Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

कोसी नदी अपडेट - सुखाड़ और बाढ़ से एक के बाद एक तबाही-भागलपुर के बैजानी गाँव की कहानी-1960

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra Dr Dinesh kumar Mishra
  • October-30-2023
भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखण्ड के बैजानी गाँव का जिक्र बाढ़ और सूखे के सन्दर्भ में अक्सर प्रमुखता से आता है। 1960 में यहाँ सूखा पड़ा हुआ था और चान्दन नदी के पानी को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। बैजानी के ग्रामीणों ने चान्दन नदी की खलखलिया धार को सुधारने के लिए चाँदपुर के निकट एक छिटका बनाने और बैजानी के पास रकसा नदी तक उस पानी को पहुँचाने के लिये प्रशासन को कई बार दरखास्त दी थी।

चान्दन नदी का 80 प्रतिशत पानी हाहा धार में बह जाया करता था और खलखलिया धार जो चाँदपुर के पास चान्दन नदी से फूटती थी उसमें केवल 20 प्रतिशत पानी ही जाता था और वह भी केवल बाढ़ आने पर। यह बात जब भागलपुर के कलक्टर को बतायी गयी तो उसने आश्चर्य प्रकट किया कि जब इतनी सम्भावनायें हैं तो यह बात पहले प्रशासन को क्यों नहीं बतायी गयी? उन्होनें आश्वासन दिया था कि वह अपने स्तर से इस मामले में जरूर कुछ करेंगें। इस पूरी समस्या के बारे में आगे की कहानी बैजानी गाँव के ही श्री महाऋषि पाण्डेय ने हमें काफी कुछ बताया जिसे हम यहाँ उन्हीं के शब्दों में उद्धृत कर रहे हैं। उनका कहना था कि,


1960 में मैं 11 साल का रहा होऊँगा और जगदीशपुर के गाँव के स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। यह स्कूल गाँव से कोई 6 -7 किलोमीटर दूर है और मैं वहाँ बस से जाया करता था। जहाँ तक मुझे याद है उस साल बारिश देर से शुरू हुई थी उसके बाद जो बारिश आयी वह भयानक रूप से आयी। यहाँ हमारे पास में ही चान्दन नदी की ही दो शाखायें बहती हैं। इनमें से एक छोटी है और दूसरी अपेक्षाकृत बड़ी है। यह दोनों शाखायें पुरैनी बाजार के पास बिल्कुल सटे-सटे बहती हैं।

पुरैनी बाजार के आधा किलोमीटर दक्षिण बड़ी शाखा बहती है और उसके बाद जो सड़क है उसका ढलान बहुत ज्यादा हो जाता है। उस साल जगदीशपुर में उस नदी में बाढ़ में काफी पानी आ गया था। हम लोग उस दिन जाते समय तो स्कूल चले गये पर लौटते समय भारी मुश्किल में पड़े। उस समय बाबू सियाराम सिंह एक स्थानीय नेता थे। उनकी कार में बैठ कर हम लोग कमर भर पानी में घिरते हुए घर वापस आये। उसके बाद नदी में इतना पानी आ गया कि वह रास्ता ही बन्द हो गया।

पुराने समय में जब जमीन्दारी प्रथा थी तब जमीन्दार अपने इलाके के खेतों को पानी पहुँचाने का इन्तजाम कर देते थे और उसका वह टैक्स भी लेते थे। धीरे-धीरे जमीन्दारों की आपस में सम्पत्ति का बँटवारा लड़कों-बच्चों के बीच होता गया लेकिन वह लोग सिंचाई की व्यवस्था को कायम रखने का प्रयास करते थे। उस समय जंघा बाँधने का काम होता था जिसमें डेढ़-दो सौ मजदूर काम करने के लिये चले आते थे।

कभी-कभी गाँव के हर किसान परिवार एक-एक या दो-दो मजदूर दे देता था तो यह संख्या एक हजार तक भी पहुँच जाती थी। इन्हीं मजदूरों के साथ दो-तीन बोरा चूड़ा एक-आध बोरा चना भी खाने के लिये आ जाता था। कुछ गुड़ भी मँगवा लिया जाता था। चने को पानी में डाल दिया जाता था। इस तरह से मजदूरों को गुड़ और अंकुरित चना जो फूल गया वही खाने को दिया जाता था।

यह मजदूर पानी के स्रोत के सामने जो बालू जमा होकर कर उसके प्रवाह को रोकता था उसे हटाने का काम करते थे जिससे पानी की धारा तेज होने लगती थी और उसे अपनी जरूरत के हिसाब से जिधर ले लाना हो वह लोग ले आते थे। धीरे-धीरे किसानों को खेती में लाभ होना कम हुआ और किसानों में भी पलायन शुरू हो गया। अब किसान अगर हट जायेगा तो मजदूर अपने आप हट जायेगा क्योंकि मजदूर किसान पर ही निर्भर करता है।

फसल तैयार हो जाने के बाद पहली प्राप्ति मजदूर को होती है और उसके बाद यह किसान उसको खाता है। इसके साथ सरकार भी उदासीन हो गयी। उसके बाद सरकारी अधिकारियों ने लगातार जमा होते रहने वाले बालू की न सिर्फ फिक्र करना बन्द कर दिया बल्कि उन्होंने उस बालू वाली जमीन का दाखिल- खारिज करके दूसरे लोगों को देना शुरू कर दिया और बालू का हटना बन्द हो गया। तब नदी धीरे-धीरे सकरी होती चली गयी, बालू भरता गया और किसान मरता गया। इस पूरी प्रक्रिया का दस्तावेजी सबूत भी उपलब्ध है। 1963 में यहाँ चकबन्दी हुई थी। उसके पहले जो सर्वे हुआ था उसके नक्शे को अगर आप देखें यह सारा बदलाव आपकी समझ में आ जायेगा।


इसका दुष्प्रभाव नदी पर पड़ा और वह लगभग गायब ही हो गयी। मेरी बात एक अंचलाधिकारी से हुई थी तो उनका कहना था कि ऐसा कानून था कि अगर जमीन का भूगोल इस तरह बदल जाये तो वह उसकी बन्दोबस्ती माँगने वालों के नाम कर सकता है। यह कितना सच है यह मैं नहीं जानता पर ऐसा हुआ जरूर था।

आज भी स्थिति यह है कि आप अगर बांका से अमरपुर की तरफ जायें तो इस रास्ते में एक ओढ़नी नदी पड़ती है। हमारे नाना अमरपुर के इलाके के जमीन्दार थे जो कहते थे कि ओढ़नी नदी में एक बार हाथी बह गया था। तब उस नदी पर पुल नहीं था। आज उस नदी की हालत यह है कि जब मैं अमरपुर से भागलपुर आ रहा था तो मैंने देखा कि ओढ़नी नदी पर जो पुल बनाया गया है उसकी तलहटी और नदी के मौजूदा लेवल के बीच में केवल दस फुट का ही अन्तर बचा है।

मैं नहीं जानता कि बालू माफिया ने उसे इधर से उसे साफ कर दिया या नहीं? भागलपुर से बांका पहुँचने के ठीक पहले चान्दन नदी पड़ती है। पहले उस पर एक लेन का सड़क पुल था जिसका अब आधुनिकीकरण करके डबल लेन का कर दिया गया है पर सुना है कि वहाँ भी बालू का खनन जबरदस्त तरीके से जारी है।


पिछले 40 साल का अगर आप वर्षापात देखें तो पायेंगे कि बस दो एक साल ही वर्षा पात कम रहा होगा। अन्तर वर्षा के समय में पड़ा है जो कभी समय से पहले हुई तो कभी समय के बाद और हथिया नक्षत्र का पानी समय से और ठीक से नहीं हुआ तो फसल पूरी तरह से प्रभावित होती है। कहा भी है कि,

"आते आदर ना दिये जाते दिये न हस्त,
इन बिन दोनों फीको, पाहुन और गृहस्थ।"

यानि शुरू-शुरू में आर्द्रा नक्षत्र और जाते-जाते हस्त नक्षत्र में अगर पानी नहीं बरसा तो घर आने वाले अतिथि और गृहस्थ, दोनों की ही स्थिति संशयात्मक हो जाती है।

((श्री महाऋषि पाण्डेय))

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी का महाजनसंपर्क अभियान, बताई गई केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां

  • आरसीपी सिंह - विपक्षी एकता की बैठक को लेकर बोले श्री सिंह, अलग लग विचारधारा के लोग कभी एक नहीं हो सकते हैं

  • आरसीपी सिंह - लखीसराय के गांधी मैदान में गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने किया जनसभा को संबोधित

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को हर क्षेत्र में पीछे पहुंचा दिया है

  • आरसीपी सिंह - पूर्वी चंपारण के अरेराज में बीजेपी महाजनसंपर्क अभियान में प्रजापति समाज के लोगों ने सदस्यता ग्रहण की

  • आरसीपी सिंह - सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन

  • आरसीपी सिंह - मलाही स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुआ भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, बिहार सरकार के खिलाफ उठाई आवाज

  • आरसीपी सिंह - बिहार के हर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है

  • आरसीपी सिंह - सुल्‍तानगंज पुल का गिरना नीतीश बाबू का फेलियर है

  • आरसीपी सिंह - हवनपुरा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • आरसीपी सिंह - ग्राम चंदौरा में स्व श्रीमती जानकी देवी जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिजा धाम में किया गया वृक्षारोपण

  • आरसीपी सिंह - बरबीघा के निमी ग्राम में स्व श्री सरोवर सिंह जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - वार्ड पार्षद श्रीमती उषा देवी की सुपुत्री के विवाह समारोह में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के पिल्लीच गांव में माता मनसा देवी के किए दर्शन और पूजन

  • आरसीपी सिंह - डॉ लोहिया के विचारों और सिद्धांतों की तिलांजलि दे चुके हैं बिहार के मुख्यमंत्री, अब बस कुर्सीवाद नीति है कायम

  • आरसीपी सिंह - जिस बिहार में वैश्विक पर्यटन की अपार संभावनाएं निहित हैं, वहां 33 वर्षों में एक फाइव स्टार होटल तक नहीं बना पाई बिहार सरकार

  • आरसीपी सिंह - बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदतर, सरकारी विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा का अभाव

  • आरसीपी सिंह - बिहार की कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं अपराधी और माफिया

  • आरसीपी सिंह - मोतिहारी ज़हरीली शराबकाण्ड में एएसआई और चौकीदार निलम्बित, बिहार सरकार के दोहरे मापदंड

  • आरसीपी सिंह - विपक्षी एकता की दलदल में फंसी है पीएम पद की दावेदारी, दिल्ली प्रवास में असहज रहे बिहार सुप्रीमो

  • आरसीपी सिंह - भारतीय संविधान के निर्माता महान समाज सुधारक डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर सादर नमन

  • आरसीपी सिंह - समाजवाद के अपने पुरखों के सिद्धांतों को भूलकर विपक्षी एकता की मुहिम में लगे हैं नीतीश बाबू

  • आरसीपी सिंह - विपक्षियों से मिलकर नीतीश जी साबित कर रहे हैं कि राजनीति में कुर्सी से बड़ा कुछ भी नहीं है

  • आरसीपी सिंह - चैत्र नवरात्रि के समापन पर हवन, अनुष्ठान के साथ ही किया गया राम नवमी पूजन

  • आरसीपी सिंह - नारदीगंज, नवादा में श्री सरयू कुशवाहा जी की सासु माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - चैत्र नवरात्रि के मंगल अवसर पर गिरिजा धाम, नालंदा में हुई घट स्थापना

  • आरसीपी सिंह - बिहार सरकार को अपनी मानसिकता को बदलना पड़ेगा, बिहार में सरकारी योजनाएं फेल हैं

  • आरसीपी सिंह - गिरियक प्रखंड के चोरसुआ में आयोजित हुआ "बदलो बिहार" कार्यक्रम

  • आरसीपी सिंह - मुख्यमंत्री जी खुद ज़ीरो टोलरेंस की बात करते हैं तो अपने ही उपमुख्यमंत्री को लेकर उनकी नीति अस्पष्ट क्यों है?

  • आरसीपी सिंह - ग्राम बेढना में स्व श्री बच्चू राम जी के आवास पर जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - बिहार में विकास के स्थान पर हो रहा है भ्रष्टाचार, इसलिए पिछड़ रहा है प्रदेश

  • आरसीपी सिंह - पटना के बेलछी प्रखंड में "बदलो बिहार" की हुंकार, बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार को लेकर उठे सवाल

  • आरसीपी सिंह - बघुआ, मधुबनी में जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा शिलान्यास समारोह का हुआ आयोजन

  • आरसीपी सिंह - बीबीसी अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचार पर डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाती

  • आरसीपी सिंह - खड़गपुर प्रखंड से बिहार की सियासत को बदलने के लिए फूंका गया "बदलो बिहार" का बिगुल

  • आरसीपी सिंह - धरती की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए प्राकृतिक कृषि एक बड़ा विकल्प है

  • आरसीपी सिंह - पालीगंज, रानीपुर में साथी श्री जितेंद्र नीरज की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - दरावाँ, कौआकोल में शहीद जगदेव प्रसाद जयंती समारोह का आयोजन

  • आरसीपी सिंह - बसंत सप्तमी के उपलक्ष्य में गिरिजा धाम में हुआ भगवान सूर्य नारायण का पूजन

  • आरसीपी सिंह - गिरिजा धाम के पांच मंदिरों में विधिवत संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

  • आरसीपी सिंह - अरवल जिले में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी को किया गया नमन

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के हरनौत विधानसभा क्षेत्र में स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए किया सभी का आभार

  • आरसीपी सिंह - समस्तीपुर जिले में मन्नीपुर सिद्धहस्त माई स्थान मंदिर में किया पूजन

  • आरसीपी सिंह - मनीगाछी प्रखंड में वाणेश्वरी भगवती शक्तिपीठ पहुंचे श्री आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - दरभंगा के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

  • आरसीपी सिंह - दरभंगा जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर में समर्थकों एवं साथियों द्वारा अभिनंदन

  • आरसीपी सिंह - पटेल स्वाभिमान मंच धरहरा द्वारा आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह

  • आरसीपी सिंह - आशापुरी मंदिर, घोसरावां में किए माँ के दर्शन एवं पूजा अर्चना

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सिंह का हुआ भव्य स्वागत

  • आरसीपी सिंह - ग्राम अजनौरा से स्व श्री सुधीर सिंह जी के आवास पर जाकर अर्पित की शोक संवेदनाएं

  • आरसीपी सिंह - पटना के हसनपुर गांव में किया गया जनसम्पर्क अभियान

  • आरसीपी सिंह - देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में किए महादेव के दर्शन, की लोककल्याण की प्रार्थना

  • आरसीपी सिंह - भागलपुर के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

  • आरसीपी सिंह - भागलपुर में काली स्थान मंदिर में किया पूजन, स्थानीय जनता से किया संपर्क

  • आरसीपी सिंह - लखीसराय और मुंगेर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, जनता ने किया हार्दिक स्वागत

  • आरसीपी सिंह - जयंती के उपलक्ष्य में जमालपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी गई श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - अजगैबीनाथ महादेव मंदिर, सुल्तानगंज में किए भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा अर्चना

  • आरसीपी सिंह - वजीरगंज के ग्राम मिल्की में पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर हुई कार्यशाला

  • आरसीपी सिंह - उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर उमड़े श्रद्धालु, नालंदा में रही छठ पूजा की धूम

  • आरसीपी सिंह - सरदार पटेल जी के जयंती समारोह में सुल्तानगंज पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • आरसीपी सिंह - लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिवस की सभी प्रदेश वासियों को मंगल कामनाएं

  • आरसीपी सिंह - महापर्व छठ के द्वितीय दिवस "खरना" की सभी श्रद्धालुजनों को शुभकामनाएं

  • आरसीपी सिंह - नालंदा के बड़गांव में आयोजित छठ महोत्सव का किया शुभ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - बिहार में पूरी तरह विफल है शराबबंदी कानून

  • आरसीपी सिंह - नालंदा के रहुई प्रखंड में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का सैलाब

  • आरसीपी सिंह - कार्यकर्ता जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान मधुबनी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • आरसीपी सिंह - देश का संविधान किसी के भी साथ भेदभाव करने का अधिकार नहीं देता है

  • आरसीपी सिंह - अमर शहीद श्री चितरंजन कुमार जी को अर्पित की श्रद्धांजलि, नक्सलियों से मुठभेड़ में हुए थे वीरगति को प्राप्त

  • आरसीपी सिंह - सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में मां जानकी के जन्मस्थल पर पहुंचे श्री आरसीपी सिंह

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy