्य स्वागत

  • आरसीपी सिंह - ग्राम अजनौरा से स्व श्री सुधीर सिंह जी के आवास पर जाकर अर्पित की शोक संवेदनाएं

  • आरसीपी सिंह - पटना के हसनपुर गांव में किया गया जनसम्पर्क अभियान

  • आरसीपी सिंह - देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में किए महादेव के दर्शन, की लोककल्याण की प्रार्थना

  • आरसीपी सिंह - भागलपुर के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

  • आरसीपी सिंह - भागलपुर में काली स्थान मंदिर में किया पूजन, स्थानीय जनता से किया संपर्क

  • आरसीपी सिंह - लखीसराय और मुंगेर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, जनता ने किया हार्दिक स्वागत

  • आरसीपी सिंह - जयंती के उपलक्ष्य में जमालपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी गई श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - अजगैबीनाथ महादेव मंदिर, सुल्तानगंज में किए भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा अर्चना

  • आरसीपी सिंह - वजीरगंज के ग्राम मिल्की में पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर हुई कार्यशाला

  • आरसीपी सिंह - उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर उमड़े श्रद्धालु, नालंदा में रही छठ पूजा की धूम

  • आरसीपी सिंह - सरदार पटेल जी के जयंती समारोह में सुल्तानगंज पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • आरसीपी सिंह - लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिवस की सभी प्रदेश वासियों को मंगल कामनाएं

  • आरसीपी सिंह - महापर्व छठ के द्वितीय दिवस "खरना" की सभी श्रद्धालुजनों को शुभकामनाएं

  • आरसीपी सिंह - नालंदा के बड़गांव में आयोजित छठ महोत्सव का किया शुभ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - बिहार में पूरी तरह विफल है शराबबंदी कानून

  • आरसीपी सिंह - नालंदा के रहुई प्रखंड में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का सैलाब

  • आरसीपी सिंह - कार्यकर्ता जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान मधुबनी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • आरसीपी सिंह - देश का संविधान किसी के भी साथ भेदभाव करने का अधिकार नहीं देता है

  • आरसीपी सिंह - अमर शहीद श्री चितरंजन कुमार जी को अर्पित की श्रद्धांजलि, नक्सलियों से मुठभेड़ में हुए थे वीरगति को प्राप्त

  • आरसीपी सिंह - सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में मां जानकी के जन्मस्थल पर पहुंचे श्री आरसीपी सिंह

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy