Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra Dr Dinesh kumar Mishra
  • November-17-2023

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1958


आलेख: ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से


1958 में भागलपुर जिले में जबर्दस्त सूखा पड़ा था। इसके बारे में विस्तृत जानकारी के लिये हमने मेहरपुर गाँव प्रखंड पीरपैंती जिला भागलपुर 96 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती पार्वती देवी से बातचीत की। उन्होंने जो कुछ बताया उसको हम उन्हीं के शब्दों में यहाँ उद्धृत कर रहे हैं। उनका कहना था कि,


गाँधी जी जिस साल मरे थे, उसके नौ-दस साल बाद हमारे यहाँ अकाल जैसी हालत हो गयी थी। गेहूँ जो खेतों में हुआ था वह इतना छोटा था कि नाखून में समा जाता था। गरीबी भी उस समय इतनी थी कि आम के अन्दर की जो गुठली होती है उसे कूट कर खाते थे। इसे पीस कर आटे के तरह की रोटी भी बन जाती थी। बहियार रात में खूब रोता था।


अकाल जब पड़ा तब मेरी शादी हो चुकी थी और मैं ससुराल आ गयी थी। पानी का तो पूछना ही क्या था। उन दिनों खेतों में मटकुइयाँ (कच्चे कुएं) हुआ करते थे जिन्हें कोड़ कर लोग पानी पीया करते थे। पीने के पानी की दिक्कत हमारे यहाँ नहीं थी क्योंकि हमारे घर में तो कच्चा ही सही, पर कुआँ हुआ करता था। गरीब आदमी का काम तो मटकुइयाँ से ही चलता था। हमारे घर में भी पक्का कुआँ तो 40-45 साल पहले ही बना होगा। उसके पहले तो वही मटकुइयाँ से या कच्चे कुएँ से काम चलता था।

जिसके पास थोड़ा बहुत अनाज रहता था वह तो उसे छुपा कर रखता था कि कहीं कोई चुरा न ले। बहुत से लोग अनाज को शाम को आँगन में या घर में फैला कर रखते थे कि चोर अगर रात में आये तो उसे बटोरने में दिक्कत हो और इस काम में उसको समय लगेगा। डर तो चोर को भी लगता था कि अगर वह अनाज बटोरने लगे तो समय लगेगा और इसी बीच शोर मच गया तो उसका बुरा हाल हो जायेगा और वह लाठी-डंडे से पीट कर भगाया भी जा सकता है।

यह अकाल जेठ–बैसाख के महीने में हुआ था। बरसात के पहले मजदूर बड़े किसानों के घर में काम करके चला जाता था क्योंकि उसको मजदूरी में अनाज मिल ही जाता था। पीने के पानी की हमारे गाँव में दिक्कत नहीं थी। कोई भी विपत्ति हर जगह एक साथ थोड़े ही आती है। अभी कोरोना हुआ था न कुछ साल पहले तो हर जगह एक साथ हुआ था क्या?

चोर भी हिसाब-किताब रखते थे कि किसके घर में अनाज हुआ है किसके घर में नहीं। चोरों को पता लग जाये कि फलाने के यहाँ अनाज रखा हुआ है या खेतों में कहीं रखा हुआ है और घर नहीं पहुँचा है तो ऐसे घरों पर उनका हमला होता था। गृहस्थ भी अपना बचाव करना जानता और अनाज छिपा कर रखता था। आँगन में अनाज छींट देना उसे बचाने का एक तरीका था।

गरीब को तो मवेशी के चारे की जरूर दिक्कत थी। चारे के अभाव में बहुत से जानवर मरे होंगें। हमारे घर में तो मान लीजिये अनाज भी था और भूसा भी था पर सबके पास तो यह दोनों चीजें जरूरी नहीं है कि रही हों। चारे की कमी का यह हाल था कि बहुत से जानवरों को तो लोगों ने खूँटे से रस्सी खोल कर छोड़ दिया था कि वह चाहे जहाँ चला जाये बस दरवाजे पर न मरे। ऐसा तो अभी भी होता है कि अगर अकाल जैसी हालत बनती है तो लोग जानवरों को आखिर में खुला छोड़ ही देते हैं। सारा देश तो हरा-भरा कहीं भी नहीं है जहाँ सूखा पड़े और घर में अनाज और पशु-चारा न हो तो फिर पूरी तस्वीर बदल जाती है।

अकाल की त्रासदी इतनी जबरदस्त थी की बोतल में चावल बिका था, वह भी हमने देखा है। जानवर को चारा नहीं मिलेगा तो घर के बच्चों को दूध भी नहीं मिलेगा। तब बच्चों को मीठा पानी पिलाइये या सत्तू घोल कर उसमें मीठा डाल कर बच्चे को दीजिये। बहुत से लोगों को तो गोइंठा जला कर उसकी राख को खाना पड़ गया था। जब खाने को कुछ भी नहीं हो तो गोइंठे की राख बड़ी स्वादिष्ट लगती है। कभी खाकर देखिये तो पता लग जायेगा। गरीबी अगर अपने चरम पर पहुँच जाये तो उससे निपटने का उपाय भी वैसा ही था।

गरीबों के पास जो भी सामान था वह बिकना शुरू हो गया था। वह अगर नहीं बेचे तो अनाज कहाँ से उसको मिलेगा? बरतन-भाँड़े भी गिरवी रखे जाते थे यह तो हमने भी सुना था। पर गहना रेहन रखने की लोगों की औकात ही कहाँ थी। उस समय किसी के पास वैसी कीमती चीज होगी तभी तो वह महाजन के पास जायेगा। गरीबों को वह सब कहाँ नसीब था।

रात में लोग गोली-बन्दूक लेकर समर्थ लोगों का घर लूट लेते थे। चोरों का आतंक जबरदस्त था। जिसके घर में ड्योढ़ी हो, दरवाजा हो वह सूरज ढलने के पहले सब बन्द करके घर में बैठ जाता था। फिर वह दरवाजा किसी भी अजनबी के लिये नहीं खुलता था। डर था कि चोर सब आयेंगे तो सब लूट करके चले जायेंगे। लूट-पाट की बातें हम लोग अक्सर सुनते थे। गहना-गुरिया, रुपया-पैसा सब चला जाता था और कभी-कभी तो मौत भी सुनने में आती थी। हमारे गाँव में तो ऐसी घटना नहीं हुई पर पास के ताड़र गाँव में बाद के दिनों में हुई थी। इस तरह की बातें घर के अन्दर बहुत कम पहुँचती थीं। यह चर्चा आदमियों के बीच में ही होती थी।

उन दिनों अगर फसल ठीक रहे तो धान खूब होता था। हमलोग अरवा चावल आमतौर पर नहीं खाते हैं, उसिना हुआ चावल ही हमारे यहाँ चलता है। धान से उसिना चावल बन जाता था। थोड़ा बहुत अरवा चावल खीर बनाने या मांगलिक अवसरों पर काम आता है उसे ढेंकी में कूट कर अलग रख लेते थे। धान, गेहूँ, अरहर, खेसारी, बूट (चना), मकई, मडुआ, वगैरह खूब होता था। घर में ही गेहूँ जाँते में पीस लिया जाता था और घर में ही बूट और जौ-गेहूँ से सत्तू बनता था जिसे जाँते में ही तैयार कर लिया जाता था।

शादी-ब्याह में अरहर, खेसारी, चना वगैरा गाँव के कई घरों में बाँट दिया जाता था तो आपसी सहयोग से दर-पीस कर कर वापस आ जाता था। आज की तरह उन दिनों आटा चक्की यहाँ थोड़े ही थी। अब तो शहर के साथ-साथ गाँव में भी बहुत मिलें खुल गयी हैं, अब उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

उस साल भिखमंगे बहुत हो गये थे। अकाल था तो लोगों को काम नहीं मिलता था। ऐसे लोग भीख माँगने को मजबूर हो गये थे। हमारी सास टोकरी में धान, गेहूँ, मकई आदि दरवाजे पर रखवा देती थीं। जिसे जितना चाहिये ले जाओ। हमारे यहाँ छः हल की खेती थी। अब काम करने के लिये आदमी नहीं मिलता। बड़े-बड़े बैल, घोड़े आदि हमारे ससुर के पास थे और वह घोड़े की सवारी भी करते थे। दूध-दही की उन दिनों हमारे यहाँ कोई कमी नहीं थी। परिवार तब भी बड़ा था और अब बँटवारे के बाद भी बहुत कुछ बचा हुआ है लेकिन एक जगह तो नहीं हैं।

कोई पर्व त्यौहार पड़ता था तो ढेर सारा चूड़ा भिगा दिया जाता था। घर का गुड था। जितने कारिन्दे थे उन सबका पूरा परिवार आकर खाता-पीता था और थाली भर कर ले करके भी जाता था। अच्छी रौनक रहती थी। अनाज की उधारी भी चलती थी। अगर कोई एक मन अनाज लेकर जाये तो उसकी जब फसल कटती थी तब वापस दे देता था। तब उसे दोबरी (दो मन) देना पड़ता। किसी को एकदम खाने-पीने के लिये अनाज न हो और माँगने के लिये आ जाये तो जो भी थोड़ा बहुत ले जाता था वह आमतौर पर फसल कटने पर लौटा देता था। ऐसे लोगों पर दोबरी का नियम नहीं लगता था।


यहाँ जमीन के नीचे पानी बहुत कम गहराई पर मिलता है। दो ढाई फीट खोद दिया जाए तो नम मिट्टी मिल जाती है। थोड़ा अधिक खोदने पर पानी मिल जाता था। पानी की दिक्कत अकाल में भी नहीं थी। हमारे गाँव के पास से गंगा जी से फूटी एक धार बहती थी जिसका नाम बरमसिया था। उसकी वजह से पानी की दिक्कत हम लोगों को नहीं थी।

गंगा से भोरंग धार हमारे गाँव के पश्चिम से निकलती है और यह धारा पुनः पीरपैंती होते हुए कहलगाँव में जाकर वापस गंगा में मिल जाती है। इस धारा की लम्बाई 10-15 किलोमीटर के आसपास होगी। धारा का तो कोई नियम नहीं होता कि वह कहाँ से फूटेगी और कहाँ वापस जाकर नदी में मिल जायेगी। हमारा गाँव बहुत ऊँचाई पर है। यहाँ गंगा का पानी नहीं आ पाता है। बाढ़ उतनी समस्या नहीं है।

((श्रीमती पार्वती देवी))

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी का महाजनसंपर्क अभियान, बताई गई केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां

  • आरसीपी सिंह - विपक्षी एकता की बैठक को लेकर बोले श्री सिंह, अलग लग विचारधारा के लोग कभी एक नहीं हो सकते हैं

  • आरसीपी सिंह - लखीसराय के गांधी मैदान में गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने किया जनसभा को संबोधित

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को हर क्षेत्र में पीछे पहुंचा दिया है

  • आरसीपी सिंह - पूर्वी चंपारण के अरेराज में बीजेपी महाजनसंपर्क अभियान में प्रजापति समाज के लोगों ने सदस्यता ग्रहण की

  • आरसीपी सिंह - सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन

  • आरसीपी सिंह - मलाही स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुआ भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, बिहार सरकार के खिलाफ उठाई आवाज

  • आरसीपी सिंह - बिहार के हर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है

  • आरसीपी सिंह - सुल्‍तानगंज पुल का गिरना नीतीश बाबू का फेलियर है

  • आरसीपी सिंह - हवनपुरा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • आरसीपी सिंह - ग्राम चंदौरा में स्व श्रीमती जानकी देवी जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिजा धाम में किया गया वृक्षारोपण

  • आरसीपी सिंह - बरबीघा के निमी ग्राम में स्व श्री सरोवर सिंह जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - वार्ड पार्षद श्रीमती उषा देवी की सुपुत्री के विवाह समारोह में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के पिल्लीच गांव में माता मनसा देवी के किए दर्शन और पूजन

  • आरसीपी सिंह - डॉ लोहिया के विचारों और सिद्धांतों की तिलांजलि दे चुके हैं बिहार के मुख्यमंत्री, अब बस कुर्सीवाद नीति है कायम

  • आरसीपी सिंह - जिस बिहार में वैश्विक पर्यटन की अपार संभावनाएं निहित हैं, वहां 33 वर्षों में एक फाइव स्टार होटल तक नहीं बना पाई बिहार सरकार

  • आरसीपी सिंह - बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदतर, सरकारी विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा का अभाव

  • आरसीपी सिंह - बिहार की कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं अपराधी और माफिया

  • आरसीपी सिंह - मोतिहारी ज़हरीली शराबकाण्ड में एएसआई और चौकीदार निलम्बित, बिहार सरकार के दोहरे मापदंड

  • आरसीपी सिंह - विपक्षी एकता की दलदल में फंसी है पीएम पद की दावेदारी, दिल्ली प्रवास में असहज रहे बिहार सुप्रीमो

  • आरसीपी सिंह - भारतीय संविधान के निर्माता महान समाज सुधारक डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर सादर नमन

  • आरसीपी सिंह - समाजवाद के अपने पुरखों के सिद्धांतों को भूलकर विपक्षी एकता की मुहिम में लगे हैं नीतीश बाबू

  • आरसीपी सिंह - विपक्षियों से मिलकर नीतीश जी साबित कर रहे हैं कि राजनीति में कुर्सी से बड़ा कुछ भी नहीं है

  • आरसीपी सिंह - चैत्र नवरात्रि के समापन पर हवन, अनुष्ठान के साथ ही किया गया राम नवमी पूजन

  • आरसीपी सिंह - नारदीगंज, नवादा में श्री सरयू कुशवाहा जी की सासु माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - चैत्र नवरात्रि के मंगल अवसर पर गिरिजा धाम, नालंदा में हुई घट स्थापना

  • आरसीपी सिंह - बिहार सरकार को अपनी मानसिकता को बदलना पड़ेगा, बिहार में सरकारी योजनाएं फेल हैं

  • आरसीपी सिंह - गिरियक प्रखंड के चोरसुआ में आयोजित हुआ "बदलो बिहार" कार्यक्रम

  • आरसीपी सिंह - मुख्यमंत्री जी खुद ज़ीरो टोलरेंस की बात करते हैं तो अपने ही उपमुख्यमंत्री को लेकर उनकी नीति अस्पष्ट क्यों है?

  • आरसीपी सिंह - ग्राम बेढना में स्व श्री बच्चू राम जी के आवास पर जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - बिहार में विकास के स्थान पर हो रहा है भ्रष्टाचार, इसलिए पिछड़ रहा है प्रदेश

  • आरसीपी सिंह - पटना के बेलछी प्रखंड में "बदलो बिहार" की हुंकार, बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार को लेकर उठे सवाल

  • आरसीपी सिंह - बघुआ, मधुबनी में जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा शिलान्यास समारोह का हुआ आयोजन

  • आरसीपी सिंह - बीबीसी अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचार पर डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाती

  • आरसीपी सिंह - खड़गपुर प्रखंड से बिहार की सियासत को बदलने के लिए फूंका गया "बदलो बिहार" का बिगुल

  • आरसीपी सिंह - धरती की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए प्राकृतिक कृषि एक बड़ा विकल्प है

  • आरसीपी सिंह - पालीगंज, रानीपुर में साथी श्री जितेंद्र नीरज की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - दरावाँ, कौआकोल में शहीद जगदेव प्रसाद जयंती समारोह का आयोजन

  • आरसीपी सिंह - बसंत सप्तमी के उपलक्ष्य में गिरिजा धाम में हुआ भगवान सूर्य नारायण का पूजन

  • आरसीपी सिंह - गिरिजा धाम के पांच मंदिरों में विधिवत संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

  • आरसीपी सिंह - अरवल जिले में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी को किया गया नमन

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के हरनौत विधानसभा क्षेत्र में स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए किया सभी का आभार

  • आरसीपी सिंह - समस्तीपुर जिले में मन्नीपुर सिद्धहस्त माई स्थान मंदिर में किया पूजन

  • आरसीपी सिंह - मनीगाछी प्रखंड में वाणेश्वरी भगवती शक्तिपीठ पहुंचे श्री आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - दरभंगा के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

  • आरसीपी सिंह - दरभंगा जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर में समर्थकों एवं साथियों द्वारा अभिनंदन

  • आरसीपी सिंह - पटेल स्वाभिमान मंच धरहरा द्वारा आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह

  • आरसीपी सिंह - आशापुरी मंदिर, घोसरावां में किए माँ के दर्शन एवं पूजा अर्चना

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सिंह का हुआ भव्य स्वागत

  • आरसीपी सिंह - ग्राम अजनौरा से स्व श्री सुधीर सिंह जी के आवास पर जाकर अर्पित की शोक संवेदनाएं

  • आरसीपी सिंह - पटना के हसनपुर गांव में किया गया जनसम्पर्क अभियान

  • आरसीपी सिंह - देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में किए महादेव के दर्शन, की लोककल्याण की प्रार्थना

  • आरसीपी सिंह - भागलपुर के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

  • आरसीपी सिंह - भागलपुर में काली स्थान मंदिर में किया पूजन, स्थानीय जनता से किया संपर्क

  • आरसीपी सिंह - लखीसराय और मुंगेर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, जनता ने किया हार्दिक स्वागत

  • आरसीपी सिंह - जयंती के उपलक्ष्य में जमालपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी गई श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - अजगैबीनाथ महादेव मंदिर, सुल्तानगंज में किए भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा अर्चना

  • आरसीपी सिंह - वजीरगंज के ग्राम मिल्की में पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर हुई कार्यशाला

  • आरसीपी सिंह - उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर उमड़े श्रद्धालु, नालंदा में रही छठ पूजा की धूम

  • आरसीपी सिंह - सरदार पटेल जी के जयंती समारोह में सुल्तानगंज पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • आरसीपी सिंह - लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिवस की सभी प्रदेश वासियों को मंगल कामनाएं

  • आरसीपी सिंह - महापर्व छठ के द्वितीय दिवस "खरना" की सभी श्रद्धालुजनों को शुभकामनाएं

  • आरसीपी सिंह - नालंदा के बड़गांव में आयोजित छठ महोत्सव का किया शुभ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - बिहार में पूरी तरह विफल है शराबबंदी कानून

  • आरसीपी सिंह - नालंदा के रहुई प्रखंड में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का सैलाब

  • आरसीपी सिंह - कार्यकर्ता जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान मधुबनी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • आरसीपी सिंह - देश का संविधान किसी के भी साथ भेदभाव करने का अधिकार नहीं देता है

  • आरसीपी सिंह - अमर शहीद श्री चितरंजन कुमार जी को अर्पित की श्रद्धांजलि, नक्सलियों से मुठभेड़ में हुए थे वीरगति को प्राप्त

  • आरसीपी सिंह - सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में मां जानकी के जन्मस्थल पर पहुंचे श्री आरसीपी सिंह

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy