Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

कोसी नदी अपडेट - 1968 की कोसी बाढ़: तटबंधों की राजनीति और जनता की त्रासदी

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra Dr Dinesh kumar Mishra
  • October-03-2024
चार साल पहले की पोस्ट

1968 की कोसी की बाढ़ और मूषक (चूहा) कथा


उस समय बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू था और विधानसभा स्थगित थी। अतः बिहार की इस अभूतपूर्व बाढ़ पर बहस लोकसभा में हुई थी। बहस में बोलते हुए गुणानंद ठाकुर ने, जो सहरसा जिले के बनैनिया (कोसी तटबंधों के बीच बसा यह गाँव अब पूर्णतया समाप्त हो चुका है और उस समय सहरसा जिले के सुपौल अनुमंडल में था) गाँव के रहने वाले थे, उनका कहना था कि, “शुरू से हम लोग कोसी में रह गये और डॉ. राव (डॉ. के.एल. राव जो उस समय केंद्र में सिंचाई मंत्री थे) की कृपा से सदा के लिये कोसी पीड़ित बना दिए गये। जो कोसी योजना बनी उसके लिये तो हम सरकार को बधाई देते हैं। लेकिन को सरकारी आंकड़े हैं, सरकार ने जो कोसी तटबंध के भीतर 300 गाँव के साढ़े तीन लाख लोगों को सदा के लिए उनकी किस्मत पर छोड़ दिया है उसकी हमें बड़ी चिंता है। किसी भी जनतांत्रिक सरकार को इसके लिये शर्म और लज्जा आनी चाहिये।”

सच यह था कि कोसी योजना में पुनर्वास का काम बड़ी मंथर गति से चल रहा था और उसमें भी बहुत से परिवार पुनर्वास में जाकर फिर तटबंधों के बीच अपने पैतृक गाँव में वापस लौट आये थे। ऐसे लोगों की हालत सांप – छंछून्दर जैसी हो गयी थी। घर छोड़ कर पुनर्वास में गये और वह रास नहीं आया तो फिर गाँव में लौटे। गुणानंद ठाकुर ने खालिस लखनवी अंदाज़ में कोसी के पश्चिमी तटबन्ध के दरभंगा के जमालपुर के पास जहाँ इस साल भी पश्चिमी तटबन्ध टूटा है, पांच जगह टूटने की केंद्रीय जल आयोग की तरफ से एक वरिष्ट इंजीनियर पी. एन. कुमरा जांच करने के लिये आये थे और उन्होंने तटबन्ध टूटने की इस घटना के लिये चूहों को जिम्मेदार ठहराया था जिनके बिलों के कारण नदी के पानी का रिसाव शुरू हुआ और तटबन्ध टूट गया। गुणानंद ठाकुर कुमरा साहब वाली रिपोर्ट पर भी जम कर बरसे। उन्होनें कहा कि, “ बहुत से संसद सदस्य उस इलाके में घूमे हैं और देखा है कि कोसी से बर्बादी हुई है लेकिन कुमरा साहब जब तटबन्ध टूटा उसके पांच दिन बाद वह रिपोर्ट करते हैं। कहते हैं कि सियार के छेड़ के कारण सरकार की यह योजना फेल कर गयी, पांच जगह। ज़रा बहानेबाज़ी देखिये। दरभंगा जिले की लाखों की पापुलेशन ख़तम हो गयी, हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गयी, पांच जगह सियार के छेद से तटबन्ध का यह हाल हो गया।”

गुणानंद ठाकुर ने तत्कालीन केन्द्रीय सिंचाई मंत्री डॉ. के. एल. राव को भी नहीं छोड़ा। उन्होनें आगे कहा कि, “..1954 में 8 लाख 15 हज़ार क्यूसेक तक बाढ़ का पानी आया था और अबकी बार 1968 में जो बाढ़ आयी उसमें 9 लाख 13 हज़ार क्यूसेक पानी आ गया। आप स्वयं अंदाज़ा कीजिये कि उस 8 लाख 15 हज़ार क्यूसेक पानी में जबकि तटबंध नहीं बना था पूरा दरभंगा और सहरसा जिला बर्बाद हुआ था। अब जबकि 9 लाख 13 हज़ार क्यूसेक पानी 10 मील के अन्दर आ गया है तो उसके परिणामस्वरुप वहां के बसने वालों की कैसी दुर्दशा हुई होगी? क्या गारंटी है कि वहां पर 10 लाख क्यूसेक पानी नहीं आ सकता है। क्या राव साहब ऐसी गारंटी दे सकते हैं?”

वास्तव में इस घटना से पहले कोसी का तटबन्ध पहली बार 1963 में ही, जिस साल उसका निर्माण कार्य पूरा हुआ था तभी, नेपाल में डलवा गाँव के पास टूट चुका था। उसके बाद कोसी ने डलवा से थोडा नीचे भारत के कुनौली गाँव पर 1967 में चोट करना शुरू किया। जब यहाँ भी बाँध टूटने का खतरा हुआ तब मामला फिर 12 जुलाई को लोकसभा में उठा कि यह हो क्या रहा है? जवाब में डॉ. राव ने सदन को बताया कि, “ नदी के सम्बन्ध में कोई यह नहीं कह सकता कि दरार पड़ेगी या नहीं। कोसी के बारे में यह बात खासकर कही जा सकती है क्योंकि कोसी हमेशा पश्चिम की ओर खिसकती रही है। कोसी की इस विशिष्टिता के कारण ही हमें कोसी योजना को हाथ में लेना पड़ा है जिसकी वजह से नदी पर लगाम कसी जा सकी है और यह पिछले दस वर्षों से एक जगह बनी हुई है वरना यह दरभंगा जिले में झंझारपुर तक पहुँच गयी होती।”

यह बयान उन्ही राव साहब का है जिनकी सिफारिश पर 1955 में कोसी योजना पर काम शुरू हुआ था जब वह चीन से ह्वांग हो नदी के तटबंधों का अध्ययन कर के सितम्बर 1954 में लौटे थे और कहा था कि ह्वांगहो नदी बड़ी खूबी से अपनी गाद सफलता पूर्वक समुद्र में पहुंचा देती है और कोई वजह नहीं है कि कोसी ऐसा नहीं कर सकती है।

बाँध टूटेगा भी, अगर यह बात 1954 में कही गयी होती तो कोसी पर तटबन्ध बनाने की योजना वहीं छोड़ दी गयी होती। लेकिन उन्हें अच्छी तरह पता था कि रोटी में घी किस तरफ चुपड़ा हुआ है और उन्हें क्या रिपोर्ट देनी है।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

  • आरसीपी सिंह - जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी का महाजनसंपर्क अभियान, बताई गई केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां

  • आरसीपी सिंह - विपक्षी एकता की बैठक को लेकर बोले श्री सिंह, अलग लग विचारधारा के लोग कभी एक नहीं हो सकते हैं

  • आरसीपी सिंह - लखीसराय के गांधी मैदान में गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने किया जनसभा को संबोधित

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को हर क्षेत्र में पीछे पहुंचा दिया है

  • आरसीपी सिंह - पूर्वी चंपारण के अरेराज में बीजेपी महाजनसंपर्क अभियान में प्रजापति समाज के लोगों ने सदस्यता ग्रहण की

  • आरसीपी सिंह - सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन

  • आरसीपी सिंह - मलाही स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुआ भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, बिहार सरकार के खिलाफ उठाई आवाज

  • आरसीपी सिंह - बिहार के हर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है

  • आरसीपी सिंह - सुल्‍तानगंज पुल का गिरना नीतीश बाबू का फेलियर है

  • आरसीपी सिंह - हवनपुरा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • आरसीपी सिंह - ग्राम चंदौरा में स्व श्रीमती जानकी देवी जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिजा धाम में किया गया वृक्षारोपण

  • आरसीपी सिंह - बरबीघा के निमी ग्राम में स्व श्री सरोवर सिंह जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - वार्ड पार्षद श्रीमती उषा देवी की सुपुत्री के विवाह समारोह में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के पिल्लीच गांव में माता मनसा देवी के किए दर्शन और पूजन

  • आरसीपी सिंह - डॉ लोहिया के विचारों और सिद्धांतों की तिलांजलि दे चुके हैं बिहार के मुख्यमंत्री, अब बस कुर्सीवाद नीति है कायम

  • आरसीपी सिंह - जिस बिहार में वैश्विक पर्यटन की अपार संभावनाएं निहित हैं, वहां 33 वर्षों में एक फाइव स्टार होटल तक नहीं बना पाई बिहार सरकार

  • आरसीपी सिंह - बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदतर, सरकारी विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा का अभाव

  • आरसीपी सिंह - बिहार की कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं अपराधी और माफिया

  • आरसीपी सिंह - मोतिहारी ज़हरीली शराबकाण्ड में एएसआई और चौकीदार निलम्बित, बिहार सरकार के दोहरे मापदंड

  • आरसीपी सिंह - विपक्षी एकता की दलदल में फंसी है पीएम पद की दावेदारी, दिल्ली प्रवास में असहज रहे बिहार सुप्रीमो

  • आरसीपी सिंह - भारतीय संविधान के निर्माता महान समाज सुधारक डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर सादर नमन

  • आरसीपी सिंह - समाजवाद के अपने पुरखों के सिद्धांतों को भूलकर विपक्षी एकता की मुहिम में लगे हैं नीतीश बाबू

  • आरसीपी सिंह - विपक्षियों से मिलकर नीतीश जी साबित कर रहे हैं कि राजनीति में कुर्सी से बड़ा कुछ भी नहीं है

  • आरसीपी सिंह - चैत्र नवरात्रि के समापन पर हवन, अनुष्ठान के साथ ही किया गया राम नवमी पूजन

  • आरसीपी सिंह - नारदीगंज, नवादा में श्री सरयू कुशवाहा जी की सासु माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - चैत्र नवरात्रि के मंगल अवसर पर गिरिजा धाम, नालंदा में हुई घट स्थापना

  • आरसीपी सिंह - बिहार सरकार को अपनी मानसिकता को बदलना पड़ेगा, बिहार में सरकारी योजनाएं फेल हैं

  • आरसीपी सिंह - गिरियक प्रखंड के चोरसुआ में आयोजित हुआ "बदलो बिहार" कार्यक्रम

  • आरसीपी सिंह - मुख्यमंत्री जी खुद ज़ीरो टोलरेंस की बात करते हैं तो अपने ही उपमुख्यमंत्री को लेकर उनकी नीति अस्पष्ट क्यों है?

  • आरसीपी सिंह - ग्राम बेढना में स्व श्री बच्चू राम जी के आवास पर जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - बिहार में विकास के स्थान पर हो रहा है भ्रष्टाचार, इसलिए पिछड़ रहा है प्रदेश

  • आरसीपी सिंह - पटना के बेलछी प्रखंड में "बदलो बिहार" की हुंकार, बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार को लेकर उठे सवाल

  • आरसीपी सिंह - बघुआ, मधुबनी में जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा शिलान्यास समारोह का हुआ आयोजन

  • आरसीपी सिंह - बीबीसी अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचार पर डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाती

  • आरसीपी सिंह - खड़गपुर प्रखंड से बिहार की सियासत को बदलने के लिए फूंका गया "बदलो बिहार" का बिगुल

  • आरसीपी सिंह - धरती की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए प्राकृतिक कृषि एक बड़ा विकल्प है

  • आरसीपी सिंह - पालीगंज, रानीपुर में साथी श्री जितेंद्र नीरज की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • आरसीपी सिंह - दरावाँ, कौआकोल में शहीद जगदेव प्रसाद जयंती समारोह का आयोजन

  • आरसीपी सिंह - बसंत सप्तमी के उपलक्ष्य में गिरिजा धाम में हुआ भगवान सूर्य नारायण का पूजन

  • आरसीपी सिंह - गिरिजा धाम के पांच मंदिरों में विधिवत संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

  • आरसीपी सिंह - अरवल जिले में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी को किया गया नमन

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के हरनौत विधानसभा क्षेत्र में स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए किया सभी का आभार

  • आरसीपी सिंह - समस्तीपुर जिले में मन्नीपुर सिद्धहस्त माई स्थान मंदिर में किया पूजन

  • आरसीपी सिंह - मनीगाछी प्रखंड में वाणेश्वरी भगवती शक्तिपीठ पहुंचे श्री आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - दरभंगा के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

  • आरसीपी सिंह - दरभंगा जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर में समर्थकों एवं साथियों द्वारा अभिनंदन

  • आरसीपी सिंह - पटेल स्वाभिमान मंच धरहरा द्वारा आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह

  • आरसीपी सिंह - आशापुरी मंदिर, घोसरावां में किए माँ के दर्शन एवं पूजा अर्चना

  • आरसीपी सिंह - नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सिंह का हुआ भव्य स्वागत

  • आरसीपी सिंह - ग्राम अजनौरा से स्व श्री सुधीर सिंह जी के आवास पर जाकर अर्पित की शोक संवेदनाएं

  • आरसीपी सिंह - पटना के हसनपुर गांव में किया गया जनसम्पर्क अभियान

  • आरसीपी सिंह - देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में किए महादेव के दर्शन, की लोककल्याण की प्रार्थना

  • आरसीपी सिंह - भागलपुर के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

  • आरसीपी सिंह - भागलपुर में काली स्थान मंदिर में किया पूजन, स्थानीय जनता से किया संपर्क

  • आरसीपी सिंह - लखीसराय और मुंगेर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, जनता ने किया हार्दिक स्वागत

  • आरसीपी सिंह - जयंती के उपलक्ष्य में जमालपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी गई श्रद्धांजलि

  • आरसीपी सिंह - अजगैबीनाथ महादेव मंदिर, सुल्तानगंज में किए भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा अर्चना

  • आरसीपी सिंह - वजीरगंज के ग्राम मिल्की में पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर हुई कार्यशाला

  • आरसीपी सिंह - उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर उमड़े श्रद्धालु, नालंदा में रही छठ पूजा की धूम

  • आरसीपी सिंह - सरदार पटेल जी के जयंती समारोह में सुल्तानगंज पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • आरसीपी सिंह - लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिवस की सभी प्रदेश वासियों को मंगल कामनाएं

  • आरसीपी सिंह - महापर्व छठ के द्वितीय दिवस "खरना" की सभी श्रद्धालुजनों को शुभकामनाएं

  • आरसीपी सिंह - नालंदा के बड़गांव में आयोजित छठ महोत्सव का किया शुभ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - बिहार में पूरी तरह विफल है शराबबंदी कानून

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy